राशिफल

6, 15 और 24 तारीख़ को जन्में लोग घर या ऑफ़िस में रखें मोरपंख, होगी ख़ुशियों की बरसात

वास्तुशास्त्र व्यक्ति को जीवन जीने के सही तरीक़े के बारे में बताता है। कसी तरह से रहा जाए कि व्यक्ति को जीवन में परेशानियों का सामना ना करना पड़े, इसकी जानकारी वास्तुशास्त्र से ही मिलती है। वास्तुशास्त्र के नियमों का पालन करके आज कई लोग अपना जीवन ख़ुशी-ख़ुशी व्यतीत कर रहे हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जो वास्तुशास्त्र को बकवास समझते हैं और इसके नियमों को अनदेखा करते हैं, ऐसे लोगों का जीवन परेशनियो से भरा होता है।

व्यक्ति के जीवन में दिशाओं का बहुत ज़्यादा महत्व होता है। वास्तुशास्त्र की तरह की ज्योतिष में भी दिशाओं को महत्वपूर्ण माना गया है। इसके अनुसार हर दिशा का सम्बंध किसी ना किसी ग्रह से होता है। जब ग्रहों की स्थिति ख़राब होती है तो व्यक्ति के जीवन में बड़े-बड़े बदलाव होते हैं। जन्म की तारीख़ के अनुसार अगर व्यक्ति अंकों को ध्यान में रखकर उससे सम्बंधित दिशा में एक-एक चीज़ रखे तो उसे जीवन में कई तरह के फ़ायदे मिलते हैं। कई बार तो व्यक्ति एक छोटी सी चीज़ रखकर ही मालामाल हो जाता है।

आप अपने घर या ऑफ़िस में मोरपंख, रुद्राक्ष या बाँसुरी जैसी चीज़ें रखें और फिर देखें इसका कमाल। अंकों के स्वामी ग्रहों से सम्बंधित ये वस्तुएँ वास्तुदोष तो दूर करती ही है, साथ ही व्यक्ति की क़िस्मत भी चमकाने का काम करती है। ऐसा करने के बाद व्यक्ति को जीवन में असफलता का मुँह कभी नहीं देखना पड़ता है और काम मेहनत में ही बड़ी सफलता हासिल हो जाती है।

जन्म की तारीख़ के अनुसार रखें ये चीज़ें:

*- अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख़ को हुआ हो तो आपको घर या ऑफ़िस की पूर्व दिशा में काँच लगाना चाहिए, इससे बहुत फ़ायदा होता है।

*- जिन लोगों का जन्म 2, 11, 20 या 29 तारीख़ को हुआ हो उन लोगों को अपने घर या ऑफ़िस की उत्तर-पक्षिम दिशा में सफ़ेद रंग की कोई सजावट वाली चीज़ या क्रिस्टल बॉल रखना चाहिए।

*- 3, 12, 21 या 30 तारीख़ को जन्में लोगों को अपने ऑफ़िस या घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रुद्राक्ष या रुद्राक्ष की माला लगानी चाहिए, इससे व्यक्ति को क़िस्मत का साथ मिलता है और जीवन में काफ़ी तरक़्क़ी होती है।

*- जिन लोगों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख़ को हुआ हो उन लोगों को अपने ऑफ़िस या घर की दक्षिण-पक्षिम दिशा में बाँसुरी रखना चाहिए।

*- अगर आपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख़ को हुआ है तो आपको अपने घर या ऑफ़िस की उत्तरी दिशा में लक्ष्मी जी की मूर्ति या फ़ोटो रखनी चाहिए। इससे जीवन में धन की कमी नहीं होती है।

*- अगर आपका जन्म 6, 15 या 24 तारीख़ को हुआ है तो आपको ऑफ़िस या घर की दक्षिणी-पूर्व दिशा में मोरपंख रखना चाहिए, इससे आपको काम मेहनत में ही सफलता मिलेगी।

*- 7, 16 या 25 तारीख़ को जन्में लोग अपने घर या ऑफ़िस की उत्तर-पूर्व दिशा में पंचमुखी रुद्राक्ष रखें।

*- अगर आपका जन्म 8, 17 या 26 तारीख़ को हुआ है तो आपको अपने घर या ऑफ़िस की पक्षिम दिशा में काले रंग की कोई वस्तु रखनी चाहिए।

*- 9, 18, 27 तारीख़ को जन्में लोगों को अपने ऑफ़िस या घर की दक्षिण दिशा में पिरामिड रखना चाहिए।

Back to top button