बॉलीवुड

बॉलीवुड की ये टॉप अभिनेत्रियां सोनम की शादी में नही आई, वजह से जानेंगे तो हो जाएंगे दंग

हाल ही में सोनम कपूर ने अपने लवर आनंद आहूजा के साथ शादी की। सोनम की शादी सुर्खियों में छाई रही। एक तरफ सोनम की ड्रेस पर जहां सबकी निगाहें थी, तो वहीं दूसरी तरफ शादी में आने वाले मेहमानों पर सबकी निगाहें थी। बता दें कि सोनम की शादी में दो अभिनेत्रियां नजर नहीं आई, जिसकी वजह से शादी का रंग थोड़ा सा फीका नजर आया, क्योंकि ये दोनों ही अभिनेत्रियां बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक है। एक ही प्रोफेशन में होने की वजह से काम का दवाब भी ज्यादा होने के साथ साथ प्रतिस्पृधा भी होती है। चलिए जानते हैं कि हमारे इस रिपोर्ट में क्या खास है?

सोनम कपूर की शादी में जहां कई दिग्गज ठुमकें लगाते हुए नजर आएं, तो वहीं दो बड़ी अभिनेत्रियां शादी में शामिल नहीं हुई, जिसकी वजह से ये चर्चा में बनी रही। बता दें कि दीपिका औऱ अनुष्का शर्मा  सोनम की शादी में नहीं आई।

अब आप सोच रहे होंगे कि क्या सोनम ने इन्हें बुलाया नहीं था? अरे ऐसा नहीं है, क्योंकि सोनम ने बर्शते इन दोनों को जरूर बुलाया होगा, पर ये दोनों क्यों नहीं आई? इसके पीछे बड़ी वजह है, तो चलिए अब आपको इस वजह से रूबरू कराते हैं।

अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोनम की शादी में शामिल नहीं हो पाई। इसके पीछे की वजह भले ही व्यस्तता बताई जा रही हो लेकिन ये भी हो सकता है कि अनुष्का जानबूझकर नहीं आई हो। दरअसल, अनुष्का के पति विराट कोहली इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं, तो वहीं अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म जीरो में व्यस्त है। ऐसे में यही अनुमान लगाया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा शादी में इसलिए नहीं आई, क्योंकि उनके पास वक्त नहीं था। या फिर ये भी हो सकता है कि अनुष्का ने अपनी शादी में किसी को नहीं बुलाया तो इसलिए नहीं गई।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर के रिश्ते भले ही  सही नहीं हो, लेकिन सोनम ने अपनी शादी में आने के लिए दीपिका को फोन जरूर किया होगा, लेकिन फिर भी दीपिका इस शादी में आना अपनी इज्जत के खिलाफ समझती हो। दरअसल, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर के बीच लड़ाई हुई है, यही वजह है कि दीपिका सोनम की शादी में नहीं गई। हालांकि, सूत्रोंं की माने तो सोनम ने दीपिका को न्यौता दिया था, लेकिन अगर दीपिका जाती तो  उनकी इज्जत का कबाड़ा न हो जात।

Back to top button