समाचार

एक बार राहुल शाखा में आ जाएँ तो उन्हें हो जाएगा देश की आत्मा का ज्ञान: आरएसएस

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने बयानों की वजह से अक्सर ही मुसीबत में फँसते हुए दिखाई दिए हैं, लेकिन इस बार बात कुछ और ही है। इस बार राहुल गांधी ने देश में नहीं बल्कि बाहर जाकर भारत की और भाजपा एवं संघ की बुराई की है। इसकी वजह से अब राहुल को देश की जनता के साथ ही भाजपा और संघ के ग़ुस्से को भी झेलना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसाए राहुल गांधी अपने चार दिवसीय विदेश यात्रा पर हैं, इस दौरान उन्होंने भाजपा और संघ के ऊपर जमकर हमला किया।

अगले चुनाव में कहीं और सीटें ना कम हो जाएँ:

 

अब बारी भाजपा और संघ की है। दोनो ने मिलकर राहुल गांधी के बयानों की वजह से उनपर जमकर बरसना शुरू किया है। RSS के प्रवक्ता राजीव तुली ने एक प्रसिद्ध चैनल से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी को दिन रात RSS के सपने आते हैं, उन्हें हमारी चिंता ना करते हुए अपनी पार्टी की चिंता करनी चाहिए। राजीव तुली ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि राहुल गांधी हर समय RSS के सपने देखते हैं। इसी वजह से उनकी पार्टी 44 पर आ गयी है। कहीं ऐसा ना हो कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस की और सीटें कम हो जाएँ।

तुली ने राहुल गांधी के ऊपर जमकर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि RSS का गठन 1925 में हुआ था। 1936 में राष्ट्र सेविका समिति बनी। इस देश में 5000 से अधिक शाखा लगती है, जो देश की महिलाओं के विकास के लिए काम करती है। आपको बता दें राहुल गांधी ने गुरुवार को अपने भाषण के दौरान कहा था कि आपने RSS में कभी किसी महिला को नहीं देखा होगा। राहुल की इसी बात के जवाब में तुली ने ये बातें कहीं। तुली का ग़ुस्सा राहुल गांधी पर इतने में ही थमने वाला नहीं था।

तुली ने आगे कहा कि में राहुल गांधी के सलाहकारों से कहना चाहता हूँ कि राहुल गांधी को एक बार RSS की शाखा में आना चाहिए और एक दो साल संघ में बिताना चाहिए। उसके बाद ही राहुल गांधी को देश की आत्मा और संस्कृति का ज्ञान हो पाएगा। केरल में प्राकृतिक आपदा आयी हुई है। वहाँ सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघ के कार्यकर्ता भी काम कर रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी जर्मनी में संघ के सपने देख रहे हैं और उसे बदनाम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि राहुल गांधी के लिए संघ समझ से परे की बात है।

उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी को प्रणव मुखर्जी से सीखना चाहिए, जिन्हें देश की संस्कृति और देश के बारे में ज्ञान है। केवल यही नहीं संघ प्रवक्ता तुली ने राहुल गांधी के बारे में कहा कि राहुल गांधी अगले दो तीन जन्मों तक संघ और देश को नहीं समझ सकते हैं। इसलिए राहुल गांधी को एक बार संघ की शाखा में ज़रूर आना चाहिए। इसके बाद भी अगर वो देश और संघ को समझ नहीं पाए तो बेशक इसे छोड़कर चले जाएँ। लेकिन मुझे यह यक़ीन है कि अगर राहुल गांधी एक बार संघ की शाखा में आ गए तो वो संघ छोड़कर वापस नहीं जाएँगे।

Back to top button