बिज्ञान और तकनीक

स्लो या हैंग कर रहा है आपका फोन? तो बस डिलीट कर दें ये 5 फोल्डर, स्पीड हो जाएगी नई जैसी

नई दिल्ली – स्मार्टफोन हैंग या स्लो होने की परेशानी से सभी परेशान हैं। आम तौर पर देखा जाता है कि नया फोन कुछ ही दिनों के बाद स्लो हो जाता है। या किसी एप को खोलने या बंद करने पर हैंग करने लगता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है तो हम आपको आज स्लो स्मार्टफोन को ठीक करने का तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आपका फोन एकदम नए जैसा हो जायेगा। तो आइये देखते हैं स्लो स्मार्टफोन को ठीक करने का तरीका क्या है।

फोन स्लो होने का क्या है कारण

इससे पहले की हम आपको स्लो स्मार्टफोन को ठीक करने का तरीका बताएं। आइये आपको बता देते हैं कि फोन के स्लो होने का कारण क्या है।

#1.

अगर आपके फोन की रैम कम है और मेमोरी फुल हो गई है तो यह फोन के स्लो या हैंग होने कारण हो सकता है।

#2.

शायद आप ये बात न जानते हो की स्मार्टफोन में ऐप्स बंद करने के बाद भी बैकग्राउड में चलते रहते हैं। लगभग सभी एप्स मिनीमाइज होकर बैकग्राउंड में ओपन रहते हैं, जिसकी वजह से  फोन स्लो या हैंग करने लगता है।

#3.

फोन की इंटरनल मेमोरी में ऐप्स इंस्टाल होते हैं। लेकिन, ऐप को अपडेट करने के बाद वो ज्यादा स्पेस लेते हैं। इस वजह से भी फोन स्लो या हैंग होने की समस्या आने लगती है।

#4.

अगर आप फोन में APK फाइल वाले ऐप्स इंस्टाल करते हैं तो इसे तुरंत हटा दे। इस प्रकार के एप्स से फोन स्लो और हैंग तो होते हैं हैं डाटा लीक भी हो सकता है।

#5.

अगर आप अपने फोन में एंटीवायरस या क्लीनर ऐप इन्स्टॉल करते हैं तो इससे भी फोन की स्पीड स्लो हो जाती है। इस प्रकार के ऐप्स फोन बार बार स्कैन करते हैं, जिसके कारण फोन स्लो हो जाता है।

#6.

फोन के हैंग या स्लो होने का सबसे बड़ा कारण मेमोरी का अधिक भरा होना होता है। इस वजह से भी फोन हैंग या स्लो होने लगता है।

क्या है स्लो स्मार्टफोन को ठीक करने का तरीका?

स्लो स्मार्टफोन को ठीक करने का तरीका ये है कि आपको अपने फोन के 5 फोल्डर डिलिट करने हैं। ये फोल्डर वॉट्सऐप के होते हैं। वॉट्सऐप में फोटो और वीडियो, GIF, PDF, कॉन्टैक्ट, ऑडियो या अन्य फाइल आती हैं। आपको बता दें कि ये फाइले फोन में जमा होती हैं और इनको कहीं फारवड करने के बाद इनका एक अलग से फोल्डर बनता है। यानि एक फाइल कई बार फोन में पड़ी रहती है और फोन का स्पेस घेरती है।

कैसे डिलीट करें ये फोल्डर

सबसे पहले अपने फोन का फोल्डर खोले। फिर स्टोरेज में जाकर WhatsApp => Media => WhatsApp Video => Sent पर जाये। अलग-अलग 5 फोल्डर में सेंड वीडियो, वॉलपेपर, एनिमेशन, ऑडियो, डॉक्युमेंट्स और इमेज जमा होता है। इनकी वजह से फोन जल्दी भर जाता है। इसलिए, SENT फोल्डर में मौजूद डाटा को डिलीट कर दे। इससे आपका फोन ठीक हो जायेगा। स्लो स्मार्टफोन को ठीक करने का तरीका यही है कि आपको फोन में मौजूद इन फाइलो को डिलिट कर देना चाहिए। इससे फोन ठीक चलने लगता है।

Back to top button