राशिफल

राशिफल 30 जुलाई 2018 : आज है सावन का पहला सोमवार, भोले बाबा रहेंगे इन 4 राशि पर प्रसन्न

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज सोमवार 30 जुलाई का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 30 July 2018.

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। धन-प्रतिष्ठा की भी हानि हो सकती है। महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। प्रवास टालें। पानी से बचकर रहें। ज्यादा भावुकता से बचकर रहें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। संतान सुख प्राप्त होगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। मित्रों से भेंट हो सकती है। परिवार में आपसी सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नयी योजना लागू करेंगे। जरूरत से ज़्यादा खर्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। पारिवारिक वातावरण में अनुकूलता रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा व साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। आज आपको नकारात्मक प्रवृत्तियों से बचना होगा, क्योंकि आपके विचारों में आज दृढ़ता अधिक नहीं होगी। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों से लाभ होगा।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है। सगे-सम्बन्धियों में व्यवहार कुशल बने। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु आर्थिक सुदृढ़ता के लिए प्रयत्नशील करेंगी। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। पार्टनर पर बिल्कुल भी शक ना करें इससे आप मुसीबत में फंस सकते हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं तो सिर्फ पढाई करें आज की पढ़ाई आपको अच्छा लाभ दे सकती है। उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है और उसे चिकित्सकीय देखरेख की जरूरत है। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

गणेश जी कहते हैं आज आप अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाएगे। राजनीतिक क्रिया-कलापों में आपकी सक्रियता काफी तेज होगी। किसी भी बुरे हालात में धैर्य से सामना करना आपको अच्छा परिणाम दे सकता है। घर-परिवार में लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। अपने प्रेमी या प्रेमिका की किसी भी गैर-जरूरी मांग के आगे ना झुके। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। भाग्यवृद्धि संबंधी अवसर प्राप्त होंगे। पेशेवर मोर्चे पर नई संभावनाएं ढूंढ सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर कई अवसर हैं, सही चुनाव करें। आप अपने कार्यालय में बेहतर कार्य प्रणाली को बढ़ावा देने में लगे रहेगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको हर कार्य में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। धैर्य और सूझबूझ से काम करेंगे तो गणेशजी की कृपा से सब ठीक होगा। परिजनों एवं संतान से अनबन हो सकती है। समाजिक मोर्चे पर चलने वाले किसी घटनाक्रम में दिलचस्पी ले सकते हैं। प्रेमी के साथ उलझे किसी मामले को प्यार से सुलझा लिए जाने की संभावना है। किसी सौदे का सामना करने जा रहे लोग अपने डर पर काबू करने में सफल हो सकते हैं। आप अपने प्रयासों से अच्छे स्वास्थ का आनंद ले सकते हैं। सहजता और संतुष्टि आपके चेहरे पर दिखेगी। लोगों का साथ मिलेगा। माता-पिता की सेहत का भी ध्यान रखें।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज के दिन परिवार में तनावपूर्ण माहौल बना रहेगा जिससे आपका मन बेचैन रहेगा। सफलता अब सहजता से आएगी, लेकिन आपको अति आत्मविश्वास की भावना से बचना होगा। सफलता के नशे को सिर पर न चढ़ने दें और ईमानदारी से कड़ी मेहनत जारी रखें। कामकाज के प्रति मेहनत करना अच्छी बात है, पर ऐसा करते हुए अपने भरोसे को कम न होने दें, ताकि अच्छी भली बनती हुई परिस्थिति किसी वजह से बिगड़े नहीं। आपको ये एहसास करने की जरूरत है की भाग्य की भूमिका भी उतनी ही है जितनी आपकी क्षमता लेकिन ये जरुरी नहीं की भाग्य हमेशा आपका साथ दे।

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज अधिकारी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के लिहाज से समय अच्छा है। अचानक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी या बिजनेस पार्टनर के साथ विचार-विमर्श होगा। आपको मदद मिलेगी और काम समय पर पूरे होंगे। समय भी आराम से बीतेगा। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। युवा वर्ग उच्च शिक्षा के लिए बाहर जा सकते हैं। पैसों को लेकर कोई योजना बना रखी है, तो उसमें बदलाव हो सकता है। अचानक मिली किसी नई सूचना के कारण ऐसा हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

लंबे समय से रुका हुआ आपका काम आज के दिन सफलतापूर्वक पूरा होगा। आपको लाभ के लिए जोखिम उठाने पड़ सकते है। साझेदारी से किए गए कार्य आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। भूमि भवन संबंधी कामकाज में धन लाभ होगा। नौकरीपेशा में नौकरी मनोनुकूल रहेगी। आपको नौकरी से संबध में एक अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। पदोन्नति या वेतन वृद्धि भी आपको आज मिल सकती है। आज आपके सभी तनावों और समस्याओं से छुटकारा पाने का दिन है। लोगों के प्रति अपने मन में किसी भी तरह का द्वेष रखना ठीक नहीं होगा। धन से संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना अधिक है। सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखिएगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से प्रयास करें। आप अपने कामों पर ध्यान दें। अपने काम पर ध्यान देने से आपका ध्यान परेशानियों पर नहीं जाएगा।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं, परिणामस्वरूप किसी की वाणी या बर्ताव से आपके मन को चोट पहुंच सकती है। आज के दिन आपको संभलकर चलना होगा, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज नौकरी की जगह आपको उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी। व्यवसाय में परेशानी खड़ी होगी। संतान के प्रति चिंता खड़ी होगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। मासिक बेचैनी से परेशान न हों। माताजी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी आवश्यक है। दस्तावेजों से संबंधित कार्य आज न करें। महिला सहकर्मियों से सामान्य व्यवहार रखें। विद्यार्थियों के लिए मध्यम दिन है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आप नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन होने से मन आनंद का अनुभव करेगा। लघु यात्रा होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। आज आपका अपने पार्टनर के साथ अच्छा रिश्ता रहेगा। वे जो आज नया रिश्ता जोड़ना चाहते हैं, उनके लिए वह रिश्ता लम्बे समय तक चलेगा और खुशनुमा रहेगा। आज आप अपने पार्टनर से ऐसी भेंट प्राप्त करेंगे, जो लम्बे समय तक यादगार रहेगी। आप सामाजिक, अध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। भवन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। माता-पिता व कुटुम्बजनों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। नए अवसर प्रतीक्षारत हैं। आपको भविष्य के लिए पैसे जमा करने चाहिए, नहीं तो आगे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। नए प्रेम-संबंधों के बनने की संभावना ठोस है लेकिन व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारियों को उजागर करने से बचें। सेहत के प्रति सजगता महत्वपूर्ण है। आप किसी भी टकराव या विवाद में फंसने से बचें। आज शब्दों को सोच-समझकर बोलें, नहीं तो मुमकिन है कि आपके जीवनसाथी की संवेदनाएं आहत हों सकती है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button