बॉलीवुड

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव और उनकी पत्नी ने किया हैं ऐसा काम जिससे हो सकती है उन्हें जेल

मुंबई: बॉलीवुड की दुनिया से जुडी हुई अक्सर कई ख़बरें आती रहती हैं। बॉलीवुड की यह चमक-धमक भरी दुनिया जिस तरह से बाहर से दिखती है, वैसी अन्दर से नहीं है। इस दुनिया से सम्बन्ध रखने वाले सितारों का जीवन आम लोगों के जीवन से बिलकुल ही अलग है। इनकी लाइफस्टाइल से लेकर हर चीज आम लोगों से अलग होती है। बॉलीवुड के कई ऐसे अभिनेता हैं, जिनका जीवन परेशानियों से भरा हुआ है। हालाँकि लोगों को ऐसा नहीं लगता है। लोगों को यही लगता है कि बॉलीवुड अभिनेताओं के जीवन में किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होती है।

अगर आप भी यही सोचते हैं तो आप गलत हैं। भले ही ये चमक-धमक की दुनिया से ताल्लुक रखते हैं, लेकिन वो भी तो एक इंसान ही हैं। इस पृथ्वी पर रहने वाला हर व्यक्ति जीवन में किसी ना किसी परेशानी का सामना कर ही रहा है। आजकल बॉलीवुड का एक अभिनेता भी इसी तरह की परेशानियों से गुजर रहा है। आपको बता दें बॉलीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों बड़ी परेशानी से गुजर रहे हैं। आज राजपाल यादव को किसी पहचान की जरुरत नहीं है। राजपाल ने अपने अभिनय से लोगों को खूब गुदगुदाया है।

राजपाल यादव ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। इन्होने अपने हास्य अभिनय से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा और आज बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेताओं में से एक हैं। हाल ही में दिल्ली की कड़कड़डुमा कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी को एक केस में दोषी करार दिया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कोर्ट ने राजपाल यादव, उनकी कपंनी और उनकी पत्नी को 5 करोड़ का लोन ना चुकाने के आरोप में दोषी करार दिया है। जानकारी के अनुसार इस केस में अब 23 अप्रैल को सुनवाई होगी, जिसके बाद सजा का निर्धारण किया जायेगा।

जैसा की सभी लोग जानते हैं राजपाल यादव बॉलीवुड के एक बेहतरीन अभिनेता हैं। लेकिन 2010 में राजपाल ने फिल्म निर्देशक बनने का भी सोचा। उन्होंने एक फिल्म का निर्देशन करने के लिए 5 करोड़ रूपये का लोन लिया था। बाद में इस लोन को चुकाने में राजपाल यादव और उनकी पत्नी दोनों ही चुकाने में नाकामयाब रहे, इस वजह से कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया है। 2010 में निर्देशक के तौर पर डेब्यू करने वाले राजपाल यादव की पहली फिल्म अता पता लापता 2012 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म औंधे मुंह गिर गयी थी।

लक्ष्मी नगर की एक कम्पनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने राजपाल के खिलाफ चेक बाउंस से जुडी हुई सात शिकायतें करवाई थी। कम्पनी ने कहा कि जब राजपाल यादव अता पता लापता फिल्म बना रहे थे तो उन्होंने मदद मांगी थी। इसके बाद कंपनी और राजपाल यादव के बीच 30 मई 2010 को अग्रीमेंट हुआ और कम्पनी ने उन्हें 5 करोड़ रूपये दे दिए थे। एक बार राजपाल यादव ने कहा था कि जब वो झारखण्ड का नाम सुनते थे तो वे डर जाते थे। 11 अप्रैल को राजपाल झारखण्ड के फेमस मंदिर रजरप्पा पहुंचे थे। उन्होंने रजरप्पा को फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अच्छा लोकेशन बताया है।

Back to top button