विशेष

व्यक्ति के कैमरे में क़ैद हुआ ऐसा नज़ारा कि देखकर हैरान हुए लोग, पहले नहीं देखा गया ऐसा नज़ारा

इस दुनिया के बारे में आप सभी लोग जानते हैं। यह दुनिया कितनी बड़ी है। लेकिन अक्सर हमारे मन में यह भी ख़याल आता रहता है कि क्या हम जिस दुनिया में रहते हैं, वह अकेली ऐसी दुनिया है, जिसपर जीवन है? हॉलीवुड में कई फ़िल्में इस बात को लेकर बन चुकी है कि पृथ्वी के अलावा भी इस ब्रह्मांड में या अन्य ब्रह्मांड में कई दुनिया है। फ़िल्मों में दिखाई गयी चीज़ों को देखने के बाद एक बार सबको इस बात पर यक़ीन होने लगता है कि शायद यह सच हो।


समय-समय पर लोगों ने यूएफओ देखे जाने की बात की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें यूएफओ उस यान को कहते हैं जिसके बारे में कोई जानकारी नहीं होती है और वह पृथ्वी से अलग दुनिया का होता है। लोगों के अनुसार इसमें एलियन बैठकर आते हैं और पृथ्वी का मुआयना करके चले जाते हैं। हालाँकि यह सच है या झूठ, इसके बारे में कुछ भी आसानी से कहना मुश्किल है। कई बार लोगों ने यूएफओ देखने की बात की है। कई बार तो उन्हें कैमरे में भी क़ैद किया गया है।

हाल ही में एक ऐसी ही घटना सामने आयी है, जिसने एक बार फिर से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है और लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या सच में पृथ्वी के अलावा भी कोई दुनिया है? आपकी जानकारी के लिए बता दें शौक़िया तौर पर खगोलीय घटनाओं पर नज़र रखने वाले एक व्यक्ति ने अपने कैमरे में एक ऐसी चीज़ क़ैद कर ली है, जिसे देखने के बाद दुनियाभर के खगोलशास्त्री हैरानी में पड़ गए हैं। दरअसल जानकारी के अनुसार इस व्यक्ति ने अपने कैमरे में उड़ते हुए यूएफओ को क़ैद कर लिया है।


ये यूएफओ धरती और चाँद के बीच उड़ते हुए नज़र आ रहे हैं। आपको बता दें यह व्यक्ति प्रोफ़ेशनल नहीं है बल्कि शौक़िया तौर पर खगोलीय घटनाओं पर नज़र रखता है। उसे भी क्या पता था कि उसके कैमरे में एक ऐसी चीज़ क़ैद हो जाएगी, जो पूरी दुनिया को हैरानी में डाल देगी। जानकारी के अनुसार यह वीडियो फूटेज 22अप्रैल को रिकार्ड रिकार्ड किया गया था। इस वीडियो को Don’t Stop Motion के नाम से यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया था। इसमें साफ़तौर पर चाँद के गड्ढों को देखा जा सकता है। जब ये व्यक्ति अपने कैमरे को ज़ूम करता है तो कुछ बहुत अजीब चीज़ दिखाई देती है।

आपको बता दें कैमरे में तीन काले बिंदु दिखाई दे रहे हैं, जो किसी उड़न तस्तरी जैसे दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग इसे चिड़िया कह रहे हैं, लेकिन इस वीडियो की सच्चाई क्या है, कोई नहीं जानता है। यह भी कहा जा रहा है कि उतनी ऊँचाई पर कोई पक्षी कैसे जा सकता है। इस समय यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है और जमकर शेयर भी किया जा रहा है। इस वीडियो पर लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ इसे उल्का पिंड बता रहे हैं तो कुछ महज़ परछाईं कह रहे हैं। हालाँकि सच्चाई क्या है किसी को नहीं पता है।

Back to top button