समाचार

BREAKING NEWS : ईस्ट कांगो में ब्लास्ट, कांगो रिपब्लिक में भारत के 32 शांति सैनिक घायल

नई दिल्ली – इस समय कि बड़ी ख़बर आ रही है कि पूर्वी कांगो का गोमा शहर में एक के बाद एक कई धमाके हुए हैं। इस धमाकों में 32 भारतीय शांति रक्षक घायल हो गए हैं, जबकि एक मासूम की मौत हो गई। धमाके वाली जगह के पास एक मस्जिद के इमाम इस्माइल सलुमू के अनुसार तीन शांति रक्षकों की मौत हो गई है। Indian Soldiers Injured Congo Blast.

Indian Soldiers Injured Congo Blast

कैसे आए चपेट में –

मिशन कांगो के मुताबिक, यह घटना मंगलवार सुबह की है। भारतीय शांति सैनिक गोमा जिले के एक गांव में सर्च ऑपरेशन के लिए जा रहे थे। तभी उनके व्हीकल को टारगेट कर ब्लास्ट किया गया।

हालांकि अभी तक धमाके की वजह के बारे में जानकारी नहीं मिली है। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि जिस जगह धमाका हुआ वहां भारतीय शांति रक्षक हर रोज की तरह अभ्यास कर रहे थे। यूएन मिशन के प्रवक्ता ने कहा कि ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन धमाकों के पीछे किसी स्थानीय समुह का हाथ है या ये कोई आतंकी हमला था।

गौरतलब है कि यूएन के पीस कीपिंग मिशन में भारत 17 साल से है। यूएन पीस कीपिंग मिशन में अब तक 3263 सैनिकों की मौत हुई है। इनमें से 157 भारतीय हैं। इसके बाद नाइजीरिया का नंबर है। जिसके 142 सैनिक मारे गए हैं।

Back to top button