विशेष

हरियाणवी डांसर सपना को आजकल कड़ी टक्कर दे रही यह नई डांसर…. देखें वीडियो!

हरियाणा को भारत में अच्छे खिलाड़ियों के लिए जाना जाता है। हरियाणा ने देश को अब तक कई बेहतरीन खिलाड़ी दिये हैं। देश के लिए मेडल लाने वाले कई मुक्केबाज, पहलवान हरियाणा के ही होते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों से हरियाणा कई और नई चीजों के लिए जाना जाने लगा है। पिछले कुछ सालों में हरियाणा से कई डांसर निकले हैं जो पुरे भारत में अपनी प्रतिभा के जरिये अपना जलवा बिखेर रहे हैं। कुछ दिनों पहले तक डांसर सपना हरियाणा की मशहूर डांसर थी। आज भी वह एक अच्छी डांसर और रागिनी गायिका हैं, लेकिन अब वह इस क्षेत्र में अकेली नहीं रही हैं। उन्हें टक्कर देने के लिए कई और नए चेहरे उभरकर सामने आ रहे हैं।

आजकल हरियाणा की एक लड़की हर डांस शो में डांसर सपना को कड़ी टक्कर देती नज़र आ रही है। इस लड़की ने कम समय में ही डांसर सपना को पीछे छोड़ने का इरादा बना लिया है। यह बात उसके डांस को देखकर साफ़ हो जाती है। आजकल इस लड़की की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। लोगों का दावा है कि आने वाले समय में यह सपना को पीछे छोड़ देगी।

आपको बता दें पिछले दिनों हरियाणा के एक कार्यकर्ता ने डांसर सपना के ऊपर दलित उत्पीड़न का केस कर दिया था। जिस वजह से हरियाणा के कई स्पोंसर्स ने सपना का साथ छोड़ दिया था। इनमे सबसे पहला नाम मोर म्यूजिक का है, जिसके लिए सपना डांस किया करती थी। उसके बाद डांसर सपना ने आत्महत्या की कोशिश भी की लेकिन वह बच गयीं। अभी कुछ दिनों से सपना की जगह एक नई डांसर ने ले लिया है। वह भी सपना की तरह ही डांस करती दिखती हैं। हालांकि इस नई लड़की के भाव डांस के वक़्त सपना से अलग लगते हैं लेकिन उसकी उर्जा को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि वह बहुत ही जल्द सपना को पीछे छोड़ देगी। आप भी इस नई लड़की के डांस को देखिये और खुद ही निर्णय कीजिये कि कौन बेहतर है।

वीडियो देखें:

https://www.youtube.com/watch?v=6_qZ96Vtxn8

Back to top button