विशेष

नाशपाती खाने से दूर होती हैं ये 8 बीमारियां, नंबर 3 से तो है हर दूसरा इंसान परेशान

नाशपाती का सेवन बरसात के मौसम में बहुत ही लाभकारी माना जाता है। मानसून के मौसम में हरी भरीनाशपातीखाना हमारे स्वास्थय के लिए लाभदायक होता है। इसके सेवन से शरीर की इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होती है। जो रोगों से लड़ने में सहायक होती है। नाशपातीमें कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह स्वाद में काफी अच्छा होता है, साथ ही स्वास्थय के लिए भी काफी अच्छा होता है। बारिश के मौसम में कई प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में नाशपातीरोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। और आपको मौसमी रोगों से दूर रखता है। मौसमी फलों के कई फायदे होते हैं। यह कई प्रकार के औषधिय गुणों से भरपूर होते हैं। नाशपाती (nashpati) का जूस भी पिया जाता है जो शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाता है और आपको तरोताजा रखता है।नाशपाती के सेवन से मौसमी बीमारियों खांसी, जुकाम आदि से दूर रह सकते हैं।

नाशपाती (nashpati) में पाया जाने वाला पोषक तत्व- नाशपातीमें पर्याप्त मात्रा में फास्फोरस पाया जाता है। इसके अलावा इसमें आयोडिन, कोबाल्ट, मैग्नीज, कॉपर, फ्लोरिन, जिंक, विटामिन ए, विटामिन बी, पोटैशियम भी पाया जाता है। साथ ही कैल्शियम की मात्रा भी भरपूर पाई जाती है।यह सभी शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं। इतने पोषक तत्व एक अकेले नाशपाती में पाया जाता है।

नाशपाती खाने के लाभ-

  • शरीर की भूख मिटाए- शरीर की भूख को हेल्दी और बेहतर तरीके से मिटाने का काम नाशपाती करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व काफी देर तक शरीर को भरा भरा रखते हैं।
  • हेल्दी शुगर-नाशपाती में हेल्दी शुगर पाया जाता है। जो स्वास्थय के लिए काफी सेहतमंद है। जब हमें कुछ मीठा खाने का मन करता है। तो नाशपातीका सेवन बहुत ही फायदेमंद होगा।
  • इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाए- नाशपाती के छिलके उसके गुदे से ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। छिलकों में हाइड्रो न्यूट्रिएंश पाए जाते हैं। और पर्याप्त मात्रा में एंटी अॉक्सीडेंट पाया जाता है। जो शरीर को फ्लू जुकाम से दूर रखते हैं।
  • खून की कमी को दूर करे- नाशपाती में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। नाशपाती में आयरन की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो शरीर में हिमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है। और एनिमीया जैसी बीमारियों के होने के खतरे को कम करता है।
  • स्किन के लिए फायदेमंद- यह स्किन के लिए फायदेमंद है। क्योंकि इसमें विटामिन ए और एंटी अॉक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में झुर्रियों से लेकर मुंहासों को दूर करता है। नाशपाती के सेवन से बाल झड़ने आदि की समस्या भी दूर होती है।
  • हड्डियों के लिए- नाशपाती में काफी मात्रा में बोरोन पाया जाता है। बोरोन कैल्शियम को शरीर में बनाए रखता है। और शरीर में हड्डियों के लिए कैल्शियम जरूरी है।
  • डायबिटीज कंट्रोल- नाशपाती फाइबर से भरपूर होता है। इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी ज्यादा लाभदायक होता है। इससे मीठा खाने की तलब नहीं लगती है। नाशपाती के रेशे शरीर से धीरे धीरे सुगर को सोख लेते हैं।
  • पाचन तंत्र मजबूत रखे- पाचन तंत्र को मजबूत रखने के लिए शरीर में फाइबर की ठीक ठाक मात्रा होना आवश्यक है। नाशपाती में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कब्ज, दस्त और अन्य पाचन संबंधी बीमारियों को दूर करता है।

Back to top button