दिलचस्प

जापान में घटी दिल दहला देने वाली घटना, लड़कों के एक ग्रुप को हर जगह दिखती है एक भूतनी!

घटना जापान की है जहाँ पर दोस्तों के एक पुरे समूह को दिखती है भूतनी । बचपन में लगभग सभी ने भूतों की कहानियाँ सुनी होती हैं। ये सच में होती है या नहीं इसका तो पता नहीं। लेकिन कई लोगों के मन पर उन कहानियों का बहुत गहरा असर होता है। बचपन में सुनी हुई भूत की कहानियाँ जवानी में कभी- कभी सच लगने लगती है। ऐसा अक्सर सुनने को मिलता है कि उस व्यक्ति को भूत दिखता है। कई लोग तो उस व्यक्ति का मज़ाक उड़ाते हैं, कुछ उसकी बातों पर भरोसा भी करते हैं। हालांकि यह घटना कुछ ही लोगों के साथ घटती है, इसलिए कम ही लोग उसकी बात को मानते हैं।

कोई भूत कई लोगों के समूह को एक साथ दिखे तब क्या होगा

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई भूत कई लोगों के समूह को एक साथ दिखे तब क्या होगा। सुनने में ऐसा लग रहा है जैसे यह फिल्म की कोई कहानी हो, लेकिन यह एक सच्ची घटना है।

दरअसल यह जापान की घटना है। एक व्यक्ति ने अपने साथ हुई घटना के बारे में विस्तार से बताया है। लड़के ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ एक पार्टी में था तभी थोड़ी दूरी पर उसे कुछ दिखा। उसने सबको दिखाया तो सब उसे देखने लगे वह एक लड़की थी। जब थोडा करीब से देखा गया तो पता चला कि वह कोई लड़की नहीं बल्कि एक भूतनी है। भूतनी को देखकर सबकी साँसे रुक गयी।

यह घटना दूसरी बार उसके साथ रेलवे स्टेशन पर घटी। वह अपने दोस्तों के साथ ट्रेन का इंतज़ार कर रहा था। वह लड़की जो पार्टी में दिखी थी वह फिर से दिखाई देने लगी। इस बार वह प्लेटफ़ॉर्म के दूसरी तरफ खड़ी थी। देखते ही देखते लड़की ने आती हुई ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। उन लोगों के होश उड़ गए उसे देखकर! लेकिन जब ट्रेन जाने के बाद पटरी पर देखा गया तो वहाँ कुछ भी नहीं था। इस घटना के बाद से उसके सभी दोस्त डरे हुए थे।

वीडियो देखें:

Back to top button