राशिफल

राशिफल 19 सितंबर 2018 : गणपति बप्पा की कृपा से होगा इन राशिवालों का कल्याण, पढ़ें आज का राशिफल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज बुधवार 19 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 19 September 2018.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको कोई नया दोस्त मिल सकता है। जो आपके जीवन में फायदेमंद बदलाव लाने वाला साबित होगा। घर के रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। आप कोई भी बात बोलने में पूरी तरह ध्यान दें। खुद पर नियंत्रण रखें। पार्टनर के साथ व्यवहार में सावधानी रखें। रुका हुआ धन मिलेगा प्रयास जरूर करें। खर्चा ज्यादा होने के योग बन रहे हैं। सावधान रहें। आज आप अपनी प्यार की जिंदगी में कुछ यादगार लम्हें जोड़ेंगे। पैसे रुपये को लेकर कोई ठोस योजना बनाइए ताकि आज या भविष्य में आने वाले किसी मुश्किल हालात से आप आसानी से उबर सकें। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आप खुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। उम्र से बडे़ व्यक्ति पर आकर्षित होंगे। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। खर्च की व्यवस्था करना कठिन होगा। सरकारी कामकाज पूरे होंगे और मनोरंजन में आज का दिन व्यतीत करेंगे। कुछ नया करने का मन करेगा। किसी अवांछित मेहमान से मिलते समय अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें।रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। स्नेहीजन तथा मित्रों के साथ स्नेहमिलन समारोह में उपस्थित रह सकते हैं।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज व्यय अधिक होगा। दूर-समीप की यात्रा बनेगी। धन का सामान्य लाभ मिलेगा। परिवार में मतभेद होने से पारिवारिक वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। मन में दुविधाएं रहेंगी, जिससे आप मानसिक रुप से बेचैन रहेंगे। वाणी पर संयम रखें अन्यथा मतभेद हो सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बौद्धिक चर्चा में भाग लेंगे। आज छोटी यात्रा होने की संभावना है। व्यक्तिगत संबंध के साथ व्यवहार करते समय सावधान और रुढ़ीवादी रहने की आपकी योग्यता आपकी सहायता करेगी। आपका मस्तिष्क जो कहता है उसके साथ चलते रहिए, किंतु इसका अर्थ दूसरों की राय के प्रति पूर्ण रूप से टिके रहना नहीं है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपसी लोगो की वजह से खर्च ज्यादा बढ़ेंगे। स्त्री के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। आपके पारिवारिक जीवन में शांत वातावरण देखने को मिलेगा। अधिक काम के चलते आपकी दिनचर्या व्यस्त रहेगी। निश्चित रूप से इसमें आपको सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। हालाँकि आपके ख़र्चों में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। आज आपको अपनी जिंदगी से बहुत कुछ सिखने को मिलेगा। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नजरअंदाज करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। खुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आप भावुकता में गलत फैसले लेने से बचें। आज आपका अनुभवी लोगों की बातों पर ध्यान देने का अनुकूल समय है। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे, वर्तमान में आप जो कर रहे हैं और जो संपर्क बना रहे हैं, वह भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। पुराने कामों से फायदा मिलना शुरू होगा। आप अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। जोखिम न लें। पराक्रम से लाभ होगा। हानि-दुर्घटना के योग। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें के लिए अधीर होंगे। अस्वस्थता रह सकती है। अपनी दीवानगी को काबू में रखें। आर्थिक तौर पर सुधार संभव है। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज पारिवारिक असयोग से मन व्यथित हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना बन रही है। व्यक्ति विशेष से धन लाभ की संभावना है। मध्याह्न के बाद आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। नए कार्य का प्रारंभ न करने का साहस आज न कीजिएगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन सामान्य रहेगा। यात्रा द्वारा लाभ होगा। प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। आज केजरीवाल दिन आप यदि किसी भी कार्य में हाथ डालेंगे तो वह कार्य अत्यंत लाभकारी साबित होगा। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। आप अपने काम को अधिक समय दे सकेंगे।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। आप धैर्य और संयम रखें। लंबित कार्य बनेंगे। वित्तीयपक्ष सुधरेगा। निजी संबंध सहायक रहेंगे। संगीत के प्रति आकर्षित रहेंगे। एजुकैशन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें। दौड़-भाग हो सकती है और उसका पूरा सकारात्मक फल आपको मिलेगा। आज पारिवारिक समस्याओं से मन विचलित हो सकता है। पैसों का कोई मामला उलझा हुआ है, तो वह ठीक होने लगेगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं, इससे बचने के लिए कहीं बाहर जाएं और दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएं। आज संतान का प्रति दुखी हो सकते है, आज विद्यार्थियों को किसी बात की उल्जन हो सकती है। परिवार के किसी बुजुर्ग सदस्य से कुछ अनबन हो सकती है। आर्थिक समस्या के संकेत हैं। आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी ख़राबियों से बचाएगा। रोजगार में किया गया बदलाव बहुत लाभदायक होगा, हर कदम सोंच समझकर रखने की आवश्यकता है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप प्रशासनिक अधिकारी से सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। समय रहते अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करें। आज का दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। आज आपका स्वार्थी स्वभाव देखने को मिलेगा। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट हो सकता है, धैर्यपूर्वक महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करे। जिन्दगी की हकीकत का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय को कम-से-कम कुछ वक़्त के लिए भूलना पड़ेगा। आज आपका दिन कुछ मिलाजुला रहेगा। बात-बात पर गुस्सा आ सकता है, इसलिए आपको बात करने में सावधानी बरतने की जरूरत है। सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप परिजनों के सहयोग से उलझे काम सुलझा लेंगे। परिवार को आज आप कोई खुश खबरी सुना सकते है। आज आपका दिल पहले से ज्यादा खुश नजर आने वाला है। साथ ही साथ आज आप अपने किसी बहुत प्यारे इंसान से मिल सकते है। व्यापार में लाभ होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। अटके काम पूरे होंगे। कार्यशैली से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। प्रतिभा के दम पर अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौका साबित होंगी। रोमांटिक जिन्दगी में बदलाव मुमकिन है। साझीदार से संवाद कायम करना बहुत कठिन सिद्ध होगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका कोई करीबी आपके लक्ष्यों और उद्देश्यों के लिए अपनी चिंता जाहिर करेगा, उन्हें अपनी स्थिति समझाने के लिए समय निकालें। किसी महिला मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे। नौकरी व व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। आज का दिन समूह के साथ मिलकर काम करने के लिए बेहतर है। आपके द्वारा अपने समूह के सदस्यों को प्रेरणा देना सभी की उत्सुकता का केन्द्र बनेगा। परिवार के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। यदि आप किसी व्यापार में हैं व इसे बढ़ाने की सोच रहे हैं तब आज का दिन श्रेष्ठ है।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है। आज आप अपने मार्ग दर्शन के लिए अपनी आध्यात्मिक मान्यताओं का सहारा लेंगे। शायद आप किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से सलाह भी लें। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ होगा। हाल ही में आपने जो व्यावसायिक संबंध कायम किया था, उसके द्वारा आपको एक सुनहरा व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान रखें। किसी भी मुद्दे पर राय देते समय उत्तेजित ना हों। आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button