स्वास्थ्य

शरीर के इन अंगो को छूना हो सकता है खतरनाक, वजह जानकर चौंक जाएंगे

सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खानपान और नियमित दिनचर्या के साथ अपने शरीर की उचित देखभाल करना बेहद जरूरी है। पर कई बार हम जाने अंजान में ऐसा कुछ कर जाते हैं जो कि हमारे सेहत पर भारी पड़ जाता है, जैसे कि कुछ लोगों की आदत होती है वो बार-बार अपने कान, नाक, आंख और शरीर के दूसरे पार्ट्स को छूते रहते हैं या खुजली करते हैं। जबकि ऐसा करना बेहद गलत है.. ये आदत आपको बीमार बना सकती है। दरअसल शरीर में कई ऐसे मह्त्वपूर्ण अंग होते हैं जिन्हें बार-बार नहीं छूना चाहिए, क्योंकि इन अंगों को छूने छूने भर से इंफेक्शन फैलने का खतरा होता है। इसलिए इंफेक्शन और दूसरे शारीरिक समस्याओं से बचे रहने के लिए आवश्यक कि है इन अंगो को हाथ ना ही लगाया जाए। आज हम आपको शरीर के ऐसे ही अंगों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें छूना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

अक्सर लोग अपनी आंखों को बार-बार हाथ लगाते हैं, या जरा सी चुभन होने के एहसास पर उसे मसलने लगते हैं जबकि ऐसा करना आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि आखें काफी सेंसिटिव होती हैं और ऐसे में उन्हें रगड़ने से इंफेक्शन हो सकता है। दरअसल हाथ लगाने से हमारे हाथ और नाखूनों के किटाणु आखों में चले जाते हैं और इससे आंखो में खुजली, जलन और दूसरी समस्याएं हो जाती है। ऐसे में अगर आपकी आंखों में चुभन हो रही हैं तो उसे हाथ से मसलने के बजाए, साफ पानी से अपनी आंखे धुल ले ऐसा करने से आपको काफी राहत मिलेगा।

वहीं कुछ लोगों को अपने चेहरे पर हाथ फेरने की आदत होती है जबकि सामान्य सी लगने वाली ये आदत तो और भी खतरनाक है, खासकर उनके लिए जिनकी सेसंटिव स्किन होती है। दरअसल बार-बार हाथ लगाने से ये चेहरे पर पिम्पल की समस्या को बढ़ावा देता है। आपने देखा होगा कि जो लोग ऐसा करते हैं उनके चेहरे पर चेहरे पर ही पिंपल होते हैं। इसलिए बेदाग चेहरा चाहते हैं तो भूलकर भी अपने चेहरे को बार-बार हाथ ना लगाएं। चेहरा धोने के बाद उसे अच्छे से सुखने दे और फिर आवश्यकतानुसार कोई क्रीम या जेल लगा ले, पर इसके बाद चेहरे को ना छेड़ें।

कुछ लोगों की आदत होती है कि वो बैठे-बैठे अपने कान खुजलाते रहते हैं, जबकि ये भी बेहद खतरनाक आदत है। ऐसा करने से कान के अंदर की ईयर कैनाल पर बुरा असर पड़ता है और वह डैमेज हो सकती है। इसलिए अगर आपको कान साफ करना हो तो ईयर बड का इस्तेमाल कर एक बार में साफ कर लें, साथ ही कान की सफाई के लिए आप कान में हाईड्रोजन पराऑक्साइड, जैतून का तेल आदी डाल सकते हैं, इससे कान की गंदगी आसानी से बाहर आ जाती है। पर कान साफ करने के बाद उसमें उंगली ना करें।

अक्सर लोग नाक में हाथ लगाते रहते हैं और उसमें उंगली डालकर साफ करते हैं, जबकि असल में ऐसा कर वो गंदगी नहीं निकालते हैं बल्कि गंदगी को दावत देते हैं। ऐसे में हाथ के जर्म्स नाक में जाने से नेजल और फंगल इंफेक्शन फैल सकता है। इसलिए नाक को साफ करने के लिए सबसे सही तरीका सेनेटाइज टिश्यू का इस्तेमाल है, क्योंकि इससे इंफेक्शन का खतरा नहीं होता।

एनल यानी गुदामार्ग, शरीर का सुपर सेंसटिव एरिया है, जिसे छूने मात्र से कुछ बीमारियां हो सकती है। दरअसल एनल पर बैक्टीरिया की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में इसे छूने से हाथों में भी बैक्टीरिया लग सकता है और फिर जब आप इस बैक्टीरिया वाले हाथ को शरीर के दूसरे अंगों पर लगाते हैं तो इससे इंफेक्शन फैलने का खतरा बढ़ जाता है।

वहीं कई बार नाखून काटते समय अंदर की स्किन गंदी दिखाई पड़ती है, ऐसे में लोग इसे हाथों से ही नोच कर निकालने लगते हैं जो कि खतरनाक है, इससे फंगल इंफेक्शन होने का खतरा हो सकता है।

कुछ लोग खाने के बाद या फिर ऐसे भी मुंह में हाथ डालकर उसे साफ करने की कोशिश करते हैं, जबकि ये बीमारियों को दावत देना जैसा है। क्योंकि भले ही आपने कितने ही अच्छे से अपने हाथ धोए हों, पर हाथों में काफी सारे बैक्टीरिया लगे होते हैं जो कि हाथों के जरिए आपके मुंह में चले जाते हैं। इसलिए बेवजह मुंह में हाथ डालने से बचे।

Back to top button