बॉलीवुड

पाकिस्तान ने कहा था: हमें माधुरी दीक्षित दे दो तो हम कश्मीर छोड़ देंगे, फिर मिला था ये जवाब

मुम्बई – माधुरी दीक्षित-नेने का जन्म 15 मई, 1967 को हुआ था। वो करीब 50 साल की हो चुकी हैं। इस उम्र में भी उनकी खूबसूरती में कोई कमी नहीं है। माधुरी दीक्षित अपने दौरान बॉलीवुड की सबसे चहेती अभिनेत्री और डांसर रह चुकी हैं। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से बॉलीवुड पर लंबे समय राज किया। माधुरी दीक्षित खूबसूरती का दूसरा नाम हुआ करती थीं। माधुरी दीक्षित की खूबसूरती दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। उनके बारे में कहा जाता है कि उनकी एक मुस्कुराहट पर कोई भी दिवाना हो जाता था। इसी तरह का एक किस्सा पाकिस्तान को लेकर भी है। किस्सा ये है कि पाकिस्तान ने कश्मीर के बदले माधुरी दीक्षित को मांगा था।

कारगिल युद्ध के दौरान हुई थी ये बात

माधुरी की खूबसूरती के दीवाने आज भी काफी लोग हैं। भले ही वो 50 साल की हो चुकी हो लेकिन काफी लोग उन्हें आज भी पसंद करते हैं। वो आज भी बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। आपको जानकर हैरानी होगी की माधुरी दीक्षित एक्ट्रेस नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थीं। लेकिन, किस्मत ने उन्हें एक एक्ट्रेस बना दिया। वो किस्सा कारगिल युद्ध के वक्त का है। कारगिल युद्ध के दौरान ही पाकिस्तान ने कश्मीर के बदले माधुरी दीक्षित मांगा था। दरअसल, कैप्टन विक्रम बत्रा कारगिल के हीरो थे। उन्होंने कारगिल वॉर के दौरान पाकिस्तान के होश उड़ा दिये थे।

कैप्टन विक्रम बत्रा ने कारगिल के दौरान पांच सबसे इंपॉर्टेंट पॉइंट पर जीत दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाई थी। वो कारगिल वॉर में शहीद हो गए थे। कारगिल युद्ध का किस्सा सुनाते हुए विक्रम बत्रा के दोस्त ने बताया था कि, युद्ध के दौरान एक पाकिस्तानी घुसपैठियों ने जोर से चिल्लाया कि, ‘हमें माधुरी दीक्षित दे दो। हम कश्मीर पर पर नरमदिल हो जाएंगे।’ यह किस्सा काफी प्रसिद्ध हुआ। बताया जाता है कि उन दिनों माधुरी हिन्दुस्तान में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी काफी पसंद की जाती थीं। पाकिस्तान ने कश्मीर के बदले माधुरी दीक्षित मांगा ये किस्सा आज कई लोग जानते हैं।

मराठी फिल्म ‘बकेट लिस्ट’ में आएंगी नज़र

बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से सभी को दिवाना बनाने के बाद माधुरी दीक्षि‍त मराठी फिल्म ‘बकेट लिस्ट’ से मराठी फिल्मों में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म का पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है जिसमें वो हार्ले डेविडसन बाइक चलाती नजर आ रही हैं। माधुरी का लुक देखकर कोई नहीं कह सकता कि उनकी उम्र 50 साल के करीब हो चुकी है। वो इस पोस्टर में एक टीनेज गर्ल जैसी नजर आ रही हैं। इस पोस्टर में वो सुपरबाइक ड्राइव करती नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि इस मराठी फिल्म में माधुरी दीक्षि‍त का किरदार एक आम इंसान का होगा। इस फिल्म में वो अपने सपने पूरे करने के लिए अकेली सफर पर निकलेंगी। यह फिल्म 25 मई को रिलीज होने जा रही है और लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह माधुरी की पहली मराठी फिल्म है। 90 के दशक में करोड़ों दिलों पर राज करने वाली माधुरी दीक्षित ने अचानक साल 1999 में अपनी फैमिली की मर्जी से अमेरिका में रहने वाले डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं और वो अपने परिवार में काफी खुश हैं।

Back to top button