विशेष

ट्रेन में स्टंट दिखाने के दौरान घटी एक दिल दहलाने वाली घटना, युवक ने गँवाई अपनी जान…. वीडियो वायरल!

ट्रेन में स्टंट: अक्सर आप जब ट्रेन की यात्रा करते होंगे तो कुछ ना कुछ उत्पाती स्वाभाव वाले लोग आपको दिख जाते होंगे। कुछ उत्पाती युवक अपनी जान को हथेली पर रखकर स्टंट भी करते हैं। उन्हें पता होता है कि कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है, उसके बाद भी उन्हें किसी चीज का डर नहीं होता है।

मुंबई की जान वहाँ की लोकल ट्रेन को कहा जाता है। इसमें हर रोज लाखों की संख्या में लोग यात्रा करते हैं। इन्ही में से कुछ स्टंट करने वाले लड़के भी होते हैं। जो स्टंट करके सबका ध्यान अपनी ओर खींचते हैं। स्टेशन पर ही यह घोषणा होती है कि ट्रेन में किसी भी तरह का स्टंट ना दिखाएँ। लेकिन ये लड़के इस बात को नजरंअंदाज करके हर रोज अपनी जान हथेली पर रखकर स्टंट करते दिख ही जाते हैं।

कई लोग ट्रेन में स्टंट दिखाने के चक्कर में अपनी जान भी गँवा चुके हैं और कई अपाहिज होकर अपना जीवन गुजार रहे हैं। इसके बावजूद जो ट्रेन में स्टंट दिखाने वाले हैं उनपर इसका कोई असर नहीं होता है।

एक युवक ट्रेन में स्टंट दिखा रहा होता है।

अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमे एक युवक फूट स्टंट दिखा रहा होता है। स्टंट दिखाने के दौरान वह खम्भे से टकराकर गिर जाता है। सूत्रों से पता चला है कि घटना के तुरंत बाद ही युवक की मौत हो गयी।

दिल को दहला देने वाले इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का लाल कुर्ता पहनकर मुंबई की लोकल ट्रेन में बैठा हुआ है। अचानक से वह उठाकर फूटबोर्ड पर चढ़कर स्टंट करने लगता है। स्टंट दिखाने के दौरान वह अपने शरीर को ट्रेन से बाहर निकलता है तभी वह लाइन पर बने खंभे से टकराकर गिर जाता है। यह घटना इतनी तेजी से हुई कि कुछ पल तक किसी को कुछ समाझ में ही नहीं आया कि क्या हो गया। अभी रेलवे पुलिस इस बात का पता करने में जुटी हुई है कि यह हादसा कब हुआ और लड़के की शिनाख्त की कोशिश हो रही है।

इसी साल जनवरी से लेकर अब तक मुंबई लोकल ट्रेन में हुए हादसों में 2600 लोगों ने अपनी जान गँवाई है। इसमें ट्रेन से गिकर और पटरी पार करने के दौरान हुई मौतें शामिल हैं। आप भी इस वीडियो को देखें और ऐसा कुछ करने से पहले सौ बार सोचें।

वीडियो देखें:

https://youtu.be/LDnTV3MbJuk

Back to top button