राशिफल

आज के दिन करें बस ये उपाय, पूरी जिंदगी जाएगी संवर, जल्दी कीजिए ऐसा मौका फिर कभी नहीं आएगा

मलमास यानि साल में एक ज्यादा महीने का होना। ये हर साल नहीं आता है, बल्कि तीन साल के बाद एक बार आता है। इसका अपना ही एक अलग महत्व होता है, जिसकी वजह से कहा जाता है कि अगर आप इस दौरान कुछ मांगना चाहते हैं, तो जरूर मांगिये, क्योंकि इस महीने में मांगी गई हर एक इच्छा पूरी होती है। ऐसे में आज यानि बुधवार को इसका आखिरी दिन है, जिसकी वजह से आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिसको करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।

जी हां, भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय होने के कारण इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है, इसका धार्मिक नजरिये से अलग ही महत्तव होता है। ज्योतिषि की माने तो बुधवार को अधिक मास के अंतिम दिन कुछ खास उपाय करने से किसी की भी किस्मत चमक सकती है, लेकिन इसके लिए आपको कुछ विशेष काम करने पड़ेंगे। माना जाता है कि यह महीना शिव भगवान के लिए भी बहुत अच्छा होता है। ऐसे में अगर आपको वाकई कोई परेशानी हो तो आप आज ही ये उपाय कर डालें।

घर में कलह, कामकाज में सफलता नहीं मिल पा रही हैं, तो इसके लिए आपको बस हमारे द्वारा बताए जाने वाले कुछ उपायों को करना है, लेकिन वो भी सिर्फ आज। क्योंकि आज के बाद ऐसा मौका फिर कभी नहीं आएगा। इतना ही नहीं, अगर ये मौका आपके हाथ से निकल गया तो आपको इसके लिए तीन साल तक इंतजार करना पड़ेगा। तो चलिए अब जानते हैं कि आखिर किन तरीकों से आज आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं।

1.अगर आपके घर में धन की समस्या बरकरार है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसके लिए आपको दक्षिणावर्ती शंख में गंगाजल व केसर मिलाकर इससे भगवान श्रीकृष्ण और देवी लक्ष्मी का अभिषेक करना है,इससे धन लाभ हो सकता है।

2.आप का कोई काम नहीं बन रहा है यानि आपके पास सिर्फ समस्याएं ही समस्याएं है तो आपको अब दुखी होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज के दिन अगर आपने ये छोटा सा उपाय कर दिया तो आपकी किस्मत संवर जाएगी। बता दें कि मंत्र- कृं कृष्णाय नमः इस मंत्र का जाप करने से आपकी सारी समस्याएं दूर जाएंगी।

3.अगर आपको भगवान कृष्ण की कृपा चाहिए तो इसके लिए आपको बस छोटा सा काम करना होगा। जी हां, आपको भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में मोर पंख या मोर मुकुट अर्पित करना है, ऐसा करने से भगवान कृष्ण की कृपा आप पर हमेशा बरकरार रहेगी।

4.भगवान कृष्ण को बांसुरी बहुत पसंद है, ऐसे में आज यानि बुधवार के दीन जोकि अधिक मास का आखिरी दिन है, इस दिन आपको ऐसी तस्वीर लगानी है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण बांसुरी बजाते हुए नजर आएं। इसके अलावा आपको रोजाना इसकी पूजा भी करनी है।

5.भगवान कृष्ण को पसंद करने के लिए आपको भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाना चाहिए, जिसमें तुलसी के पत्ते अवश्य डालें, ऐसा करने से आपके ऊपर बहुत ही ज्यादा भगवान कृष्ण प्रसन्न हो जाएंगे।

Back to top button