राशिफल

राशिफल 24 जून 2018 : सूर्यदेव की कृपा रहेगी इन 6 राशियों पर, होगा बड़ा फायदा, पढ़ें राशिफल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज रविवार 24 जून का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 24 June 2018.

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थ महसूस करेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। व्यवसायिक क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। उच्च अधिकारी को आप के कार्य से संतोष नहीं होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रंग लायेगी। सोंच-समझकर लिये गये निर्णय आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि करेंगे। बहुत ज़्यादा काम करने से बचें, क्योंकि यह सिर्फ आपको तनाव और थकान ही देगा। आज आपको निर्णय सोच समझ कर लेना होगा। क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। इसके लिए भी आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको राजकीय मामलों में सफलता मिलेगी। भाग्योदय संभव है। युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। खोई प्रतिष्ठा हासिल कर लेंगे। अपनों के लिए कोई भी समझौता कर सकते हैं। मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पुराने परिचित लोगों से मुलाकात होगी। जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा रहेगा। लोगों की पुरानी समस्याओं के समाधान होने के आसार नजर आ रहे है। व्यर्थ के वाद-विवाद में पड़कर अपना समय बर्बाद न करें। आपकी पुरानी परेशानियों का आज कोई समाधान मिल सकता है। किसी से वाद-विवाद आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन आनंदपूर्वक बीतेगा। भौतिक साधन तथा वस्त्र इत्यादि की खरीदारी होगी। प्रणय सम्बंधों में सफलता मिल सकती है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे। आपकी जीवन में कोई ऐसी स्थति आने वाली है जब आपको सीधे ,तुरंत और अति सक्रिय रहकर फैसले लेने होंगे। यह स्थिति देखने में बहुत मुश्किल लग सकती है परन्तु आप इसे आसानी से संभाल पायेंगे। नौकरी में उत्साह बढेगा। व्यापार से लाभ मिलेगा। साझेदारी में फायदा होगा। धन का लाभ मिलेगा। मानसिक बैचेनी हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय अनुकुल है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज शरीर में स्फूर्ति ज्यादा रहने वाले के कारण कार्य करने का उत्साह अधिक रहेगा। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आज आपको संभलकर रहना होगा। आज आपका मित्रों के पीछे खर्च होने की संभावना है। आज के दिन आपको थोडी बहुत प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी कारोबार में स्थिति अच्छी रहेगी। आज के दिन घर का माहौल बढ़िया बना रहेगा। नई चीज सीखने और समझने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के योग हैं। पैसों के सवाल बने रहेंगे, आप उन्हें सुलझाने की पूरी कोशिश भी करेंगे। पैसों के मामले में कहीं से कोई रोचक सुझाव भी मिल सकता है।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप को पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। ईश्वर पर पूर्ण विश्वास रखें आपका कार्य अवश्य सफल होगा। पिछले कुछ समय से जिन गलतफहमियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, आज वह दूर हो सकते हैं। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। किसी विशेष व्यक्ति से सहयोग मिलने की उम्मीद है। किसी मामले को आत्मविश्वास के साथ सुलझाने की आपकी क्षमता आपको कठोर परिस्थिति का सामना शांति के साथ करने हेतू मदद करेगी। दुसरो के प्रति अपनी भावनाओं पर पूरा नियंत्रण रखें।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपको एक अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोत्तरी इसको संतुलित कर देगी। अपनी रचनाधर्मिता को नया आयाम देने के लिए अच्छा दिन है। दूसरों के मामलों में दखल देने से आज बचें। आज दोपहर से कार्य में प्रगति होगी। धन का लाभ मिलेगा। पूर्व में किया हुआ प्रयास सार्थक होगा। मनोबल में वृद्धि होगी। वाद-विवाद करने से बचें। किसी छोटी सी बात पर भी आप उदास हो जायेंगे या पुराने बेहतर समय को याद करने लगेंगे।

 rashifal 30 may 2018, 30 may horoscope, 30 मई राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 30 मई.

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। अधिक व्यय रहेगा। यश, मान, प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। आज आप जल्दी धन कमाने के लिए गलती योजना में पैसे लगाने से बचें सतर्क रहें। लेने देने में सावधानी बरतें। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। कामकाज में आप कुछ परेशानियाँ महसूस करेंगे। कारोबार में फायदा होगा। नौकरी में तरक्की मिलेगी। खान-पान की वजह से बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बिना सोचे और समझे किये गये कार्य विपत्ति में डाल सकते है। संतान के कारण चिंतित होंगे। किया गया परिश्रम सार्थक होगा।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपने निर्णयों पर दृढ़ रहें और दूसरों के विचारों से प्रभावित ना हों। अच्छा होगा कि आप अपने ही विचारों को सुने। किसी भी व्यक्ति को अपने ऊपर उसके विचार थोपने ना दें। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीज़ें भी सुलझ जाएंगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समय उचित है, आर्थिक क्षेत्र में लाभ होने की संभावना है।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल है। घर का वातावरण आनंदप्रद रहेगा। काम में देरी से लाभ की मात्रा सीमित होगी। वित्तीय मामले गंभीरता से निपटाएं। नौकरी और व्यवसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। आज का दिन आपके परिवार के लोगों के लिए भी भाग्यशाली साबित होने वाले हैं। आप इस अवसर का लाभ उठाएं और दूसरों की मदद करें। इस मदद के लिए वह आपको ढेर सारी दुआएँ देंगे। हर कदम सोंच-समझकर रखने की आवश्यकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। लेन-देन के मामले में आरोप लग सकते हैं। भीतरी उर्जा बाहर लाने की कोशिश करें।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में उन्नति का योग बनेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। आज अधिक से अधिक काम करने की कोशिश करें क्योकि आपको आज के अपने सब कामों में सफलता मिलेगी। आप अपने किसी करीबी से सलाह ले सकते हैं। अगर आप अपनी चीज़ों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज का दिन आपको एक मनोवैज्ञानिक अंतर्दृष्टि प्रदान करता है, जो आपको निर्णय लेने में सहायता प्रदान करेगा। आपका मित्र आज आपको एक मूल्यवान प्रतिक्रिया दे सकता है।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपके भाग्य से प्राप्त अच्छी-बुरी सभी परीस्थितियों के साथ समझौतावादी बनें, कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। जीवनसाथी से सहयोग व सानिध्य मिलेगा। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। खर्चा बढ़ेगा लेकिन इसकी चिंता ना करें। आज आपके सारे काम सरलता से निपटते जाएंगे। आपको आज करिअर और निजी संबंधों के क्षेत्र में अच्छी प्रगति मिलेगी। अगर भाग्य ने साथ दिया, तो बहुत संभव है कि आपको करिअर से क्षेत्र में दिन में ही कोई उपलब्धि हाथ लग जाए।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज सोचे हुए काम भी समय पर पूरे होंगे। बिजनेस, प्यार और परिवार के बारे में आपको कुछ बातें पता चलेंगी, जो आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। परिवार में किसी बच्चे की सेहत को चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत पड़ सकती है। आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचें जो आज आपके सामने आयी हैं। जरूरतमंदों की मदद करने की आपकी खासियत आपको सम्मान दिलाएगी। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएँ बिगड़ सकती हैं।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button