बॉलीवुड

ये है बॉलीवुड की सबसे अमीर हिरोइन, नंबर 2 की कमाई जानकर फटी रह जाएंगी आँखें

जब बात फिल्मों की आती है तो अभिनेता और अभिनेत्री दोनों को अच्छी फीस दी जाती है। बॉलीवुड की दुनिया में ऐसी कई अभिनेत्री हैं जो हर साल करोड़ों पैसा कमाती हैं। चूंकि बॉलीवुड में बहुत खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री मौजूद हैं, इसलिए यह कहना काफी मुश्किल है कि कौन सबसे अमीर हैं और कौन सालाना सबसे अधिक पैसे कमाती है। लेकिन, आज हम आपको बताएंगे की साल 2018 में अभी तक सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेस कौन है?

सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेस ये हैं

काजोल देवगन: नेट वर्थ 350 करोड़

5 अगस्त, 1974 को पैदा हुई, काजोल देवगन एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं जो हिंदी सिनेमा में कई सालों से काम कर रही हैं। उनकी सालाना आय का अनुमान लगाना थोड़ा मुश्किल है। काजोल निश्चित रूप से सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री में से एक थीं जब वो फिल्में कर रही थीं। वह पिछले 5 सालों से हर फिल्म के लिए लगभग दो करोड़ चार्ज करती हैं। यह देखते हुए कि काजोल आज भी लाखों दिलों पर राज करती है उनको अभी भी कई फिल्मों के लिए एक्टर से ज्यादा फीस दी जाती है। काजोल की आय का स्रोत फिल्मों से ज्यादा विज्ञापन हैं। वो आज भी कई विज्ञापनों में काम करती हैं। अनुमान के मुताबिक, काजोल देवगन के पास वर्तमान में लगभग 350 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है।

ऐश्वर्या राय बच्चन: नेट वर्थ 500 करोड़

1 नवंबर, 1973 को पैदा हुई ऐश्वर्या राय देश की सबसे मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं। वो साल 1994 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता है। वह एक प्रसिद्ध मॉडल भी रह चुकी हैं। भले ही ऐश्वर्या राय बच्चन काफी दिनों से फिल्मों से दूर हो। लेकिन, सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में सबसे पहला स्थान ऐश्वर्या राय का ही आता है। ये बात तो हम सभी जानते हैं कि वो बॉलीवुड के सबसे अमीर परिवार की बहू हैं। भले ही वो काफी दिनों से फिल्मों में ज्यादा काम न कर रही हो लेकिन विज्ञापनों के जरिए उनकी कमाई हर साल होती रहती है। उनकी सालाना आय का अनुमान लगाना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन, हाल ही में जारी आकड़ों के मुताबिक, ऐश्वर्या राय बच्चन की प्रॉपर्टी लगभग 500 करोड़ रुपए है।

प्रियंका चोपड़ा: नेट वर्थ 250 करोड़

18 जुलाई, 1982 को पैदा हुई, प्रियंका चोपड़ा एक इंडियन एक्ट्रेस, सिंगर और प्रोड्यूसर हैं। प्रियंका साल 2000 की मिस वर्ल्ड पेजेंट की विजेता हैं। प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में काफी समय से काम करने के बाद इन दिनों हॉलीवुड में काम कर रही हैं। उनकी कई हॉलीवुड फिल्में रिलीज भी हो चुकी हैं। वर्तमान में प्रियंका चोपड़ा के नेट वर्थ का कुल अनुमान 250 करोड़ है। एक अभिनेत्री के रूप में अपना करियर शुरू करने से पहले, उन्होंने कई सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें से उन्होंने ज्यादातर में खिताब जीता। प्रियंका वर्तमान में देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची में शामिल हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के बाद वो हॉलीवुड फिल्मों और सीरियल्स में काम कर रही हैं। अनुमान के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा के पास लगभग 250 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। आपको बता दें कि प्रियंका ने न्यूयार्क में एक घर भी लिया है।

Back to top button