बॉलीवुड

ये हैं बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्रियां, एक फिल्म के लिए वसूलती है मोटी रकम

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां है, जो सालों से राज करती हुई आ रही है। इनका जादू न तो कम हुआ है और न ही आगे जल्दी खत्म होने वाला है। बल्कि इनका करियर तो दिन ब दिन चमकता ही जा रहा है। इनके आगे कोई भी अभिनेत्री टिकती नहीं है। दरअसल, आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों से मिलवाने जा रहे हैं, जोकि काफी महंगी है। जी हां, एक फिल्म के लिए ये करोड़ो चार्ज करती है। इतना ही नहीं, ये जितनी फीस मांगती है, उतनी इन्हें मिल जाती है, जिसकी वजह से इनकी डिमांड बढ़ती भी जाती है। तो  चलिए जानते हैं कि इस कड़ी में कौन कौन शामिल है?

अपनी खूबसूरती से सबको अपना दीवाना बनाने वाली इन अभिनेत्रियों की फीस जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। ये अभिनेत्रियां जिस भी फिल्म में काम करती है, वो फिल्म सुपरहिट होती है। साथ ही आपको यह भी बता दें कि यह अभिनेत्रियां जितना अपने काम को लेकर चर्चा में नहीं रही है, उससे ज्यादा अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रही है। ये तीनों ही अभिनेत्रियां अक्सर किसी न किसी वजह से  सुर्खियों में छाई रहती हैं।

1.दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री में से एक है। आज ये बॉलीवुड पर राज करती हैं। फिल्म पद्मावत को लेकर दीपिका को काफी विवाद झेलना पड़ा था। बता दें कि किंग खान के साथ डेब्यू करने वाली दीपिका का आज करियर के ऊंचाईयों को छूं रही हैं। दीपिका अब पहले से ज्यादा खूबसूरत और बोल्ड हो गई हैं। देश भर में इनके करोड़ो फैन्स है। बता दें कि दीपिका पादुकोण एक फिल्म में काम करने के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये लेती हैं, जोकि अपने आप में ही बड़ी रकम है। दीपिका की फिल्में लोग काफी चांव से देखते हैं, क्योंकि दीपिका आज सुपरस्टार हैं।

2.कंगना रनौत

अक्सर विवादोंं में घिरी रहने वाली कंगना बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री हैं। एक्टिंग के साथ साथ लोग इन्हें बेबाक बोल के लिए भी जानते हैं। कंगना अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती है। कंगना को बॉलीवुड की रानी भी कहा जाता है। ये अपने साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करती है। इनके कई सारे अफेयर्स भी रह चुके हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन के साथ लेकर काफी बवाल भी देखने को मिला था। एक्ट्रेस कंगना रनौत एक फिल्म में अभिनय करने के 11 करोड़ रुपये लेती हैं, इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंगना बॉलीवुड की जान है।

3.करीना कपूर

बॉलीवुड की बेबो का राज तो दशकों से चल रहा है। कमाल की खूबसूरती और एक्टिंग की वजह से आज भी लोगों के बीच धमाल मचाने की कमाल की शक्ति है बेबो के पास। बेबो का जादू आज भी बरकरार है। हाल ही में करीना कपूर की फिल्म वीरे दी वेडिंग में लोगों ने उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की। शादी के बाद भी बेबो पहले की तरह ही स्टेज पर आग लगाने का काम करती हुई नजर आती है। हालांकि, अब करीना साल में सिर्फ एक ही फिल्म करती हुई नजर आएंगी। आपको बता दें कि एक्ट्रेस करीना कपूर एक फिल्म में अभिनय करने के 9 से 10 करोड़ रुपये लेती हैं। इतनी साल की होने के बावजूद करीना के चेहरे से न तो ग्लो गया और न ही उनकी एक्टिंग में कोई कमी नजर आई।

Back to top button