रिलेशनशिप्स

अगर आपकी गर्लफ्रेंड आपसे नाराज है तो मनाएं इन आसान तरीकों से, फिर से हो जाएगी आपकी दीवानी

किसी भी रिश्ते के लिए सबसे जरुरी चीज यह होती है कि दोनों के बीच भरोसा कायम रहे। जब किसी भी रिश्ते में भरोसे की कमी हो जाती है तो धीरे-धीरे लड़ाई शुरू हो जाती है और रिश्ता कुछ ही दिनों में टूटने के कगार पर आ जाता है। आज के इस आधुनिक युग में शायद ही कोई ऐसा लड़का होगा जिसकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं होगी। हर किसी को जीवन में प्यार की जरुरत होती है। जब भी किसी लड़की से प्यार होता है तो लड़के के लिए वह सबसे खुबसूरत पल होता है।

लेकिन कुछ ही दिनों बाद आपसी समझ ना होने की वजह से दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है। यह स्थिति किसी भी रिश्ते के लिए बहुत खतरनाक होती है। लड़कियों की एक आदत होती है कि वह बहुत ज्यादा भावुक होती है और इसी वजह से वह किसी भी बात को लेकर बहुत जल्दी नाराज भी हो जाती हैं। अब ऐसे में एक बॉयफ्रेंड का फ़र्ज़ होता है कि वह अपने गर्लफ्रेंड को मनाये। लेकिन कुछ लड़कों को यह समझ में ही नहीं आता है कि एक लड़की को कैसे मनाया जाये।

अगर आप भी उन्ही लोगों में से हैं, जिन्हें यह नहीं मालूम है कि गर्लफ्रेंड को कैसे मानना है तो चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। आज हम आपकी इसी समस्या का हल लेकर आये हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करने आप आसानी से अपनी नाराज गर्लफ्रेंड को मना सकते हैं।

रूठी हुई गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए अपनाएं ये तरीके:

*- अगर आपकी गर्लफ्रेंड बहुत ज्यादा गुस्से में है तो उस समय आपका कुछ समय के लिए चुप रहना ही ठीक होता है। गर्लफ्रेंड को मानते समय आपको धैर्य से काम लेने की जरुरत पड़ती है।

*- लड़की किसी भी बात से गुस्सा क्यों ना हो, लड़कों को इसे लेकर बहस नहीं करनी चाहिए, वरना बात बनने की बजे बिगड़ जाती है।

*- आपकी गर्लफ्रेंड किस बात से नाराज है, पहले इसके बारे में पता करें। अगर वह नहीं बताती है तो किसी और तरह से उसे पता करने की कोशिश करें, क्योंकि बिना जाने आप उसके गुस्से को ठंढा नहीं कर सकते हैं।

*- अपनी गर्लफ्रेंड का गुस्सा शांत करने के लिए लड़कों को उसे प्यार-दुलार करने की जरुरत होती है। लड़की को इस बात का भरोसा दिलाने की भी जरुरत होती है कि आप उसके साथ हर समय खड़े रहेंगे।

*- अपनी नाराज गर्लफ्रेंड की हर बात को गंभीरता से लेने की कोशिश करें और उसे यह जताएं कि आप उसकी परवाह करते हैं।

*- गर्लफ्रेंड को मनाने के लिए उसे स्पेशल फील करवाएं। उसे बताएं कि वो आपके जीवन में कितनी मायने रखती है। इसके अलावा आप उसे कोई तोहफा भी दे सकती हैं।

*- अपनी गलती होने पर लड़कों को तुरंत लड़की से माफ़ी मांग लेनी चाहिए। यह मनाने का सबसे अच्छा तरीका होता है। कई बार खुद की गलती ना होने पर भी माफ़ी मांग लें।

*- लड़की को ये बताएं कि वो आपके जीवन के लिए कितनी जरुरी है। उसके बिना आपका जीवन कुछ नहीं है। इससे उसे अच्छा लगेगा और उसका गुस्सा तुरंत दूर हो जायेगा।

Back to top button