विशेष

रणवीर सिंह ने दी गाली तो व्यक्ति ने कहा “पहले लोगों से बात करने की तमीज़ सीख, फ़्लॉप एक्टर”

मुंबई: बॉलीवुड की दुनिया में आए दिन विवाद सामने आते रहते हैं। बॉलीवुड स्टार्स और विवादों का चोली दामन का नाता होता है। बॉलीवुड में शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसका विवादों से कभी पाला नहीं पड़ा हो। बॉलीवुड के कुछ स्टार्स को काफ़ी कूल माना जाता है। लोगों का मानना है कि वो कभी भी किसी विवाद में नहीं पड़ेंगे लेकिन ऐसा भी देखा गया है कि कई मौक़ों पर ये कूल स्टार्स भी अपना आपा खो देते हैं।

बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और कूल अन्दाज़ के लिए मशहूर रणवीर सिंह का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा काम किया है, जिसके बारे में जानकर आपको यक़ीन ही नहीं होगा कि रणवीर सिंह भी ऐसा कुछ कर सकते हैं। दरअसल रणवीर सिंह इस वीडियो में एक व्यक्ति को ग़ुस्से में फटकारते हुए दिख रहे हैं। इस समय यह वीडियो जमकर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने ट्वीटर पर वीडियो क्लिप शेयर करते हुए रणवीर सिंह के ऊपर बदतमीज़ी करने का आरोप लगाया है।

कैप्शन में व्यक्ति ने लिखा है, “बदतमीज़ इंसान। बात करने की तमीज़ नहीं है। तुम जैसे इंसान को यह भी नहीं पता है कि किसी की माँ-बहन के सामने इतनी गाली कौन देता है, पागल इंसान। अगर यही व्यवहार रहा तो बहुत जल्दी ही सड़क पर आ जाएगा। पहले लोगों से बात करने की तमीज़ सिख, फिर हीरो बनना फ़्लॉप एक्टर।” रिपोर्ट्स के अनुसार यह व्यक्ति रणवीर सिंह की कार के बहुत नज़दीक अपनी कार चला रहा था। जिसके बाद ग़ुस्से में रणवीर सिंह ने उस व्यक्ति की खोज-ख़बर लेने की ठानी। फिर पता चला कि वह व्यक्ति गाड़ी चलाते समय फ़ोन पर बात कर रहा है।

इसके बाद रणवीर सिंह का ग़ुस्सा भड़का और वो व्यक्ति को डाँटने लगे। हालाँकि जो वीडियो सामने आया है, उसमें रैश ड्राइविंग नहीं दिख रही है। इसमें केवल दोनो की बातचीत ही दिख रही है। बहुत कम बार ही ऐसा देखा गया है कि रणवीर सिंह किसी चीज़ की वजह से ग़ुस्सा हुए हों। वह हर समय काफ़ी कूल रहने की कोशिश करते हैं। बॉलीवुड के लगभग सभी अभिनेताओं में इन्हें सबसे शांत माना जाता है। हालाँकि अक्सर फ़ैन्स से घिरे रहने वाले रणवीर सिंह का ये अन्दाज़ लोगों को चौंका सकता है।

रणवीर सिंह के बारे कुछ भी बताने की ज़रूरत नहीं है। रणवीर सिंह बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं में शामिल हो गए हैं। इस समय रणवीर सिंह सिंबा की शूटिंग में व्यस्त हैं। बैंड बाजा बारात से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले रणवीर सिंह आजकल अपने रिश्ते की वजह से भी काफ़ी चर्चा में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह इसी साल दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बंधन में बँधने वाले हैं। रणवीर और दीपिका ने एक साथ कई बॉलीवुड फ़िल्मों में काम किया है। इनकी एक साथ की सभी फ़िल्म ने बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी कमाई की है। आख़िरी फ़िल्म पद्मावत बॉक्स ऑफ़िस पर सुपरहिट साबित हुई थी।

Back to top button