राशिफल

राशिफल 29 अगस्त 2018: गणपति बाप्पा की कृपा और ग्रहों की चाल सुधारेगी इन ४ राशिवालों की ज़िन्दगी

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज बुधवार 29 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 29 August 2018.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको स्वास्थ्य को लेकर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता होगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। लेकिन उन्हें इस कड़ी मेहनत का अपेक्षित परिणाम भी हासिल होगा। काम का दबाव और घरेलू मतभेद तनाव की वजह बन सकते हैं। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहाँ जाने की संभावना है। वाद-विवाद में गहरे न उतरें। अनावश्यक खर्च पर अंकुश रखें। आपके आस-पास के लोग आपके मनोबल को ऊर्जा प्रदान करेंगे। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव कर सकते हैं।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज मांगलिक प्रसंग आयोजित किए जाएंगे। प्रवास का आयोजन किए जाने की संभावना है। स्वास्थ्य के सम्बंध में प्रश्न खड़े होंगे। कामकाज के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पैसे का निवेश गलत जगह न हो, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ अनबन हो सकती हैं। पैसे की लेन-देन या जमानत आपको फंसा न दे, इसका ध्यान रखें। संतान और पत्नी की तरफ से लाभ होगा। नौकरी-धंधे में लाभ होगा। पैसों के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। शांत होकर व्यवहार करें। घर परिवार की खुशियां बनी रह सकती हैं पर किसी प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाने में समय लग सकता है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। ताजगी महसूस होगी और काम करने की ऊर्जा आएगी। इन दिनों में आपकी लव लाइफ पर सितारों का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। प्यार और तकरार दोनों हो सकती है। मित्र आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग करना उपयोगी रहेगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

गणेश जी कहते हैं आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुकसान तकरीबन पक्का है। आप सन्तुलित भोजन करें। व्यापार अच्छा चलेगा। जमा पूंजी में वृद्धि संभव है। व्यक्तिगत संबंध सहायक रहेंगे प्यार के लिए समय बेहतरीन है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएँ। वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन सबसे अच्छा है। अगर आप के जोड़ों में दर्द है तो अब आप को आराम मिलेगा। पति से प्रेम संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। वाहन के प्रति सावधानी बरतने कि जरूरत है। छुपे हुए दुश्मन आपके बारे में अफवाहें फैलाने के लिए अधीर होंगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

गणेश जी कहते हैं आज अगर किसी से प्यार का इजहार करना है तो सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी। लेकिन याद रखें, जल्दबाजी या हड़बड़ाहट से बनते काम बिगड़ सकते हैं। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे। उचित सलाह लेने में हिचकिचाएँ नहीं। मित्रों से सावधान रहने की जरुरत है। मन कुछ बातों को लेकर परेशान रह सकता है। किसी व्यक्ति पर अधिक भरोसा न करें। अध्ययन में रुचि रहेगी। अपने दोस्तों, रिश्तेदारों एवं भाई-बहनों के साथ आप जमकर मस्ती कर सकते हैं। आप देखेंगे कि आपके द्वारा किए गए प्रयासों का अच्छा लाभ रहेगा।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका दिन आपके लिये सुनहरे पल लेकर आयेगा। बिजनेस में नए सौदे होंगे। रिश्तों में मधुरता आयेगी। दायित्व का निर्वाह होगा। परिश्रम अधिक करना पडेगा। कार्य में उत्साह होगा। राजकाज में प्रसिद्धि मिलेगी। आर्थिक पक्ष में मजबूती आयेगी। परिवार में असंतोष रहेगा। निर्माण प्रगति पर रहेगा। संतान से सुख मिलेगा। धन का लाभ होगा। मेडिकल प्रोफेशन और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन नए अवसर लेकर आएगा। वाणी के कारण भ्रांति खड़ी हो सकती है। आवेश और उग्रता के कारण किसी से तकरार न हो जाए इसका ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति में सुधार एवं स्थिरता रहेगी।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन इश्वर के स्मरण में बीतेगा। धार्मिक कार्य में आप व्यस्त रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में अनुकूल परिस्थिति रहेगी। आज आपका हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा। मान-सम्मान मिलेगा। किसी भी कार्य में सोचकर शीघ्र निर्णय लीजिएगा। परिजनों के साथ परस्पर मनमुटाव ना बढे़ इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में सफलता के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। प्रवास के लिए आज का दिन प्रतिकूल है। आपके जीवनस्तर में बदलाव होने की सम्भावना है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यवसायिक कार्यों मे उत्तम लाभ की संभावना बन रही है। पानी से दूरी रखें। निद्रा अपूर्ण रहने से मानसिक व्यग्रता रहेगी।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। भौतिक साधन तथा वस्त्र इत्यादि की खरीदारी होगी। प्रणय सम्बंधों में सफलता मिल सकती है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे। आपकी जीवन में कोई ऐसी स्थति आने वाली है जब आपको सीधे ,तुरंत और अति सक्रिय रहकर फैसले लेने होंगे। यह स्थिति देखने में बहुत मुश्किल लग सकती है परन्तु आप इसे आसानी से संभाल पायेंगे। नौकरी में उत्साह बढेगा। व्यापार से लाभ मिलेगा। साझेदारी में फायदा होगा। धन का लाभ मिलेगा। मानसिक बैचेनी हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय अनुकुल है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप अपने जज्बात पर काबू रखें और ऐसा कोई गैरजिम्मेदाराना काम न करें जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर आप हरेक कार्य आज सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। लोभ या लालच में न फंसने की गणेशजी सलाह देते हैं। सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशानी दे सकती हैं। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करने से तनाव बढ़ना संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है। सावधानी बरतें। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। आज आपके नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
गणेश जी आज आपको अनैतिक कार्यों में न उलझने की सलाह देते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके सामने नई चुनौतियाँ आएंगी। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक़्त अपने शब्दों को गौर से चुनें। आज आपका अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाएँ, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है। कार्यालय में कोई आपको कुछ बढ़िया खबर दे सकता है। लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित रखने से अच्छा लाभ होगा। प्रतिस्पर्धा व द्वेष का सामना करना पड़ सकता है। पुराने निवेश का फल अच्छा मिलेगा। आज आप कुछ नया भी करना चाहेंगे।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपकी एकाग्रता का अभाव मानसिक अस्वस्थता बढ़ाएगा। आरोग्य के विषय में सावधानी रखिएगा। शिथिलता और आलस्य बना रहेगा। फिर भी मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी। साथ में प्रवास का और सुरुचिपूर्ण भोजन का भी योग है। फिर भी अपने विचारों और आवेश को अंकुश में रखिएगा। लेकिन आप इन सबकी उपेक्षा कर दें और केवल अपने काम पर ध्यान दें। पारिवारिक सहयोग के साथ प्रगतिवादी समय रहेगा। घर-परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। जायदाद संबंधित कार्य में प्रगति भी आएगी। लेखन और ग्लैमर में काम करने वालों को सफलता मिल सकती है।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपके लिए आज का दिन आर्थिक दृष्टि से बहुत शुभ है। आज आपकों व्यवसाय में लाभ होंने के संयोग हैं। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। आप पर उच्च अधिकारीगण की कृपादृष्टि होगी और आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। काम पर जाने से पहले मन पक्का कर लें। लाभदायक दिन है, इसलिए कोशिश करें और आगे बढें। अच्छे मौके आपका इंतजार कर रहे हैं। आपकी थकी और उदास जिंदगी आपके जीवन-साथी को तनाव दे सकती है। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे। आपके कठिन परिश्रम को पुरस्कार मिलेगा।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button