दिलचस्प

जानिए ऐसे अनोखे जीव के बारे में जो बिना कुछ खाए-पीए जीवित रह सकता है 30 साल तक

प्रकृति रचित यह दुनिया कितनी अद्भुत है इसके बारे में किसी को कुछ बताने की ज़रूरत नहीं है। प्रकृति ने इस दुनिया में ऐसी अद्भुत और अजीबो-ग़रीब चीज़ निर्मित की हुई है, जिसे देखकर कई बार अपनी आँखों पर यक़ीन ही नहीं होता है। इस दुनिया में तरह-तरह के जीव-जंतु हैं। हर रोज़ वैज्ञानिक नए-नए जीवों के बारे में पता लगा रहे हैं। पृथ्वी पर ही कई ऐसे जीव हैं, जिनके बारे में आजतक किसी को भी पता नहीं है। अगर बात समुद्र की करें तो आज भी समुद्र में रहने वाले जीवों पर खोज हो रही है।

समुद्र के अंदर कई ऐसे अद्भुत जीव हैं, जिन्हें देखकर आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा। समुद्र में कितने तरह के जीव हैं, अभी तक पता नहीं चल पाया है। जिन जीवों के बारे में पता लग पाया है, उनमें से सबसे बड़ी ब्लू व्हेल है जो पृथ्वी पर रहने वाले सबसे विशाल जीव हाथी से भी कई गुना बड़ी होती है। अगर समुद्र के ख़तरनाक जीवों की बात करें तो समुद्र में रहने वाला सबसे ख़तरनाक जीव शार्क है। शार्क शिकारी मछली है और यह अपने शिकार को कई मील दूर से ही पहचान जाती है।

कई बार प्रकृति की इन रचनाओं को देखकर लगता है कि प्रकृति इतना सब कुछ कैसे कर लेती होगी। जीवों में भी शाकाहारी और माँसाहारी जीव होते हैं। पृथ्वी पर रहने वाले शाकाहारी जीव पेड़-पौधों को खाकर जीवित रहते हैं, वहीं समुद्र में रहने वाले शाकाहारी जीव शैवालों को खाकर जीवित रहते हैं। वहीं जो माँसाहारी समुद्री जीव होते हैं वो अपने से छोटे जीवों का शिकार करते हैं। कई बार तो शार्क अपने से कई गुना बड़े बव्हेल का भी शिकार कर लेती है। अक्सर जब कोई जीव खाता है तो उसका दो तीन दिन तक काम चल जाता है।

वैज्ञानिकों ने जीव को नाम दिया है अनश्वर:

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे अद्भुत जीव के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी ख़ासियत जानकर आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा। इस जीव के बारे में हैरान करने वाले ख़ुलासे कुछ ही दिन पहले वैज्ञानिकों ने की है। अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि जिस जीव की खोज की गयी है उसने यह ग़लत साबित कर दिया है कि एक दिन सबकुछ ख़त्म हो जाएगा। इस जीव को वैज्ञानिकों ने अनश्वर नाम दिया है। इस जीव को वैज्ञानिकों ने जल रिछ का नाम भी दिया है।

गहरे समुद्र में भी आसानी से रह सकता है यह जीव:

आपको जानकर हैरानी होगी कि यह जीव ब्रह्मांड के सभी खोजे गए ग्रहों पर आसानी से जीवित रह सकता है। इस जीव की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि यह बिना कुछ खाए-पीए भी 30 साल तक ज़िंदा रह सकता है। यह अद्भुत 150 डिग्री के तापमान में भी ज़िंदा रह सकता है। आपको बता दें कि यह अद्भुत जीव समुद्र में खोजा गया है। यह गहरे समुद्र में भी आसानी से रह सकता है, यानी इसके ऊपर पानी के दबाव का कोई असर नहीं होता है। इस जलिय जीव का जीवन इतना कठोर होता है कि एक बार शुरू होने के बाद यह आसानी से ख़त्म नहीं होता है।

Back to top button