विशेष

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी 15 साल पहले रहते थे ऐसे, देखिये इनकी तस्वीरों को

दोस्तों भारतीय क्रिकेट टीम में ऐसे कई दिग्गज खिलाड़ी हैं जो अपने धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं आजकल के समय में क्रिकेट एक ऐसा लोकप्रिय खेल बन चुका है जिसे पूरा देश बहुत ही ज्यादा पसंद करता है बच्चा हो या बूढ़ा हो हर कोई क्रिकेट के खेल में अपनी दिलचस्पी जरुर दिखाता है जब भी क्रिकेट का नाम लिया जाता है तो सबसे पहले एक ही खिलाड़ी का नाम आता है वह है “महेंद्र सिंह धोनी” यह अपने हेलीकॉप्टर शार्ट से अपनी पहचान बनाने वाले माही जब भी क्रिकेट के मैदान में उतरते हैं तो सामने वाली टीम की सांसे रुकने लगती हैं उनकी हवा टाइट होने लगती है आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी को वर्ल्ड बेस्ट फिनिशर भी कहा जाता है महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व करता है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम को जिताने के लिए तब तक प्रयत्न में लगे रहते हैं जब तक सामने वाले की हार नहीं हो जाती।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने टीम इंडिया को उस ऊंचाई तक पहुंचा दिया जिसकी उनसे उम्मीद की गई थी महेंद्र सिंह धोनी को फैसला लेने में तो महारत हासिल है यह भारत के पूर्व कप्तान बहुत ही खुश मिजाज स्वभाव के है इनके कूल मिजाज ने सभी लोगो को दीवाना बना रखा है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से महेंद्र सिंह धोनी के जीवन की कुछ ऐसी तस्वीरें को लेकर आपके सामने उपस्थित हुए हैं जिनको देखने के पश्चात शायद आप भी यही कहेंगे कि महेंद्र सिंह धोनी जैसा दुनिया में कोई भी नहीं है।

अधिकतर लोगों में यह देखा गया है कि जब भी कोई बड़ा निर्णय लिया जाता है तो काफी सोच विचार करते हैं खासतौर पर कोई ऐसा निर्णय जो हमारे आने वाले समय को बदल कर रख दे, तो ऐसी परिस्थिति में ज्यादातर लोगों की रातों की नींद भी उड़ जाती है परंतु इस दुनिया के अंदर बहुत से व्यक्ति ऐसे मिलते हैं जिनको इन परिस्थितियों से कोई लेना देना नहीं होता है यदि इनको कोई फर्क भी पड़ता है तो वह कभी भी इस फर्क को अपने चेहरे पर जाहिर नहीं होने देते हैं इन्हीं सब व्यक्तियों में से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी एक हैं।

आपको बता दें कि भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने छोटे से शहर से निकलकर क्रिकेट की बड़ी-बड़ी बुलंदियों को छूने के लिए एक बहुत ही बड़ा संघर्षपूर्ण सफर तय किया है महेंद्र सिंह धोनी ने जिस किसी को भी हुआ है वह सोना बन गया है महेंद्र सिंह धोनी ने अनहोनी को भी होनी बना दिया है यह बात और है कि शुरुआती सफर में उनके लिए यह सब इतना सरल नहीं था।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का जन्म झारखंड के रांची जिले में 7 जुलाई 1981 को हुआ था उनके बचपन के विषय में जानकारी देने से पहले उनके पिता के जीवन पर थोड़ा प्रकाश डालना चाहेंगे महेंद्र सिंह धोनी के पिताजी का नाम पान सिंह है जो अल्मोड़ा जिले के तलासलाम गांव में रहते हैं पान सिंह का विवाह नैनीताल में रहने वाली देवकी देवी से 1969 में हुआ था।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के पिता का गांव अल्मोड़ा की सुंदर पहाड़ियों में बसा हुआ है जहां तक पहुंचने के लिए किसी प्रकार की कोई सुविधा या सड़क नहीं हुआ करती थी इसके लिए सिर्फ दुर्गम पहाड़ियों से ही पैदल जाया जा सकता था महेंद्र सिंह धोनी के पिताजी पान सिंह के माता-पिता खेती किया करते थे परंतु उन्होंने पान सिंह को पढ़ाया-लिखाया था पान सिंह थोड़े बहुत पढ़े होने की वजह से नौकरी की तलाश में लखनऊ आ गए थे।

Back to top button