रिलेशनशिप्स

अगर आप भी हैं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में तो इन तरीकों से मिटायें दूरियां

पार्टनर से करीब रहने के लिए प्यार के  साथ साथ इमोशन बॉन्डिंग भी जरूरी होती है। अक्सर देखा जाता है कि रिलेशनशिप को सुधारने और आगे बढ़ाने के लिए बहुत सारी चीजों की  जरूरत होती है। प्यार भरे रिश्ते तभी बचे रहते हैं जब इसमें दोनों की केमेस्ट्री बनी रहे। तो आइए जानते हैं कि अगर आपको रिश्ते में मजबूती चाहिए और आप अपने रिलेशनशिप को लेकर आगे की सोच रहे हेैं तो आपको क्या क्या करना चाहिए। जिससे कि आपका रिलेशनशिप मजबूत बना रहे और आप दोनों हमेशा साथ रहें।

  • धैर्य रखना- रिलेशनशिप में पेसेंस को बहुत ही अहम हिस्सा माना जाता है। आपको अपने रिश्ते में धैर्य बनाए रखना आवश्यक है। अगर आप इस दौरान किसी भी चीज को हड़बड़ी करेंगे तो आपका रिश्ता टूट सकता है।
  • उम्मीद न रखना- किसी भी चीज को लेकर उम्मीद न रखना।  उम्मीद रख भी रहें हैं तो वो सच्चाई पर आधारित हों कोई भी ऐसी चीजो के बारे में ख्याली पुलाव न बनाएं और रिलेशनशिप में हमेशा रियलस्टिक रहें।

  • कहीं घूमने जाएं- अगर आप दोनों को  घूमने का शौक है तो एक साथ कोई ट्रिप प्लान करें। ऐसे में किसी आकर्षक जगह को चुनें जहां आप दोनों पहले कभी न गए हों। और एकसाथ समय बिताएँ जिससे कि आपका रिश्ता मजबूत होगा।
  • बातचीत कायम रखें- बातचीत में कभी भी गैप न बनाएं और हमेशा अपने पार्टनर के साथ बने रहें। कभी कोई नाराज हो जाए तो उसे सामान्य रूप से मनाने की कोशिश करें। उसके साथ आप भी उदास न हों ऐसा करने से रिश्ते में उदासी  आ जाती है और फिर रिश्ता कमजोर भी होने लगता है। इसलिए बातचीत हमेशा जारी रखें।
  • सरप्राइज दें- एक दूसरे को नियमित समय अंतराल पर सरप्राइज देते रहें। हो सकता है आपके पार्टनर को  सरप्राइज पसंद हो। लिहाजा अपने पार्टनर के  पसंद नापसंद को ध्यान में रखते हुए एक दूसरे को गिफ्ट देने की कोशिश करें ताकि रिश्ते में उत्साह बना रहे।

  • डिनर प्लान करें– कहीं अच्छी जगह अपने पार्टनर के साथ डिनर करने जाएं जिससे कि आपके रिश्ते में खुशी का माहौल बना रहेगा। डिनर को एक पार्टी का रूप देते  हुए गाना गाएं, डांस करें।इस तरह से आप अपने रिश्ते में नया रंग भर सकते हैं।
  • अपने पार्टनर के  ऊपर भरोसा रखें- हमेशा ऐसी फीलिंग लाएँ कि जो भी हो रहा है  ये हम दोनों के लिए हो रहा है  और अपने पार्टनर पर भरोसा दिखाएं ।

  • प्यार का इजहार करें- कई बार देखा गया है कि प्यार का इजहार करने में  लोग शर्मााते हैं । प्यार का  इजहार करने में बिल्कुल भी न हिचकिचाएं और अपने प्यार को  हमेशा जताएं । ऐसा करने से आपके पार्टनर को स्पेशल फीलिंग आएगाी। और आपका रिश्ता हमेशा के  लिए  मजबूत बना रहेगा।
  • सुनने की क्षमता रखें- हमेशा अच्छे लिसनर बनने की कोशिश करें। कई बार लोगों की शिकायत होती है कि पार्टनर हमारी बात नहीं सुनता । ऐसी किसी भी शिकायत से बचें। और हमेशा अपने पार्टनर को  सुनने की आदत डाल लें। पार्टनर जो भी कहे उसे ध्यान से सुनें। और अगर वो किसी समस्या में है और आपके पास उस समस्या कोई भी समाधान हो तो उसका उपाय बताएं। और उस समस्या को हल करने में उनका साथ दें। ऐसा करने से आपका रिश्ता मजबूत बनेगा।
  • अगर पार्टनर से दूर रहते हैं तो  विडियो कॉल्स, फोन कॉल, मैसेज आदि से जुड़े रहें। साथ नहीं हैं तो वर्चुअल तरीके से ही साथ निभाने की  कोशिश करें। ऐसे में लांग डिस्टेंट रिलेशनशिप भी मजबूत बनता है।

Back to top button