समाचार

कुमार विश्वास का केजरीवाल पर बड़ा हमला, बोलें ‘चंदा गुप्ता हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री’

आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक और पार्टी से कई दिनों से नराज चल रहे,  कुमार विश्वास ने अब पार्टी के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को चंदा गुप्ता कह दिया है। उन्होंने ऐसा तब कहा है जब पार्टी के एक और कद्दावर नेता आशीष खेतान के इस्तीफे की खबर आ रही है। कुमार विश्वास ने कहा कि ये एक और आत्मसमर्पित कुर्बानी है। कुमार विश्वास के निशाने पर लगातार पार्टी के अध्यक्ष रहते हैं। लगातार बागी अख्तियार किए कुमार विश्वास ने कहा कि हम जिसे चंद्रगुप्त बनाने निकाले थे, वो चंदा गुप्ता बन गए।

 

बदलाव की राजनीति के नाम से सियासत में शुरूआत करने वाले आम आदमी पार्टी के नेता लगातार इस्तीफा दे रहे हैं। 15 अगस्त को आशुतोष ने पार्टी से इस्तीफा दिया था। और अब आशीष खेतान के पार्टी छोड़ने की खबर आ रही है। आम आदमी पार्टी की मुश्किलें लगातार उनके अपने पार्टी नेताओं के इस्तीफे से बढ़ रही है।

 

क्या कहा आशीष खेतान ने- आशीष खेतान पार्टी आंदोलन के अहम सदस्यों में थे और पार्टी के कद्दावर नेताओं में गिने जाते थे। खेतान ने पॉलिटिकल ब्रेक का ऐलान किया है और कहा है कि उनका पूरा ध्यान वकालत में है, और वे फिलहल राजनीति से दूर हैं, बाकी सबकुछ अटकलें हैं। आशीष खेतान दिल्ली डॉयलग के कर्ताधर्ता थे और उन्होने पहले ही इस पद से इस्तीफा दे दिया है। और खबर है कि उन्होंने पार्टी से लॉ प्रैक्टिस के लिए कुछ दिनों की छुट्टी मांगी है।

ध्यान देने वाली बात है कि पिछले ही दिनों पार्टी पद से आशुतोष ने इस्तीफा दिया था। उन्होंने निजी कारणों से पार्टी छोड़ने की बात कही थी। हालांकि दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने इस्तीफे को स्वीकार करने से मना कर दिया था। और एक ट्विट कर कहा था कि “हम आपके इस्तीफे को कैसे स्वीकार कर सकते हैं,नहीं इस जनम में तो नहीं।” अरविंद केजरीवाल के बिल्कुल करीब दिखने वाले आशुतोष का इस तरह से इस्तीफा देना जरूर शक के घेर में रहा। और  अब आशीष खेतान का पार्टी गतिविधियों और राजनीति से दूर होना आम आदमी पार्टी के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

पंजाब आप ईकाई में फूट- पंजाब के आम आदमी पार्टी ईकाई में भी फूट आ गई है। पंजाब में आप के 20 विधायक हैं। आप के बागी नेताओं और पार्टी के 8 बागी विधायक ने मिलकर पार्टी को स्वायत्त घोषित कर दिया था। इसके बाद कई स्तरों पर बातचीत हो रही है लेकिन बागी विधायकों की नाराजगी जारी है।

आम आदमी पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की लिस्ट लंबी होती जा रही है। पार्टी छोड़ने वाले नेताओं का कहना है कि इसके जिम्मेदार अरविंद केजरीवाल हैं। क्योंकि पार्टी में उनकी बात कोई काट नहीं सकता।

Back to top button