विशेष

महिला की ग़ैरमौजूदगी में इस पालतू जानवर ने किया कुछ ऐसा काम जानकार उड़ गए पूरी दुनिया के होश

प्रकृति ने इस पृथ्वी पर तरह-तरह के जीव-जंतुओं की रचना की है। इंसानों से पहले इस पृथ्वी पर जीव-जंतुओं का ही राज हुआ करता था। विशालकाय डायनासोर से लेकर दैत्याकार हाथी इस पृथ्वी पर हुआ करते थे। धीरे-धीरे बदलाव हुआ और वो सब ख़त्म हो गए। इस पृथ्वी से जंगल धीरे-धीरे ख़त्म होने लगे और जंगली जानवर भी तेज़ी से काम होने लगे। इंसानों ने शुरुआत से ही अपने काम करने के लिए जानवरों को पालना शुरू किया। कुत्ते से शुरुआत करके आज इंसान ने कई तरह के ख़तरनाक जानवरों को भी अपना पालतू बना लिया है।

आज लोग तरह-तरह के जीव-जंतुओं को पाल रहे हैं। इनमें से कुछ लोग ख़तरनाक शेर से लेकर विशालकाय अजगर तक को भी अपना पालतू बना रहे हैं। इन बेज़ुबान जानवरों को अब एक घर मिल रहा है। किसी जानवर को पालन वाक़ई में एक बहुत अच्छी बात है। लेकिन उससे भी ज़्यादा ज़रूरी बात यह है कि जिस जानवर को पाला जाए, उसका अच्छे से ख़याल रखा जाए। जानवरों के पास इंसानों की तरह दिमाग़ नहीं होता है, इसलिए उनके ऊपर हर समय निगाह रखने की भी ज़रूरत होती है। वो कब क्या कर बैठे, इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

अब इस घटना को ही देख लीजिए, एक पालतू जानवर ने अपने मालकिन की अनुपस्थिति में कुछ ऐसा खा लिया, जिसकी वजह से लेने के देने पद गए जानकारी के अनुसार यह घटना अमेरिका के इंडियानापोलीस शहर की है। यहाँ के एक घर के पालतू रकून ने घर में रखे हुए गाँजे का सेवन कर लिया। इसके कुछ ही देर बाद उसकी तबियत बिगड़ने लगी। आधी रात को जब उसकी हालत के बारे में उसकी मालकिन को पता चला तो वह बहुत ज़्यादा घबरा गयी। महिला तुरंत अपने रकून को लेकर फ़ायर स्टेशन गयी, लेकिन वाहन कोई फ़ायदा नहीं हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वेन टाउनशिप फ़ायर कैप्टन माइक प्रुइट ने इस घटना के बारे में कहा कि आधी रात के समय फ़ायर हाउस का डोरबेल बजा। आधी रात को डोरबेल बजने से फ़ायर फ़ाइटर्स को लगा कि ज़रूर कुछ गड़बड़ है। जब वो लोग बाहर आए तो देखा कि आग तो कहीं लगी नहीं है, बल्कि एक महिला अपने रकून को लेकर काफ़ी परेशान दिख रही थी। जाँच के बाद पता चला कि महिला के रकून ने कुछ ज़्यादा ही गाँजा पी लिया था। इसकी वजह से उसकी तबियत बिगड़ने लगी थी।

माइक ने बताया कि गाँजा पीने की वजह से रकून काफ़ी सुस्त हो गया था। उसकी हरकतें बिलकुल उन लोगों की तरह थी, जब वो गाँजा पीने के बाद करते हैं। माइक ने बताया कि बदक़िस्मती से इस मामले में हम महिला की कोई मदद नहीं कर पाए। इसके बाद महिला अपने रकून को लेकर वापस आने घर चली गयी। फ़ायर डिपार्टमेंट के कुछ कर्मचारियों ने इस घटना का ज़िक्र करते हुए सोशल मीडिया पर सुस्त रकून की फ़ोटो भी शेयर की। इसके बाद लोगों को यह हैरानी हो रही है कि आख़िर एक रकून गाँजा कैसे पी सकता है? हालाँकि अभी तक इसका कोई जवाब नहीं मिल पाया है।

Back to top button