राजनीति

इन वजहों से 68 साल के नरेंद्र मोदी बने हुए हैं युवाओं के बीच सबसे लोकप्रिय नेता

17 सितम्बर 1950 को वडनगर नाम के एक छोटे से क़स्बे में जन्म लेने वाले दामोदर दास मोदी के बारे में उस समय कोई नहीं जानता था कि वो एक दिन इस देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। आज नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं और देश के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। आज पीएम मोदी का जन्मदिन है। बता दें आज पीएम मोदी अपना 68वाँ जन्मदिन माना रहे हैं। मोदी अपने सामाजिक समीकरणों और सियासी मुद्दों के साथ ही युवाओं के बीच क्रेज़ की वजह से ही आज वो प्रधानमंत्री हैं।

युवाओं ने दिल खोलकर दिया मोदी को वोट:

2014 में भारत के युवाओं ने मोदी को प्रचंड बहुमत के साथ जीत दिलवाई थी। सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की लोकप्रियता उनके संवाद के तरीक़े, डरेसिंग स्टाइल, सहित कई बातों की वजह से बनी। इसी का नतीजा हुआ कि युवाओं ने उन्हें दिल खोलकर वोट दिया और वो भारत के प्रधानमंत्री बन पाए। आज हम आपको पीएम मोदी की की कुछ ऐसी ख़ासियतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह से युवाओं ने इन्हें जमकर वोट दिया और अपना नेता माना। आज भी युवाओं में पीएम मोदी अपने उसी गुण की वजह से लोकप्रिय बने हुए हैं।

इन वजहों से मोदी बने हुए हैं युवाओं की पसंद:

*- संवाद शैली और तकनीकी का प्रयोग:

सियासत में संवाद शैली की बहुत ज़रूरत पड़ती है। बिना इसके किसी भी नेता का जीत पाना असम्भव है। नरेंद्र मोदी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अपनी इस ख़ूबी का जमकर इस्तेमाल किया। मोदी की संवाद शैली के बारे में तो सभी लोगों को पता ही होगा। जब वो भाषण देते हैं तो ना चाहते हुए भी लोग सुनने के लिए मजबूर हो जाते हैं। नरेंद्र मोदी ने 3-डी प्रचार शैली के ज़रिए सभाओं को सम्बोधित किया। इसके बाद जब मोदी पीएम बने तो उन्होंने मन की बात कार्यक्रम से अपनी बात को जनता तक पहुँचाना शुरू किया। यह सब पीएम मोदी की लोकप्रियता के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं।

*- सोशल मीडिया पर सक्रियता:

पीएम मोदी की लोकप्रियता में सोशल मीडिया बहुत अहम है। सोशल मीडिया ने पीएम मोदी को लोकप्रिय बनाने में अहम योगदान दिया है। कई मुद्दों पर पीएम मोदी लोगों से सोशल मीडिया के ज़रिए सीधे तौर पर संवाद करते हैं। सोशल मीडिया पर आज के समय में देश के युवा सबसे ज़्यादा सक्रिय हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पीएम मोदी फ़ेसबुक पर दुनिया में सबसे ज़्यादा फ़ॉलो किए जानें वाले नेता हैं। इन्हें फ़ेसबुक पर 43.2 मिलियन लोग फ़ॉलो करते हैं। ट्वीटर पर इन्हें 43.4 मिलियन लोग फ़ॉलो करते हैं।

*- ड्रेसिंग स्टाइल:

पीएम मोदी युवाओं के बीच सबसे ज़्यादा अपने ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से लोकप्रिय हैं। उनके हाफ़ बाँह वाला करता और उनका जैकेट लोगों को अपना दीवाना बना देता है। आजकल युवाओं के बीच उनके जैकेट काफ़ी लोकप्रिय हो गया है।

*- फ़िटनेस मंत्र:

पीएम मोदी आज 68 साल के हो गए हैं, लेकिन आज भी उनके फ़िटनेस को देखकर कहा नहीं जा सकता है कि इनकी उम्र 68 साल होगी। पीएम मोदी अपने फ़िटनेस का ख़ास ख़याल रखते हैं। पीएम मोदी 24 घंटे में से लगातार 18 घंटे काम करते हैं और बाक़ी के समय में सोते और अन्य काम करते हैं। पीएम मोदी के फ़िटनेस के क़ायल केवल भारत के लोग ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया ही है। पीएम मोदी अपने भोजन में शाकाहारी खाना खाते हैं। इसके अलावा वो व्रत भी रहते हैं।

*- इनोवेटिव चीज़ों में रुचि:

पीएम मोदी की नई-नई तकनीकों के बारे में काफ़ी रुचि रहती है। इसी वजह से वह जब भी किसी नई तकनीकी के बारे में जानते हैं उसे तुरंत इस्तेमाल करते हैं। सोशल मीडिया पर संवाद के साथ ही लोगों के ईमेल का जवाब ख़ुद पीएम मोदी ही देते हैं। ये अपने इनोवेटिव आइडिया की वजह से ही युवाओं के बीच सबसे ज़्यादा लोकप्रिय बने हुए हैं।

Back to top button