![राम मंदिर घोषणा पत्र में पर चुनाव विकास पर लड़ेंगे: भाजपा अध्यक्ष](https://www.newstrend.news/wp-content/uploads/2016/05/jnta.png)
राजनीति
राम मंदिर घोषणा पत्र में पर चुनाव विकास पर लड़ेंगे: भाजपा अध्यक्ष
यूपी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रामनगरी पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण भाजपा के घोषणा पत्र में है लेकिन पार्टी प्रदेश में विधानसभा चुनाव विकास व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ेगी।
![UP BJP chief Keshav Prasad Maurya speaks over Ram Temple.](http://spiderimg.amarujala.com/assets/images/2016/05/07/990x460/kashav-prasad-maurya_1462634272.jpeg)
उन्होंने कहा कि वह अयोध्या 265 प्लस के संकल्प को लेकर आए हैं। मौर्य ने कारसेवकपुरम में मीडियाकर्मियों से बातचीत में यह बात कही।
उन्होंने रामलला के दर्शन के बाद कहा कि रामलला हमारी आस्था के विषय हैं। जल्द से जल्द मंदिर का निर्माण हो और 265 प्लस के आंकड़े को पार करें, यही विनती की है।