बिज्ञान और तकनीक

व्हाट्सएप के दीवानों के लिए बुरी ख़बर, बंद हो रही है दिसंबर से यह सुविधा!

आज के समय में सोशल मीडिया किस तरह से लोगों के लिए जीवन बना हुआ है, यह बताने की जरुरत नहीं है। लोग आज के समय में पूरी तरह से इसी के ऊपर निर्भर हो चुके हैं। वहाट्सएप भी इन्ही में से एक है। आज के समय में अगर किसी को कुछ काम भी होता है तो वह यह नहीं कहता है कि फ़ोन कर देना या कर लेना, वह यही बोलता है व्हाट्सएप कर देना। इसी बात से समझा जा सकता है कि कैसे लोग इसके ऊपर निर्भर रहने लगे हैं।

लेकिन व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वाले दीवानों के लिए एक बहुत बुरी खबर है। अगले महीने दिसंबर से व्हाट्सएप बंद होने जा रहा है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि स्मार्टफ़ोन पर व्हाट्सएप चलना बंद हो जायेगा। ऐसा होने से बहुत से लोगों को परेशानी हो सकती है।

आपको बता दें अभी हाल ही में कंपनी ने यह निर्णय लिया है कि अब स्मार्टफ़ोन पर व्हाट्सएप नहीं चलेगा। लेकिन आप ज्यादा हैरान मत होइए, व्हाट्सएप सिर्फ स्मार्टफ़ोन पर नहीं चलेगा और सभी फ़ोनों पर इसे चलाया जा सकता है। अगर आप एंड्राइड के नए वर्जन के यूजर हैं तो आपको चिंता करने की जरुरत नहीं है। आइये जानते हैं कौन- कौन से वो फ़ोन हैं जिसपर व्हाट्सएप बंद हो रहा है।

इन स्मार्टफ़ोन पर नहीं चलेगा व्हाट्सएप:

whatsapp-newstend-december-05-11-16-3

मुख्य रूप से व्हाट्सएप की सुविधा 5 फ़ोनों पर बंद की जा रही है। अगर आप नोकिया E6 का उपयोग करने वाले हैं तो आपके लिए बुरी खबर है, इस फ़ोन पर व्हाट्सएप दिसंबर से नहीं चलेगा। इन सबके अलावा अगर आपके पास नोकिया C5, नोकिया 5233, नोकिया आशा 306 और नोकिया E 52 भी है तो इन फ़ोनों पर भी व्हाट्सएप नहीं चलेगा। कंपनी इन सभी फ़ोनों पर व्हाट्सएप को दिसंबर से बंद कर रही है।

आखिर क्यों बंद हो रही है व्हाट्सएप सेवा:

whatsapp-newstend-december-05-11-16-4

दरअसल व्हाट्सएप कंपनी ने इस साल नोकिया और ब्लैकबेरी के साथ ही अन्य कई पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम पर अपनी सेवाओं को बंद करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने बताया है कि वह ब्लैकबेरी फोन के अलावा नोकिया S40, नोकिया सिम्बियन S60, एंड्राइड 2.1, 2.2 और विंडोज फ़ोन 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर व्हाट्सएप सपोर्ट नहीं करेगा।

कंपनी ने बताया है कि दिन प्रति दिन व्हाट्सएप के यूजर लगातार बढ़ रहे हैं। अभी मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में हर 7 में से 1 व्यक्ति व्हाट्सएप का इस्तेमाल करता है। यह संख्या आने वाले समय में और बढ़ने वाली है।

Back to top button