विशेष

दीपक जलाने से जुड़ी यह 5 बातें, जिनको ध्यान देने से आपको मिलेगा लाभ, दुख-परेशानियों का होगा ख़त्म

हर घर में पूजा पाठ अवश्य किया जाता है पूजा पाठ करने की परंपरा काफी समय से चली आ रही है पूजा पाठ करते समय कुछ नियम बनाए गए हैं अगर इन नियमों का पालन किया जाए तो व्यक्ति को बहुत ही चमत्कारिक लाभ मिलते हैं परंतु आजकल लोगों का जीवन बहुत ही व्यस्त हो गया है उनके पास इतना समय नहीं है कि पूजा पाठ कर पाए और कुछ लोगों को पूजा करने के नियमों के बारे में भी जानकारी नहीं होती जिसके कारण वह इसके लाभ से वंचित रह जाते हैं जब आप अपने घर में पूजा करते हैं तो दीपक अवश्य चलाते होंगे हिंदू धर्म के अनुसार पूजा में दीपक जलाना जरूरी माना गया है दीपक जलाने से ना सिर्फ घर में नकारात्मक ऊर्जाओं का नाश होता है बल्कि इससे देवी देवता भी प्रसन्न होते हैं और जिस घर में सुबह और शाम दीपक जलाया जाता है उस घर में बरकत बनी रहती है और सभी बुरी शक्तियां दूर रहती हैं।

सामान्य तौर पर देखा जाए तो सभी लोग अपने घर में दीपक तो जला लेते हैं परंतु दीपक जलाने के तरीकों के बारे में उनको पता नहीं होता है जिसकी वजह से उनको काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसी पांच बातें बताने वाले हैं जिनका दीपक जलाते समय ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक है।

आइए जानते हैं दीपक जलाते समय किन 5 बातों का रखें ध्यान

  • जब आप अपने घर में पूजा करते हैं और पूजा करते समय घी का दीपक जलाते हैं तो इसे अपने बाएं हाथ की ओर रखना चाहिए और अगर आप तेल का दीपक जलाते हैं तो इसे अपने दाएं हाथ की ओर जलाना चाहिए दीपक जलाने का यह बहुत ही उत्तम उपाय माना गया है।
  • जब आप दीपक जलाते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि पूजा में टूटे-फूटे दीपक का इस्तेमाल ना करें यह शुभ नहीं माना गया है अगर आप इनका ध्यान नहीं देते हैं तो आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
  • जब आप अपने घर में दीपक जलाते हैं तो दीपक जलाते समय आपको इस बात का ध्यान देना होगा कि दीपक को हमेशा भगवान की प्रतिमा के आगे लगाना चाहिए आप भूलकर भी इधर-उधर दीपक ना लगाएं यह अशुभ माना जाता है।
  • यदि आप अपने घर में पूजा कर रहे हैं तो आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि आपकी पूजा जब तक संपन्न ना हो जाए तब तक दीपक बुझना नहीं चाहिए अन्यथा यह अपशकुन होता है।
  • आपको इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि जब भी आप घी का दीपक जलाएं तो उसमें प्रयोग की जाने वाली रुई सफेद होनी चाहिए और तेल का दीपक जलाते समय लाल धागे की बत्ती उत्तम मानी गई है।

दीपक जलाने से लाभ

जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि पूजा में बिना दीपक जलाए पूजा संपन्न नहीं हो पाती है अगर आप अपने घर में दीपक जलाते हैं तो इससे सकरात्मक उर्जा का वास होता है और वातावरण भी संतुलित रहता है, अगर आप शाम के समय दीपक जलाते हैं तो इससे धन की देवी माता लक्ष्मी जी प्रसन्न होती है इसलिए शाम के समय आप दीपक अवश्य जलाएं, जब आप अपने घर में दीपक जलाते हैं तो इससे अंधकार नष्ट होता है और आपके घर में रोशनी फैल जाती है जिसकी वजह से परिवार का माहौल खुशनुमा बनता है।

Back to top button