अध्यात्म

घर में गलती से भी नहीं लगाने चाहिए ये 3 पेड़, होते हैं अशुभ आर्थिक तंगी का बनते हैं कारण

बहुत से लोग अपने घरों में पेड़ पौधे लगाते हैं जो कि बहुत अच्छी बात है। पेड़ पौधों हमें ऑक्सीजन देते हैं जिससे हमारा वातावरण तो साफ रहता ही है साथ में हरियाली भी रहती हैं। घर में पौधे लगाना कोई गलत बात नहीं है लेकिन अगर पौधों के चुनाव में अगर आप गलती करते हैं तो इसका आप पर बुरा प्रभाव पड़ सकता हैं। सीधे तौर पर बात करें तो कुछ पौधे ऐसे हैं जो हमें घर के बगीचे में भुलकर भी नहीं लगाने चाहिए अन्यथा ये पौधे आपके दुर्भाग्य का कारण बन सकते हैं। आज हम आपको तीन ऐसे पेड़ पौधों के बारे में बता रहे हैं जिनको घर के आंगन में लगाने से आर्थिक तंगी आती हैं, तो आइए जानते हैं वो तीन पेड़ कौन से हैं।

खजूर का पेड़ : यह पेड़ कुछ राशि वालों के लिए तो लाभदायक है लेकिन ज्यादातर लोगों को इससे बड़ा आर्थिक नुकसान होता हैं। खजूर का पेड़ घर में लगाने से पैसे की कमी होने लगती है फिर चाहे व्यक्ति कितनी भी मेहनत और पैसे क्यों ना कमा लें उसके घर हमेशा आर्थिक तंगी रहती हैं। इसलिए अपने घर पर कभी भी खजूर का पेड़ नहीं लगाना चाहिए।

बांस : बांस का पेड़ घर में लगाने से धन में हानी तो होती ही है साथ में यह पेड़ गृह कलेश का भी कारण बनता है। इसकी वजह से व्यक्ति कर्ज के बोझ तले दब जाता हैं और वह कभी कर्ज नहीं चुका पाता। इसलिए भलाई इसी में है कि अपने घर से बांस के पेड़ को दूर ही रखें।

बेर का पेड़ : यह पेड़ अगर आपने अपने घर पर लगाया है तो जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी इसे उखाड़ कर फेंक दें क्योंकि घर में बेर का पेड़ होने से आपको जीवन में आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है आपके घर का विकास बाधित हो जाता हैं और पैसा नहीं रुकता। इसलिए बेर का पेड़ घर पर नहीं लगाना चाहिए।

आर्थिक तंगी दूर करने के लिए लगाये ये पेड़ :

आपने यह तो जान लिया कि घर पर कौन-कौन से पेड पौधे नहीं लगाने चाहिए जो अशुभ होते हैं अब आप यह भी जान लिजिए कि कौन-कौन से पेड पौधे घर पर लगाने चाहिए जिससे घर की सब दुख तकलीफ दूर हो जाएं।

तुलसी का पौधा : हिंदू धर्म में तुलसी का बहुत महत्व माना जाता है। तुलसी का पौधा आपने बहुत से घरों में लगा देखा होगा। हिंदू धर्म में तुलसी की देवता के समान पूजा की जाती हैं। बता दें कि तुलसी का पौधा घर में लगाने से बहुत लाभ होते है। इसको लगाने से आपके घर की धन से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को निकालकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं। इसलिए आप भी अपने घर में एक तुलसी का पौधा जरूर लगाएं।

शमी का पौधा : इस पौधे पर बहुत सुंदर फूल लगते हैं और यह पौधा घर की सजावट में भी काम आता है। यह पौधा आपके पास पैसों की कमी नहीं होने देता और घर में सुख-शांति रखने में मदद करता है।

कृष्णकांता फूल : इसे धन की देवी मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। नीले रंग के फूल वाला यह पौधा आपके जीवन की समस्त परेशानियों को दूर करता हैं और इसे लगाने से धन में वृद्धि होती है।

Back to top button