राशिफल

हर रात को सपने में देखते हैं साँप तो मुक्ति पानें के लिए सोमवार को करें ये उपाय

हिंदू धर्म में कई चीज़ों और बातों को काफ़ी महत्व दिया गया है। इन्ही में से एक है, सपने का। जी हाँ धर्म में सपने का भी महत्वपूर्ण स्थान है। अक्सर आपने देखा होगा कई लोग रातों में आने वाले सपने से परेशान रहते हैं। वहीं कुछ लोग सपने में अच्छी-अच्छी चीज़ें भी देखते हैं, उन्हें इसमें बड़ा मज़ा आता है। हर व्यक्ति सपने देखता है। कोई भूत-प्रेत के सपने देखता है तो वहीं कई लोग देवी-देवताओं के सपने देखते हैं।

Image result for snake

कालसर्प दोष हो तो सपने में बार-बार दिखते हैं साँप:

कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो अपने बीते जीवन के सपने भी देखते हैं। लेकिन जिन लोगों को कालसर्प दोष होता है उन लोगों को एक ही चीज़ के बार-बार सपने आते हैं, जी हाँ हम बात कर रहे हैं साँप के सपने की। जो लोग कालसर्प दोष से पीड़ित होते हैं, उन्हें हर रात को साँप के सपने आते हैं। हालाँकि कई बार जिन लोगों को कालसर्प दोष नहीं भी होता है वो भी साँप के सपने देखते हैं। लेकिन ऐसा बहुत काम ही होता है और ऐसे लोगों को हर रोज़ साँप के सपने नहीं आते हैं।

जानकारों के अनुसार ऐसी स्थिति में इस तरह के सपनों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। जो लोग बिना कालसर्प दोष के ही हर रात को बार-बार साँप का सपना देखते हैं, वो इससे बिना किसी बड़ी पूजा किए भी मुक्ति पा सकते हैं। कई बार सपने में साँप व्यक्ति को नुक़सान पहुँचाते हुए दिखता है तो कई बार वह पीछा करता है। ऐसा कुंडली में चंद्रमा की स्थिति ख़राब होने की वजह से भी हो सकता है। अगर जो लोग इस तरह के सपने से परेशान हैं उन्हें भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए।

शिवमंदिर में करें 21 बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप:

आपकी जानकारी के लिए बता दें भगवान शिव अपने भक्तों को हर कष्ट से मुक्त करते हैं। वह ये नहीं देखते हैं कि उनकी भक्ति करने वाला राक्षस है या इंसान, वह सभी पर अपनी कृपादृष्टि बनाए रखते हैं। अगर आप या आपका कोई परिचित इस तरह के सपनों से परेशान हो तो सोमवार को शिवमंदिर जाकर एक छोटी सी पूजा करके भी इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। सपने से परेशान इंसान किसी भी सोमवार को नज़दीकी शिवमंदिर जाए और 21 बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करे। उससे पहले सुबह शिवमंदिर जाकर भगवान शिव को एक लोटा जल चढ़ाएँ।

Image result for भगवान शिव

बिल्वपत्र को भगवान शिव बहुत पसंद करते हैं। बिना बिल्वपत्र के भगवान शिव की पूजा सफल ही नहीं होती है। ऐसे में अगर बिल्वपत्र और लाल गुलाब मिल जाए तो वो भी चढ़ाएँ। इसक बाद चने और चिरौंजी का प्रसाद चढ़ाकर 21 बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। इसके बाद मंदिर से निकल जाएँ। मंदिर से लौटते समय पुनः मंदिर की तरफ़ पलटकर ना देखें। इस छोटे से उपाय से आपकी सपने की समस्या दूर हो सकती है। अब से आपको सपने में ना ही साँप दिखाई देंगे और ना ही डर की वजह से आपकी नींद खुलेगी।

Back to top button