विशेष

2000 का नोट बनाने में ख़र्च होते हैं 4.18 रूपए, जानिए किस नोट को बनाने में कितने रुपए लगते हैं

भारत सरकार की नोटबंदी की योजना अब तक की सबसे बड़ी नोटबंदी की योजनाओं में से एक है। नोटबंदी के बाद लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। नोटबंदी के बाद लोगों के पास पैसों की भारी क़िल्लत हो गयी थी। पहले बाज़ार में 1000 तक के ही नोट थे, लेकिन नोटबंदी के बाद बाज़ार में 2000 के नोट भी आ गए और 1000 के नोट बंद कर दिए गए। इसी शृंखला में 200 के नोट भी जुड़ गए हैं। भारत सरकार ने 500 के रुपए पुराने नोट बंद करके नए नोट छापने शुरू कर दिए हैं।

बताया जाता है कि नए नोट आने और नोटबंदी के बाद नोट छापने पर काफ़ी पैसे ख़र्च भी हुए हैं। आज हम आपको एक ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में शायद ही आप पहले से जानते रहे होंगे। अक्सर आपके मन में यह ख़याल आता होगा कि जो आप नोट इस्तेमाल करते हैं, उसकी छपाई की असली क़ीमत क्या होती होगी। क्या 2000 के नोट को छापने में 2000 रुपए ही ख़र्च होते हैं या इसकी छपाई पर कम पैसे ख़र्च होते हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल में सभी नोट और उनकी छपाई पर होने वाले असली ख़र्च के बारे में बताने जा रहे हैं। यक़ीनन यह जानकारी आपके लिए काफ़ी फ़ायदेमंद होगी। तो चलिए जानते हैं कि किस नोट को छापने में कितना रुपया ख़र्च होता है। इसकी जानकारी के लिए जब आरटीआई फ़ाइल किया गया तो सरकार की तरफ़ से दी गयी जानकारी के अनुसार 10 रुपए के 1000 नोट को छापने में 1010 रुपए का ख़र्च आता है। यानी हिसाब लगाया जाए तो 10 रुपए के एक नोट को छापने में 1.01 रुपए लागत आती है।

50 रुपए के एक नोट को छापने में लगते है 1.01 रुपए:

वहीं 20 रुपए के 1000 नोट की छपाई में सरकार को 10 रुपए के नोट से भी कम लागत पड़ती है। जी हाँ आपको जानकर हैरानी होगी कि 20 रुपए के 1000 नोट को छापने में केवल 1000 रुपए का ख़र्च आता है। यानी 20 रुपए का 1 नोट छापने में केवल 1 रुपए ख़र्च होते हैं। 50 रुपए के 1000 नोट को छापने में कितने रुपए लगते होंगे ज़रा सोचिए। नहीं सोच पाए तो आपको बता दें 50 रुपए के 1000 नोट की छापाई में 10 रुपए के नोट जितनी ही क़ीमत लगती है। यानी 50 के 1000 नोट छापने में 1010 रुपए का ख़र्च आता है। इस हिसाब से 50 का एक नोट केवल 1.01 रुपए में पड़ता है।

2000 के एक नोट की छपाई में ख़र्च होते हैं 4.18 रुपए:

10 रुपए के 1000 नोट छापने में 1510 रुपए ख़र्च होते हैं, इस हिसाब से 100 रुपए के एक नोट की छपाई में 1.51 रुपए ख़र्च होते हैं। वहीं 500 रुपए के 1000 नोट छापने में 2570 रुपए का ख़र्च आता है। यानी एक नोट छापने में 2.57 रुपए ख़र्च होते हैं। अगर हम 2000 रुपए के सबसे बड़े नोट की छपाई के ख़र्चे की बात करें तो 2000 रुपए के 1000 नोट छापने में 4180 रुपए का ख़र्च आता है। यानी 2000 के एक नोट की छपाई में 4.18 रुपए का ख़र्च आता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें पुराने नोट की छपाई में ज़्यादा पैसे ख़र्च होते थे। 500 के 1000 पुराने नोट छापने में 3090 रुपए यानी एक नोट पर 3.09 रुपए ख़र्च होते थे। वहीं 1000 के नोट को छापने में 3.54 रुपए लागत पड़ती थी।

Back to top button