स्वास्थ्य

इन उपायों से कभी कम नहीं होगी आंखों की रोशनी

आँख हमारे शरीर का सबसे नाजुक अंग माना जाता है। यह शरीर का सबसे महत्तवपूर्ण अंग है। इसके बिना पूरी दुनिया अंधेरी है। इसलिए आँखों की देखभाल करना जरूरी है। कभी कभी हम स्वास्थय की उचित देखभाल नहीं करते जिसका प्रभाव हमारे स्वास्थय पर तो पड़ता ही है साथ ही साथ आँखों पर भी पड़ता है। जिसका परिणाम होता है कि हमारी आँखों की रोशनी कम हो जाती है और हमें ठीक से दिखाई नहीं देता। वर्तमान समय में यह समस्या छोटी उम्र में ही होने लगी है। जिसका मुख्य कारण जीवनशैली में आमूलचूल परिवर्तन है। वर्तमान में टी.वी. मोबाइल, लैपटॉप के अत्यधिक प्रयोग से भी यह समस्या आ रही है। और आँखों की रोशनी कम होने की वजह से डॉक्टर चश्मा लगाने की सलाह देते हैं। तो आइये जानते हैैं कि आप किन उपायों से इस समस्या से बच सकते हैं और आपको चश्मा लगाने से छुटकारा मिल सकता है।

  • आहार पर ध्यान दें- अपने आहार को संतुलित रखें। आँखों के रोशनी की समस्या से गुजर रहे हैं तो विटामिन ए से भरपूर आहार लें। और मछली के सेवन से आपको आंखों की रोशनी बढ़ेगी। साथ ही पालक जिसमें भरपूर पोषक तत्व पाए जाते हैं इसको खाने से भी आँखों की परेशानी से बचा जा सकता है। गाजर का सेवन आँख के बीमारी से जूझ रहे लोगों को जरूर करना चाहिए। सबसे ज्यादा विटामिन ए गाजर में पाया जाता है और यह हमारे आँखों के लिए काफी फायदेमेंद है।

  • पूरी नींद लें- आज कल व्यस्त जिंदगी के कारण कम नींद लेना भी आँखों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है। ऐसे में अपने स्वास्थय का ख्याल रखें और भरपूर नींद लें। एक स्वस्थ व्यक्ति को कम से कम सात से आठ घंटे की नींद लेनी चाहिए। नींद की कमी से सिर में दर्द की शिकायत बनी रहती है जो आँखों के लिए काफी खतरनाक है। अच्छी नींद से आँख की मांशपेशियों को आराम मिलता है।
  • मोबाइल और लैपटॉप का ब्राइटनेस कम रखें- स्क्रीन की तेज रोशनी से आपके आँखों को नुकसान पहुँच सकता है। ऐसे में अगर आप मोबाइल और लैपटॉप का प्रयोग ज्यादा करते हैं तो इसका ब्राइटनेस कम रखें ऐसा करने से आपके आँखों में अधिक जोर नहीं पड़ेगा। आंखों  में जोर पड़ने से ये आपके आँखों को नुकसान पहुंचा सकता है।

  • आँखों का व्यायाम करें- आँखों के व्यायाम से भी आँखो को काफी फायदा होता है। अपने दोनों हथेलियों को रगड़ें और जब हथेलियाँ गर्म हो जाएं तो इसे अपने आँखों पर हल्के से रख दें। ऐसा करने से आपके आँखों का तनाव कम होगा। इसके अलावा काम करते करते जब आँखें थकने लगे तो थोड़ी देर के लिए इसे बंद कर लें । इससे भी राहत मिलती है।
  • पलकों को झपकाना- पलकों को झपकाने से भी आँखों को आराम मिलता है। यह शरीर की अवांछनीय प्रक्रिया है। बिल्कुल प्राकृतिक प्रक्रिया  भी कहा जा सकता है। अधिकतर देखा गया है कि जो लोग कंप्यूटर या मोबाइल में अधिक देर तक काम करते हैं वे अपनी आँखों को कम ही झपकाते हैं। जबकि ऐसे लोगों को हर सेकेंड में अपनी आंखों की झपकी लेनी चाहिए

  • नियमित जांच करवाएं- अगर आप आँख के मरीज हैं तो आपको अपने डॉक्टर से नियमित जाँच करवाना आवश्यक है। और जिनकी आँखें ठीक हैं रोशनी ठीक है। उन्हें भी अपने आँखों का इलाज साल में एकात बार करवा लेना चाहिए। ऐसा करने से आपके आँखों का इलाज भी हो जाएगा और आपकी आँखें भी स्वस्थ रहेंगी।

Back to top button