राजनीतिसमाचार

BJP-RSS के ख़िलाफ़ बोलने पर भड़के नकवी, राहुल ने देश को विदेश में बदनाम करने की ली है सुपारी

नई दिल्ली: इस समय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी चार दिवसीय यात्रा के लिए विदेश गए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने जर्मनी की यात्रा की। राहुल गांधी ने अपनी जर्मनी यात्रा के दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधा और भाजपा के नीतियों की ख़ूब बुराई की। अब भला भाजपा कैसे चुप रहने वाली थी। राहुल गांधी ने गुरुवार को बर्लिन में भाजपा की नीतियों पर सवाल किया तो भाजपा भी पलटवार करने से चुकी नैन। केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा कि लगता है कांग्रेस अध्यक्ष ने भारत को विदेश में बदनाम करने की सुपारी ले रखी है।

राहुल गांधी को दे रखी है किसी ने देश की छवि धूमिल करने की सुपारी:

राहुल गांधी के बयानों के बाद केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, ‘नादान दोस्त से अक़्लमंद दुश्मन अच्छा होता है। लेकिन यह कहवात उलट गयी है। अब नादान दुश्मन हो तो उसका कोई इलाज नहीं हो सकता है। जिस तरह से राहुल गांधी पिछले कई दिनों से विदेशी धरती पर भारत को बदनाम कर रहे हैं, उससे एक बात तो साफ़ हो गयी है कि राहुल गांधी को किसी ने देश की छवि धूमिल करने के लिए सुपारी दे रखी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें भारतीय अर्थव्यवस्था की तुलना चीन से करने पर भाजपा नेता मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी और अपने सामंती परिवार का पिछले 50 सालों का इतिहास देख लें और पूरा हिसाब-किताब पढ़ लें। जिस परिवार का इतिहास दाग़ी हो, भूगोल बाग़ी हो, उसके मुँह से इसी तरह की बातें निकलेगी। 50 महीनों में देश ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काफ़ी तरक़्क़ी की है। भारत की अर्थव्यवस्था काफ़ी मज़बूत हुई है। आख़िरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बिना भेदभाव के तरक़्क़ी की रोशनी पहुँची है।

आपको संघ में नहीं दिखेगी कोई महिला:

मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह बात कुछ लोगों को हज़म नहीं हो रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें राहुल गांधी ने बर्लिन में भारतीय लोगों के एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा और कांग्रेस में विचारधारा का अंतर है। संघ में आपको कभी कोई महिला नहीं देखने को मिलेगी। संघ के लोग महिलाओं के साथ भेदभाव करते हैं, लेकिन आपको यह कांग्रेस में देखने को नहीं मिलेगा। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और संघ देश को बाँटने की कोशिश कर रहे हैं, वे लोगों में नफ़रत फैला रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि, ‘आज देश में नौकरी ही नहीं है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि हर किसी का विकास हो। राहुल गांधी ने कहा कि आपने कभी नहीं सुना होगा कि भारतीय हिंसा की बात करते हैं। आज पंजाब में कांग्रेस की सरकार है, ये सरकार आपकी ही है।’ इससे पहले राहुल गांधी ने जर्मनी के हैमबर्ग में कॉलेज के स्टूडेंट्स को सम्बोधित किया था। उसमें भी उन्होंने कई ऐसी बातें कि जिसकी वजह से भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने जमकर उनकी क्लास ली।

Back to top button