स्वास्थ्य

इस तरह से होती है सितंबर में जन्में लोगों का स्वभाव, लव लाइफ और कैरियर

एस्ट्रोलॉजी कहती है कि किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में उसके जन्मदिन, जन्म माह, जन्म तारीखों, राशियों आदि के माध्यम से जाना जा सकता है। सितंबर का महीना शुरू हो गया है। तो आज हम आपको सितंबर के महीने में जन्में लोगों के बारे में कुछ बातें बताएंगे। दिल से बहुत ही नरम होने के साथ साथ, छोटी छोटी बातों पर गुस्सा करने वाले होते हैं। लेकिन इस माह में जन्मे लोग कर्मठ होते हैं। और अपने दुखों के बारे में जल्दी किसी को नहीं बताते, उन परेशानियों से खुद ही लड़ते हैं। दूसरों से हमेशा खुशी से मुलाकात करते है। इसलिए इस माह में जन्मे लोगों के बारे में कहा जाता है कि काफी खुशमिजाज किस्म के लोग होते हैं।

अपने स्वाभिमान पर अडिग रहने वाले लोग होते हैं। और खुद से बहुत प्यार करते हैं। स्वाभिमान बहुत प्यारा होता है। इसलिए कोई छोटी सी भी  बात कह दे तो गुस्सा करते हैं। सोचने समझने की शक्ति दूसरों की अपेक्षा सितंबर माह में जन्में लोगों की अधिक होती है। सितंबर माह में जन्में लोगों के बारे में कहा जाता है कि ये काफी जिज्ञासु प्रवृत्ति के होते हैं। तो चलिए जानते हैं कि सितंबर माह में जन्मे लोगों की लव लाइफ कैसी होती है और कैरियर के बारे में एस्ट्रोलोजी क्या राज खोलती है।

  • सितंबर माह में जन्मे लोगों की लव लाइफ– इस माह में जन्में लोग काफी भावुक किस्म के होते हैं। लेकिन ये अगर किसी को प्यार करते हैं तो सच्चे दिल से प्यार करते हैं। भावुक होने के कारण प्यार में जल्दी पड़ जाते हैं, लेकिन बहुत ध्यान से अपना पार्टनर चुनते हैं। अपना पार्टनर चुनने से पहले ये लोग पूरी तरह से उन्हें निहार लेते हैं। ये लोग अपने रिश्ते पर काफी अधिक भरोसा रखते हैं। और अपने पार्टनर पर पूरा भरोसा करते हैं। अपने पार्टनर को जीवनसाथी बनाने का हर संभव प्रयास करते हैं। लेकिन ये दुनिया के सामने प्यार का दिखावा करना पसंद नहीं करते।

  • रोमांस- सितंबर माह में जन्में लोगों के बारे में माना जाता है कि स्वभाव से काफी रोमांटिक होते हैं। लेकिन दुनिया के सामने अपने रोमांस को दिखाने में जरा पीछे रहते हैं। लेकिन इसका ये मतलब कतई नहीं रहता कि आप अपने रिश्ते को अहमियत नही देते। बस अपने प्यार को इजहार करना कम पसंद करते हैं।
  • कैरियर- अपने पढ़ाई और कार्यों को लेकर हमेशा सतर्क रहते हैं। इन्हें हर काम समय से करना पसंद होता है। लेकिन स्वभाव से स्वार्थी होने के कारण दूसरों के समय की कद्र नहीं कर पाते। लेकिन समय पर हेल्प करने से कभी पीछे नहीं हटते। सितंबर माह में जन्में लोगों का कैरियर बहुत ब्राइट होता है।

  • पर्सनैलिटी- पर्सनैलिटी के मामले में स्मार्ट होते हैं। लेकिन स्वभाव से थोड़े संकोची किस्म के होते हैं। नरम स्वभाव वाले होते हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर अपने आप को कठोर भी बना लेते हैं।
  • क्रिएटीविटी- क्रिएटीविटी काफी अधिक होती है, इसलिए कहीं भी अपना इम्प्रेशन जमा लेते हैं। और काफी अधिक मशहूर होते हैं।
  • मेहनती- अपने मंजिल को पाने के लिए काफी अधिक मेहनत करते हैं, संघर्ष करते हैं। जबकि इनकी संचार शक्ति बहुत अधिक होती है। परफैक्शन पसंद लोग होते हैं। क्योंकि ये खुद मेहनती और संघर्षी होते हैं तो इन्हें काम में कमी पसंद नहीं आती।

Back to top button