बॉलीवुड

शादी-शुदा होने के बाद भी रहा इन बॉलीवुड स्टार्स का अफेयर, कुछ के नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड सितारों को उनके प्रशंसकों से बहुत प्यार और सराहना मिलती है। उन्हें नाम, शोहरत और शानदार लाइफस्टाइल सब कुछ हासिल होता है। इसी वजह से उन्हें टेलीविजन या बड़ी स्क्रीन पर देखकर लोगों को लगता है कि उनकी लाइफ बहुत अच्छी और खूबसूरत है, लेकिन क्या वाकई में ऐसा है? खैर…. यह एक बड़ा सवाल है। क्योंकि, बॉलीवुड स्टार्स भी एक इंसान हैं और उनमें भी कई कमियां है। आज हम आपको 10 ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने शादी के बाद भी अफेयर रखा। तो आइये देखते हैं शादीशुदा बॉलीवुड सितारों के अफेयर्स कि लिस्ट जिसकी वजह से एक वक्त काफी बवाल मच चुका है।

शादीशुदा बॉलीवुड सितारों के अफेयर्स

#1. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान:

शादीशुदा बॉलीवुड सितारों के अफेयर्स की बात करें तो बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान की पत्नी के अर्जुन कपूर के साथ अफेयर होने की बातें सामने आई थीं। अर्जुन कपूर जो पहले सलमान की बहन को डेट कर रहे थे वो अचानक कई बार मलाइका के साथ नजर आने लगे थे। यह कहा जाता है कि अरबाज और मलाइका के तलाक की एक वजह अर्जुन और मलाइका का अफेयर भी था।

#2. सुजैन और अर्जुन:

बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी की लव स्टोरी एक ऐसी है कि किसी ने कभी सोचा नहीं था कि ये दोनों भविष्य में अलग हो जाएंगे। लेकिन, ऋतिक रोशन की बेवफाई के कारण दोनों का तलाक हो गया। कहा जाता है कि उनका अफेयर बारबरा मोरी और बाद में अभिनेत्री कंगाना राणावत के साथ चल रहा था। मीडिया रिपोर्टों में यहां तक कि कहा गया कि ऋतिक रोशन से शादी शुदा होने के बावजूद सुजैन भी अर्जुन कपूर को डेट कर रही थीं।

#3. शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा:

कथित तौर पर शाहरुख खान और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के अफेयर कि खबरे सामने आई तो बवाल मच गया था। मीडिया ने दोनों के बीच संबंध होने को बेहद अजीब ढंग से सामने रखा था। दोनों को कई पार्टियों और पुरस्कार समारोह में एक साथ देखा गया था।

#4. अमिताभ बच्चन और रेखा:

अमिताभ और रेखा बॉलीवुड का अफेयर सबसे अधिक विवादों में रहा था। उनके संबंधों की अफवाहें तब शुरू हुईं जब अमिताभ ने 70 और 80 के दशक में रेखा के साथ फिल्मों में काम करना शुरु किया। उन्हें सबसे सफल बॉलीवुड जोड़ी कहा जाता था। हालांकि, न तो अमिताभ और न ही रेखा ने सार्वजनिक रूप से अपने कथित संबंधों को स्वीकार किया।

#5. अजय देवगन और कंगाना राणावत:

अफवाहें थीं कि मुंबईः वन्स अपॉन ए टाइम की शूटिंग के दौरान अजय देवगन और कंगाना राणावत का अफेयर चल रहा है। एक साक्षात्कार में कंगाना ने इशारों में ही कहा था वो अजय देवगन को डेट कर रही है।

#6. गोविंदा और रानी मुखर्जी:

“हद कर दी अपने” की शूटिंग के दौरान गोविंदा और रानी मुखर्जी के अफेयर कि खबरे सामने लगी। बताया जाता है कि गोविंदा ने रानी को एक फ्लैट और महंगी कार भी गिफ्ट की थी। कहा जाता है कि दोनों ने अपना घर भी छोड़ दिया थछ। हालांकि, बाद में उन्हें अपनी गलती को महसूस किया और अपने परिवार के पास लौट आये।

#7. बोनी कपूर और श्रीदेवी:

बोनी कपूर ने अपनी पत्नी को धोखा दिया और पत्नी व अपने बेटे अर्जुन कपूर को छोड़कर श्रीदेवी से विवाह कर लिया।

#8. शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय:

यह बॉलीवुड के सबसे विवादित अफेयर में से एक है। उस समय पूनम सिन्हा से शादी करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें रीना रॉय के लिए धोखा दिया था। दोनों ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। और उन्हें 70 और 80 के सबसे सफल जोड़ों में से एक माना जाता था।

#9. सैफ अली खान और रोजा कैटालानो:

सैफ खान ने अमृता सिंह से विवाह किया था। इसके बावजूद मॉडल रोसा कैटलानो के साथ उनका शादी के बाद भी अफेयर रहा था।

#10. सुष्मिता सेन और विक्रम भट्ट:

विक्रम भट्ट के साथ सुष्मिता सेन का अफेयर था जबकी शादी अदिति भट्ट से हुई थी।

Back to top button