राशिफल

राशिफल 23 अगस्त : ग्रहों की चाल से बदलेगी इन 2 राशिवालों की ज़िन्दगी, 4 राशि वाले होंगे परेशान

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज गुरुवार 23 अगस्त का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 23 August 2018.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप अपने मन को शांत तथा प्रसन्न रखें। आज किए गए कार्य में आपको यश, कीर्ति और सफलता मिलेगी। आज आप किसी महिला के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। वाहन चलते हुए सावधानी बरते। आज जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। सम्बंधो में उतार-चढ़ाव की स्थिति है। नौकरी व व्यवसाय में सहयोग से सफलता हासिल करेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी बात को लेकर आप उदास हो सकते हैं। आपके विचार और व्यवहार में भावुकता अधिक रहेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। आप प्रत्येक कार्य दृढ मनोबल और आत्मविश्वासपूर्वक करेंगे।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिताएँ। नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। नए कार्यों को प्रारंभ न करें और क्रोध पर संयम रखें। ईश्वर की आराधना तथा नाम-स्मरण से लाभ होगा। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं जो आपके हालात और जरूरतों को समझते हैं। महत्वाकांक्षाएं बढ़ेंगी और आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। शत्रु भय रहेगा। साझेदारी में किए गए काम आखिरकार फायदेमंद साबित होंगे। लोगों की दखलअंदाजी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है। गुस्सा आना स्वाभाविक है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप नई योजना बना सकते हैं। धन की प्राप्ति के रास्ते निकलेंगे। परिवार में समस्याओं का समाधान होगा। कॅरियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी संबंधी समस्या का हल हो सकता है। अपने सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बनेगी। आपके अपने आपका विरोध कर सकते हैं। झूठे आरोप से बचें। आप आज सकारात्मक उर्जा से भरे हुए हैं। हालाँकि आपका उद्देश्य अच्छा है परन्तु आपकी बातों का हर स्थान पर स्वागत नही होगा। आपको अपनी प्रवृति का उपयोग अपने आप को खुशी देने के लिए भी करना चाहिए और आज आप अपने ऊपर अच्छी खासी रकम खर्च कर सकते हैं।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। मित्र भी आपके पक्ष में खड़े रहकर आपकी मदद करते नजर आएंगे। भाग्य आपके साथ है और सफलता आपके कदम चूमेगी। आज रिश्तों को समय दें। दोस्तों और परिजनों से बात करते समय सोच समझकर बोलें, किसी भी प्रकार के विवाद से बचें। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें। धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। आपको आज अच्छे से प्रदर्शन करना होगा जिस वजह से आपको सभी लोगों से अपने काम के लिए सराहना मिलेगी। जल्द ही सफलता के द्वार खुलेंगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आप जल्दी धन कमाने के लिए गलती योजना में पैसे लगाने से बचें सतर्क रहें। लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। खान-पान की वजह से बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बिना सोचे और समझे किये गये कार्य विपत्ति में डाल सकते है। संतान के कारण चिंतित होंगे। किया गया परिश्रम सार्थक होगा।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। विरोधियों को आप उनकी ही चाल में फंसा देंगे। लम्बे समय से अटके मुआवजे और कर्ज आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा। मन को खराब विचारों से दूर रखते हुए अच्छे कार्यों में केन्द्रित करें, नई स्थितियां आपमें नई प्रतिभाओं का संचार करेंगी। सामाजिक मान बढ़ेगा। वाणी में उग्रता रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें। करियर में नए सहकर्मी उलझन पैदा करेंगे। आजतक आपने जितने भी कष्ट उठाये हैं उसका फल अभी आपको बड़ी मात्रा में प्राप्त होने वाला है। आवेश में आकर आलसी ना बनें।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज व्यावसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। आपके परिजनों का स्वास्थ्य नरम रहेगा। अचानक आए खर्चे आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा, लेकिन जीवन-साथी के साथ किसी छोटी-सी बात पर अनबन घर की शान्ति को भंग कर सकती है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अतिआवश्यक है। घरेलू मोर्चे पर मुश्किल का सामना करना पड सकता है। आज वार्तालाप की निपुणता एवं बुद्धिमता से आपके कार्य सफल होंगे। पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करने के लिए काफी त्याग करने की जरूरत है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज नए लोगों से मुलाकात होने के आसार हैं जिनके साथ नए रिश्तों का आरम्भ होगा। आज के दिन आपको अपने ही इस फॉर्म्युले को साकार करने की नौबत आ सकती है और जिस काम को दूसरे लोग हाथ लगाने से डर रहे हैं, उसे एक चुटकी में हल करने में आपको कोई नहीं रोक सकता है। अपनों के द्वारा छल हो सकता है। अपनों की तरक्की से आप खुशी का अनुभव करेंगे। अकारण किसी चिन्ता के काराण मन व्यथित हो सकता है, अतः आप अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें। अनावश्यक खर्चो पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। समय की पाबन्दी आपके व्यक्तित्व में चार-चांद लगा देगी।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को आकर्षित करेगा। लवमेट के साथ आज आपके संबंध मधुर रहेंगे। आज किसी सामाजिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिलेगा। वहां आपकी ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके लिये भविष्य में उपयोगी और मददगार साबित होंगे। आपका आगे उनसे से संपर्क में बना रहना अच्छा होगा। आज आप दूसरों से बात करते वक्त संतुलित विचार रखें। किसी के बारे में चर्चा करना आपको हानि पहुंचा सकता है। यात्रा, नौकरी व निवेश लाभदायक रहेंगे। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। आज की मेहनत आने वाले दिनों में बहुत काम आएगी।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज नौकरी और व्यवसाय में परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। सम्बंधो में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति है। किसी प्रकार के वाद-विवाद में न पड़ें। आपका मन उदास रह सकता है। दफ़्तर का तनाव आपकी सेहत खराब कर सकता है। बिजनेस के लिहाज से समय उत्तम है। निजी प्रयास सार्थक होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। आलस्य नहीं करें। कार्य की बाधा दूर होगी। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। बच्चों की शरारतों से नुकसान संभव है। आप की मेहनत से कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। अपने परिवार की भावनाओं को समझकर अपने गुस्से पर काबू रखें।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज भूमि, जायदाद सम्बन्धी मामले में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा। सामाजिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। निर्माण कार्य से लाभ होगा। जब समय रहते आप सोच-विचार करते रहें तो, अब समय निकल जाने पर पश्चाताप करना भी जरूरी है। नए संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी, प्रणय संबंध में परिजनों के विरोध से मन दुखी होगा। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। शत्रुओं और विरोधियों पर अंकुश रख सकते हैं। जरूरी कामकाज के लिए समय पर दौड़भाग करना जरूरी होगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपको प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ मिलेगा। सहज व्यवहार विरोधियों को भी मित्र बना सकता है। आय से अधिक खर्च परेशानी में डाल सकता है। घरेलू ताम-झाम में शाम तक व्यस्त रहेंगे। घरेलू रख-रखाव में दिन बीतेगा। मेहमान व्यस्तता बढ़ाएंगे। आज कोई नई राह पकड़ लें, तो आपका करियर भी आगे बढ़ सकता है। यदि आप अपने काम में मन लगाएं और कुछ देर खामोश रहें, तो आपके लिए लोगों का नजरिया बदल सकता है। व्यक्तिगत कार्य अधूरे रहेंगे। निकट संबंधी के घर की यात्रा होगी। आज अगर आप व्यापार में निवश कर रहे है तो वह आपके लिए शुभ होगा। आपको किसी से धन मिलने के आसार है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button