विशेष

स्विमिंग पूल में घुसा मगरमच्छ, लड़का, लड़की को पूल में अकेला छोड़कर दूम दबाकर भागा… देखें वीडियो!

कोई कितना ही ताकतवर और बलवान क्यों ना हो डर तो सबको लगता ही है। कुछ लोग झूठा दावा करते हैं कि उन्हें डर नहीं लगता है, लेकिन कुछ ना कुछ तो होगा जिससे वो डरते होंगे। किसी को बड़े जानवरों से डर लगता है तो किसी को छोटे जानवरों से, किसी को इंसानों से डर लगता है तो किसी को भूतों से पर डरते सभी है।

कभी- कभी इसी डर की वजह से लोग ऐसे समय में अपने प्रियजनों का साथ भी छोड़ देते हैं। अभी सोशल मीडिया पर आजकल एक ऐसा ही वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमे एक लड़का अपने साथ की एक लड़की का मुश्किल समय में साथ छोड़ देता है।

दरअसल यह घटना अफ्रीका की है। लड़का एक लड़की के साथ स्विमिंग पूल में तैर रहा था। अचानक से स्विमिंग पूल में कही से एक मगरमच्छ आ जाता है। यह देखकर दोनों के होश उड़ जाते हैं। डर के मारे लड़का, लड़की को अकेला स्विमिंग पूल में छोड़कर बाहर निकल आता है।

लड़की अकेले ही स्विमिंग पूल में चीखते हुए उससे मदद की गुहार लगाती है, लेकिन लड़के की हिम्मत नहीं होती है कि वह दुबारा स्विमिंग पूल के करीब जाए और उसकी मदद करे।

इतना सब होने के बावजूद लड़की अपने डर का सामना करते हुए किसी तरह स्विमिंग पूल में रहती है, इतने में वह मौजूद दुसरे लड़के ने उसे बाहर निकाला।

इस घटना का वीडियो देखने के बाद यह तय हो जाता है कि मुश्किल समय में कोई भी किसी का साथ छोड़ सकता है। आप भी वीडियो में देख सकते हैं, कि किस तरह से लड़का अपने साथ तैर रही लड़की को स्विमिंग पूल में अकेला छोड़कर दूम दबाकर भाग जाता है। अगर वहाँ पर कोई नहीं होता तो लड़की का बच पाना मुश्किल ही था।

वीडियो देखें:

https://youtu.be/nQRUzVR9vlM

Back to top button