स्वास्थ्य

बीमारी से ठीक होने में लग रहा है ज्यादा समय तो इन तरीकों से मजबूत करें इम्यून सिस्टम को, जानिए क्यों होता है ये कमजोर

हमारा शरीर लगातार जीवाणु, रोगाणु आदि के हमले झेलता रहता है। ये हमले तभी नाकाम हो सकते हैं, जब हमरा रोग प्रतिरोध क्षमता मजबूत हो। इम्यून सिस्टम हमारे शरीर का किला भी कहलाता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता हमें कई बीमारियों से सुरक्षित रखती है। इम्यून सिस्टम के कमजोर होने से बीमारियों का असर जल्दी होता है। ऐसे में शरीर कमजोर हो जाता है और हम जल्दी जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। हमारा इम्यून सिस्टम हमें कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रखता है। इम्यून सिस्टम फंगल इंफेक्शन, बैक्टिरियल इंफेक्शन आदि से सुरक्षा प्रदान करता है। इन बातों से स्पष्ट है कि इम्यून पावर के कमजोर हो जाने से बीमार होने की आशंका बढ़ जाती है।

ऐसे में ये जरूरी है कि हम अपने रोग प्रतिरोधक क्षमता को बनाए रखें। इम्यून सिस्टम के कमजोर होने के कई कारण हो सकते हैं। तो आइये जानते हैं वे कौन कौन से कारण हैं जिसकी वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है।

  • खान पान की लापरवाही- कई बार ये खानपान की लापरवाही की वजह से भी हो सकता है। सामान्य शरीर के लिए एक संतुलित आहार आवश्यक है। संतुलित आहार में कई विटामिन, प्रोटीन, खनिज लवण, आदि सभी तत्वों का होना आवश्यक है। इस तरह के संतुलित आहार की कमी से आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है।

  • नशा करने से- नशा स्वास्थय को भारी नुकसान पहुंचाता है। लगातार नशा करने की गलत आदत हो जाए तो इससे कैंसर जैसी घातक बीमारी भी हो सकती है। इसके अलावा नशा करने की गलत आदतों की वजह से आपका इम्यून सिस्टम भी कमजोर हो जाता है। जिससे आप जल्दी जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। इसलिए अगर आपको किसी भी तरह के नशा करने की गलत आदत है तो इसे आज ही छोड़ें।
  • जन्मजात कमजोरी- कई बार ये समस्या जन्मजात कमजोरी की वजह से भी होता है। जिससे आपका इम्यून सिस्टमे कमजोर हो जाता है। और आपका शरीर छोटी छोटी बीमारियों से भी नहीं लड़ पाता ।

अब सवाल उठता है कि अगर इम्यून पावर कमजोर हो जाए तो उसे बढ़ाने के लिए क्या क्या उपाय अजमाना चाहिए। आज हम ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जिक्र करेंगे जो आपके इम्यून पावर को बढ़ाएगा और आपको स्ट्रांग रखेगा।

  • ग्रीन टी और ब्लैक टी- दिन में एक कप ग्रीन टी या ब्लैक टी पीने से इम्यून सिस्टम स्ट्रांग होता है। इसका सेवन रेगुलर दिन में एक कप ही करें। ज्यादा मात्रा में करने से नुकसानदेह होता है।
  • कच्चे लहसुन-कच्चे लहसुन खाने से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट होता है। लहसुन में पर्य़ाप्त मात्रा में जिंक सल्फर आदि पाया जाता है।
  • दही- दही खाने से भी इम्यून पावर बढ़ती है। इसके साथ दही शरीर के पाचन तंत्र को भी मजबूत करती है।

  • अधिक पानी पीना- स्वस्थ शरीर के लिए दिन में सात से आठ गिलास पानी पीना आवश्यक है। इससे कम पानी पीने से आपका शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकता है। जो आपके शरीर के इम्यून पावर को कमजोर करता है।
  • ओट्स- ओट्स में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है।
  • विटामिन डी- विटामिन डी हमारे शरीर के लिए आवश्यक होता है। इससे कई रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। साथ ही विटामिन डी हड्डियों को मजबूत भी रखती है।
  • पर्याप्त नींद- स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त नींद आवश्यक है। दिन में आठ घंटे की नींद जरूरी है। इससे कम नींद आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकते हैं।

Back to top button