समाचार

मेजर गोगोई को लेकर ख़ुलासा, देर रात जाते थे लड़की के घर, इस तरह से पकड़े गए थे होटल में

भारतीय सेना के मेजर तिलुल गोगोई को कोर्ट ऑफ़ एनक्वायरी ने दोषी पाया है और इनके ख़िलाफ़ अनुशासनात्मक कार्यवाई शुरू करने का निर्देश भी दे दिया है। जानकारी के अनुसार गोगोई को 23 मई को श्रीनगर के होटल ग्रैंड ममता से बडगाम की एक लड़की के साथ पाया गया था। इसके बाद तुरंत इन्हें हिरासत में ले लिया गया था। उन्हें निर्देशों के ख़िलाफ़ जाकर स्थानीय नागरिक से मेल-मिलाप बढ़ाने और ड्यूटी के समय अपने ऑपरेशनल क्षेत्र से दूर होने का दोषी पाया गया है। आज हम आपको इस मामले में बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।

फ़ेक अकाउंट से करते थे लड़की से बात:

आपको जानकर हैरानी होगी कि मेजर ने एक फ़ेक अकाउंट बनाकर एक लड़की से मुलाक़ात की थी। इस घटना के बाद लड़की ने स्वीकार किया कि वह मेजर की फ़ेसबूक फ़्रेंड थी और वह अपनी मर्ज़ी से उनसे मिलने के लिए होटल गयी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने यह भी ख़ुलासा किया कि वह पहली बार मेजर गोगोई से आदिल हुसैन नाम के फ़ेसबूक अकाउंट के ज़रिए मिली थी। लेकिन एक महीने के अंदर ही उसे सच्चाई का पता चल गया कि आदिल हुसैन कोई और नहीं बल्कि मेजर गोगोई ही हैं।

कई बार जा चुकी है मेजर के साथ बाहर:

 

मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाते हुए लड़की ने कहा था कि वह आर्मी अफ़सर को पहले से जानती थी। दोनो साथ मिलकर कुछ वक़्त गुज़ारना चाहते थे। आपको बता दें मेजर गोगोई पहली बार तब चर्चा में आए थे जब पत्थरबाज़ों से बचने के लिए उन्होंने एक कश्मीरी लड़के को अपने बोनट पर बाँध दिया था और पूरे बडगाम में घुमाया था। लड़की ने स्वीकार किया कि वह अपनी मर्ज़ी से गयी थी। पहले भी वह कई बार इनके साथ बाहर जा चुकी है। महिला ने अधिकारियों को अपना आधार कार्ड भी दिखाया, जिसपर जन्म का साल 1999 लिखा था।

एक अधिकारी ने कहा कि ये जाँच का विषय है कि ये लड़की बालिग़ है या नहीं। बता दें इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। कश्मीर के आईजी ने इस मामले में जाँच के आदेश दिए थे। सेना ने भी इस मामले की आंतरिक जाँच शुरू कर दी थी। बताया जा रहा है कि मेजर गोगोई श्रीनगर के डलगेट इलाक़े में स्थित द ग्रैंड ममता होटल में एक लड़की के साथ पहुँचे थे। उनके साथ एक लड़का भी था। जब होटल स्टाफ़ ने उसे अंदर नहीं जाने दिया तो लड़का बाहर ही खड़ा हो गया था। कुछ ही देर बाद वहाँ आस-पास के कई लोग इकट्ठा हो गए थे।

रात में मेजर आ धमकते थे घर:

इसके बाद पुलिस को बुलाया गया था। पुलिस तीनों को अपने साथ ले गयी थी। उस समय लड़की की माँ ने मेजर पर गम्भीर आरोप लगाए थे। लड़की की माँ ने कहा कि मेजर रात में उनके घर आ धमकते थे। बडगाम के एक गाँव की रहने वाली लड़की की माँ ने बताया कि सुबह उसकी लड़की यह बोलकर घर से निकली थी कि वह बैंक जा रही है। लेकिन उसके बाद वह लौटी नहीं। कुछ देर बाद पुलिसक फ़ोन गाँव के सरपंच के पास आया। लड़की की माँ ने यह दावा किया कि गोगोई कई बार देर रात में उनके घर आ चुके हैं।

लड़की की माँ ने बताया कि मेजर गोगोई अक्सर ही देर रात को हमारे घर आ धमकते थे। गोगोई को देखते ही मेरी हालत ख़राब हो जाती थी। वह मेरी बेटी समीर से बात करता था। कुछ शंका तो थी, लेकिन इस बात की उम्मीद नहीं थी कि मेरी बेटी उनके साथ एक होटल में मिलेगी। लड़की की माँ ने बताया कि एक रात को जब मेजर लितुल गोगोई हमारे घर में आ घुसे और हमारा हालचाल पूछने लगे तो में बेहोश हो गयी।

Back to top button