दिलचस्प

जिसने भी देखा इस खुबसूरत लड़की को खा गया धोखा, सच्चाई जानकर उड़े लोगों के होश

टोक्यो: आजकल सोशल मीडिया का समय चल रहा है। हर कोई इसी में व्यस्त रहता है। जिसे देखो वही सोशल मीडिया चलाता हुआ दिख जाता है।सोशल मीडिया की दीवानगी केवल बच्चों में ही नहीं देखी जा रही है बल्कि बूढ़े भी सोशल मीडिया के खूब दीवाने हैं। सोशल मीडिया के आने के बाद से समाज में कई तरह के अच्छे और बुरे बदलाव हुए हैं। अब लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात पूरी दुनिया में पहुंचा सकते हैं। छोटी से छोटी जगह की बात भी आज के समय में अंतर्राष्ट्रीय मुद्दा बन जा रहा है।

सोशल मीडिया पर अक्सर आपने कई फोटो और वीडियो को वायरल होते हुए देखा होगा। इनमे से कुछ फोटो या वीडियो इस कदर वायरल होते हैं, जो रातों-रात किसी को स्टार भी बना देते हैं। वहीँ कुछ वीडियो और फोटो से लोगों की गलत छवि भी बनती है। वायरल होने वाले ज्यादातर वीडियो या फोटो लोगों का मनोरंजन करने के लिए होते हैं। कई बार लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली इन फोटो या वीडियो को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। कुछ तो लोगों को हैरानी में भी डाल देते हैं।

आजकल सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही लड़की की फोटो खूब वायरल हो रही है, जिसकी सच्चाई ने लोगों को हैरान कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की की बॉडी देखकर लोग हैरानी में पड़ जाते हैं। लेकिन जब लोगों को इसकी असलियत के बारे में पता चलता है तो वह मुर्ख बन जाते हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस विडियो में कोई लड़की नहीं बल्कि एक लड़का रहता है

जानकारी के अनुसार इस वीडियो में दिखने वाली लड़की दरअसल टोक्यो का रहने वाला एक फिटनेस फैनेटिक है, जिसने अपने वीडियो के माध्यम से अपने फैन्स को अप्रैल फूल बनाया है। टोक्यो के रहने वाले तत्सुमा सुगावरा ने यह वीडियो 1 अप्रैल को लड़की के गेटअप में बनाकर ट्वीटर पर पोस्ट किया था। देखते ही देखते यह वीडियो खूब वायरल हुआ। वीडियो की शुरुआत एक स्कूल गर्ल के चेहरे के साथ होती है। लेकिन जब कैमरा घूमता है तो लड़की के बॉडीबिल्डर जैसे हाथ दीखते हैं। लड़की के बाइसेप्स और ट्राइसेप्स देखकर सबके होश उड़ जाते हैं।

लोगों को शक ना होने पाए इसलिए सुगावरा ने अपने चेहरे और मांसपेशियों के बीच संतुलन बनाकर रखा है। लोग इस वीडियो को देखकर बिना हैरान हुए नहीं रह पाए। वीडियो में लड़का या लड़की लोग, इसके बारे में भी भी कन्फर्म नहीं कर पाए हैं। इसी वजह से अब तक इस वीडियो को 25 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें सुगावरा जापान के प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर और मॉडल हैं। ये बॉडीबिल्डिंग एंटरटेनर ग्रुप माचो-29 के सदस्य भी हैं। यक़ीनन आप भी फोटो देखकर बिना हैरान हुए नहीं रह पाएंगे।

वीडियो देखें:

Back to top button