विशेष

अगर आप के पास है ये सिक्का तो आप भी बन सकती है करोड़पति, जानिये क्यों है इसकी क़ीमत करोड़ों में

यह दुनिया कितनी बड़ी है यह किसी को बताने की ज़रूरत नहीं है। इस दुनिया में कई ऐसी चीज़ें होती रहती हैं, जिनको देखकर कई बार अपनी आँखों पर यक़ीन नहीं होता है। पुराने ज़माने से ही रुपए पैसे का बहुत ज़्यादा महत्व रहा है। बिना पैसे के उस समय भी कोई काम नहीं हो पाता था। आज के समय में पैसे का क्या महत्व है, यह आप सभी लोग जानते हैं। आज के समय में बिना पैसे का कोई काम नहीं हो पाता है। समय-समय पर हर देश अपनी मुद्राओं में बदलाव करता रहता है।

पुराने समय में जो सिक्के चलते थे आज वो पूरी तरह से चलन में बंद हो चुका है। आज उन पैसों की कोई वैल्यू नहीं है। लेकिन कुछ शौक़ीन लोग हैं जो इन पैसों के लिए भारी क़ीमत चुकाते हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि कई जगहों पर नीलामी का कार्यक्रम किया जाता है। इन नीलामियों में कई बार बहुत पुरानी चीज़ों की भी बोली लगती है। जो सबसे ज़्यादा बोली लगाता है, वहीं उन चीज़ों को ख़रीद पाता है। हाल ही में एक ऐसे सिक्के के बारे में बता चला है जो बहुत ही ज़्यादा महँगा है।

आपको जानकार काफ़ी हैरानी होगी कि ये पुराना सिक्का कुछ सालों पहले इतने पैसे में बिका था, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। कुछ साल पहले ही इस पुराने ऐतिहिक सिक्के की नीलामी की गयी थी। इस सिक्के की बोली लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में लगी थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें की दुनिया में लाखों ऐसे सिक्कें हैं, जिनकी क़ीमत लाखों में है। लेकिन कुछ ऐसे ऐतिहासिक सिक्के भी हैं, जिनकी क़ीमत करोड़ों में होती है। इन्ही सिक्कों में से एक सिक्का कुछ दिनों पहले काफ़ी ज़्यादा क़ीमत पर नीलाम किया गया था। जानकारी के अनुसार इस सिक्के को अमेरिका का सबसे पुराना सिक्का माना जाता है।

सिक्का अमेरिका का पहला सिक्का माना जा रहा है, इसलिए इसकी क़ीमत करोड़ों में है। इस सिक्के को ख़रीदने के लिए कई लोगों ने बढ़-चढ़कर बोली लगाई, लेकिन यह सिक्का उसे ही मिला, जिसने सबसे ज़्यादा बोली लगाई। आपकी जानकारी के लिए बता दें इस सिक्के का नाम फ्लाइंग हेयर सिल्वर डॉलर है। यह सिक्का 1794 में बने 1758 चाँदी के डॉलर में से एक है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस सिक्के के बारे में एक्स्पर्ट का कहना है कि यह अमेरिका का पहला सिक्का था।

इस सिक्के के बारे में कुछ लोगों का कहना है कि इस सिक्के की जाँच ख़ुद जॉर्ज वाशिंगटन ने की थी। आपको जानकार काफ़ी हैरानी होगी कि यह सिक्का भारतीय रुपए के अनुसार 67करोड़ रुपए में नीलाम किया गया। इस सिक्के को दुनिया का सबसे महँगा सिक्का माना जा रहा है। दी टेलीग्राफ़ की एक रिपोर्ट के अनुसार इस सिक्के को सन 2013 में एक कलेक्टर ने 1 करोड़ डॉलर में ख़रीदा था। अगर आप भी पुराने सिक्कों को रखने के शौक़ीन हैं तो यक़ीनन आपको इस सिक्के को ख़रीदने के बारे में सोचना चाहिए।

Back to top button