Viral

ये मजेदार जोक्स पढ़कर तबियत हो जायेगी चकाचक, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

किसी ने सच ही कहा है कि ‘laughter is the best medicine’. जोक्स का असर किसी दवा से कम नहीं होता. जो लोग परेशान या फिर बीमार होते हैं उन लोगों के लिए जोक्स किसी मेडिसिन जैसा काम करता है. यह उनके लिए एक स्ट्रेस बर्स्टर की तरह काम करता है. कुछ लोग तो इन जोक्स में अपने करीबी या फ्रेंड्स को टैग कर देते हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे ही पति-पत्नी, जज-चोर, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड आदि के जोक्स पढ़ाने जा रहे हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड में हैं. इन जोक्स को सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से लाइक और शेयर किया जा रहा है. हम दावा करते हैं कि इन जोक्स को पढ़कर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे. तो देर किस बात की है? चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सिलसिला.

पहला दोस्त- ओये सुन! सेकंड इयर का रिजल्ट आ गया क्या?

दूसरा दोस्त- हां, आ गया और अब तमीज से बात कर.

पहला दोस्त- क्यों?

दूसरा दोस्त- क्योंकि अब मैं तेरा सीनियर हूं.

पिंकी अपने पति के साथ बैठकर चाय की चुस्कियां लेते हुए अखबार पढ़ रही थी.

अखबार पढ़ते हुए पिंकी को एक चटपटी खबर दिखी

तो उसने पति से कहा- खबर छपी है कि एक 80 साल के कुंवारे बूढ़े ने शादी कर ली.

पति ठंडी सांस भरते हुए बोला- बेचारे ने लगभग पूरी जिदंगी समझदारी दिखाई

लेकिन बुढ़ापे में बेवकूफी कर बैठा.

एक दिन मैथ्स के टीचर अपनी क्लास में बच्चों को डांट रहे थे.

टीचर (बच्चों से)- कल जो पहाड़ा याद करके नहीं आया ना उसकी खैर नहीं.

चम्पू- ठीक है गुरु जी, कल का कल देखेंगे.

अगले दिन…

टीचर- जो पहाड़ा याद करके नहीं आया है वह मुर्गा बन जाये.

चम्पू- सर, सूखा मुर्गा या फिर तरी वाला.

(ये बोलने के बाद बेचारा चम्पू अब तक अपने टीचर के हाथों पिट रहा है)

देवरानी- दीदी आपके देवर मुझे बहुत छेड़ते हैं.

जब देखो तब मुझे किस करते रहते हैं.

जेठानी- अरे! शुक्र मनाओ कि अब बस तुम्हें ही छेड़ता है.

वर्ना तो पहले ये पूरे मोहल्ले में लड़की छेड़ने के लिए बदनाम था.

 

पत्नी- तुम आज फिर शराब पीकर आए हो.

टाइम देखो कितना हुआ है?

पति- बारह में पांच कम.

पत्नी- और पियो शराब, अभी सात बज रहे हैं और

तुम्हें बारह में पांच कम नजर आ रहा है.

पति- तो बारह में पांच कम कितना होता है?

Back to top button