दिलचस्प

लड़कियों के राज से यूं हटेगा पर्दा, सोने के तरीके से जानिये कैसा है उसका स्वभाव

जब भी कोई लड़का किसी भी लड़की से दोस्ती करना चाहता है, तो उसके मन में कई तरह के सवाल खड़े होते हैं। जिसमें कुछ ऐसे होते हैं कि उस लड़की को कैसे लड़के पसंद है या फिर उसका स्वभाव कैसा है? तो चलिए आज हम आपको एक ऐसा राज बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आपकी ये परेशानी दूर हो जाएगी। दरअसल, हर इंसान का अपना अलग अलग अंदाज होता है। ठीक इसी तरह हर इंसान के सोने का भी अंदाज अलग ही होता है।

लड़कियों के सोने के तरीका बताता हैं लड़कों में उनकी पसंद, जानिए किस तरह के लड़के पसंद हैं उन्हें

आज हम लड़कियों के सोने के तरीके से उनके मन के राज बताने जा रहे हैं। इतना ही नहीं, आप इससे यह भी जान सकते हैं कि आपकी गर्लफ्रेंड का स्वभाव कैसा है? क्योंकि अगर आप ये जान लेंगे, तो आपकी आधी मुसीबत तो यही खत्म हो जाएगी। इतना ही नहीं, आपको इससे कोई परेशानी भी नहीं होगी। तो चलिए जानते हैं कि लड़कियां किस किस तरीके से सोती है और उनके राज क्या है?

1.सीधा होकर सोना

यूं तो बहुत ही कम लड़कियां होती है, जिन्हें सीधा होकर सोने की आदत होती है, लेकिन ऐसी लड़कियां सपने न सिर्फ देखती हैं, बल्कि पूरा भी करती हैं। इस तरह की लड़कियों को ऐसे लड़के पसंद आते हैं, जिनका रूतबा होता है। यानि जो स्वभिमान के खातिर कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखते हैं।

2.उल्टा होकर सोना

जो लड़कियां उल्टा होकर सोना पसंद करती है, वो काफी लालची स्वभाव की होती है। ये हमेशा अपने पार्टनर से कुछ न कुछ मांगती ही रहती है। इन्हें ऐसे लड़के पसंद आते हैं,जो उन्हें बात बात पर सरप्राइज देते रहे। यानि वो लड़के जिनमें लड़कियों को खुश रखने की क्षमता होती है। बोरिंग लड़के इन्हे पसंद नहीं आते हैं।

3.बाई तरफ होकर सोना

वैज्ञानिकों का भी कहना होता है कि जो लोग बाई तरफ होकर सोते हैं, उनकी हेल्थ अच्छी होती है। बता दें कि इस तरह से सोने वाली  लड़कियां बात करने में तेज होती है। इन्हें वो लड़के पंसद आते हैं, जिनमें नेतृत्व करने की क्षमता होती है। साथ ही जो इनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हो।

4.तकिये को हाथ में लेकर सोना

इस तरह की लड़कियां बहुत ही ज्यादा मासूम होती है। इन्हें लड़कों का लुक बहुत ही ज्यादा प्रभावित करता है। ये लड़के को लुक के आधार पर पसंद करती है। ऐसी लड़कियों को कोई भी आसानी से फंसा सकता है।

5.पैर फैलाकर सोना

जो लड़कियां पैर फैलाकर सोती है, वो काफी लापरवाह होती है। इन्हें किसी भी चीज की कोई टेंशन नहीं होती है। कई बार इनके काम भी बिगड़ जाते हैं। इन्हें वही लड़के पसंद आते हैं, जो इनकी लाइफ में रोक टोक न लगाएं यानि ये सिर्फ अपनी आजादी चाहती हैं।

6.तकिया पकड़कर सोना

जो लड़कियां तकिया पकड़कर सोती है, वो लड़कियां काफी चंचल होती है। ये सपने देखना पसंद करती हैं, इन्हें अपने सपने में ही जीना अच्छा लगता है। इन्हें ऐसे लड़के पसंद आते हैं, जोकि इनकी केअर करते हो यानि जो इनका विशेष ध्यान और अपना समय देते हों।

7.ढंग से सोना

ढंग से सोना यानि सीधे होकर चद्दर ओढ़कर सोना। इस तरह की लड़कियां घरेलू होती है। इन्हें बाहर के संसार से कोई मतलब नहीं होता है। इन्हें सीधे साधे लड़के पसंद आते हैं। इनके लिए लड़को की स्मार्टनेस जरूरी नहीं होती है। न ही ये लड़कों से कुछ मांगने में  भरोसा रखती हैं।

Back to top button