रिलेशनशिप्स

क्या वो सिर्फ आपको अपना दोस्त मानता है, इन लक्षणों से जानिए प्यार है दोस्ती?

पुराने ख्यालातों से एक लड़का और लड़की कभी एक सच्चे दोस्त नहीं हो सकते। आज के युवा पीढ़ी सारी रूढ़िवादिता को मिटाते हुए लगातार आधुनिकता की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि इसका असर उनके जीवनशैली पर भी पड़ रहा है। फिर चाहे वह दोस्ती की बात हो या अपने प्यार भरे जीवन की। पहले कहा जाता था कि एक जवान लड़का और लड़की कभी दोस्त नहीं हो सकते, लेकिन आज यह संभव है।

अगर आप भी यही सोच कर चल रहीं हैं कि जो आपके साथ हमेशा रहता है वो आपका दोस्त नहीं हो सकता, बल्कि वो तो सच्चा प्यार ही करता होगा तो हो सकता है आप गलत हों।  तो चलिए जानते हैं कि आप किन किन बातों से पता लगा सकते हैं कि जिसके साथ आप रहती हैं वो सिर्फ दोस्ती है या प्यार?

  • हाव भाव और फीलिंग- ये बात जरूरी नहीं है कि आप जिसके लिए पूरी तरह से समर्पित हैं वो भी आपके लिए उतना ही सोचता होगा। अगर आप पूरी तरीके से प्यार करती हैं और सोचती हैं कि सामने वाला भी मुझे इतना ही भाव से प्यार करेगा तो ऐसा होना हमेशा संभव नहीं होता। जब आप किसी को प्यार करने लगते हैं तो आपका हाव भाव और व्यवहार बदल जाता है। प्यार में इंसान की कुछ आदतें और हाव भाव एकसमान होती हैं। इनसे आप पता लगा सकती हैं कि वो भी आपको पसंद करता है या सिर्फ बेस्ट फ्रेंड।

  • दूसरे के साथ आपको मैच करना- अगर आपसे कोई प्यार करता है तो वो इन सब बातों से बचता है। वो आपको कभी किसी दूसरे के साथ मैच नहीं करेगा। बल्कि कोई दूसरा भी करता है तो उससे नाराज हो जाएगा। तो आपके दिमाग में ये बात होनी चाहिए कि अगर वो आपका मैच किसी दूसरे के साथ करवा रहा है तो वो आपका दोस्त से ज्यादा कुछ नहीं हो सकता । ऐसे में आपको संभलना चाहिए और अगर सामने वाला आपको बस दोस्ती का स्पेस दे रहा है तो उसका सम्मान किया जाना चाहिए।
  • एकसमान व्यवहार- अगर वो आपसे और बाकियों से एकसमान व्यवहार करते हों तो समझिए वो आपको दोस्त ही समझते हैं।कोई आपको प्यार करता हो तो उसके इमोशंस और फीलिंग आपके लिए बाकियों से दूसरे होंगे। अगर दूसरे नहीं हैं तो आपकी भावनाएं उन तक नहीं पहुँच पा रहीं हैं। ये एक संकेत है कि वो आपको दोस्त से ज्यादा कुछ नहीं समझते।

  • दूसरी लड़कियों के बारे में बात करना- अगर आपसे बात करते हुए वो किसी दूसरी लड़कियों के बारे में बात करते हों, इसका मतलब उनके दिल में आपके लिए बहुत कुछ खास नहीं है। कोई भी लड़का अगर किसी लड़की को प्यार करता है तो वो कभी भी किसी भी हालत में दूसरे लड़कियों के बारे में बात नहीं करेगा। लड़के प्यार में हमेशा ऐसा करने से बचते हैं। उन्हें लगता है कि अगर दूसरी लड़की के बारे में बात कर लिया तो रिश्ते में नाराजगी आ जाएगी। इसलिए ध्यान दीजिए कि कोई लड़का जिससे आप प्यार करते हों और वो किसी दूसरे के बारे में बात कर रहा है तो आप सम्हल जाइए।
  • फ्लर्ट ना करना- ये सबसे आसान तरीका है किसी के बारे में जानने का कि वो आपको पसंद करते हैं या सिर्फ दोस्त। अगर वो आपको थोड़ा भी पसंद करता हो तो वो अपने लिहाज से कुछ ऐसा काम करेगा जो आपको पसंद आए। अपने दिल की बात जाहिर करने के लिए वो कोई न कोई बहाना ढूंढेंगे। अगर ये सारी एक्टिविटी आप दोनों के बीच नहीं होती तो समझ जाइए कि ये सिर्फ दोस्ती है।

Back to top button