विशेष

सुबह उठते ही भूलकर भी ना देखें इन दो चीजों को, वरना हो जाता है पूरा दिन बर्बाद, जानें

प्रकृति ने रात और दिन इसी लिए बनाया है कई लोग रात में आराम से सो सकें और दिन में जागकर अपना सारा काम कर सकें। काम करने के बाद हर किसी को बस अच्छे बिस्तर का ही इंतज़ार रहता है कि कब एक अच्छा बिस्तर मिले और वह अपने पुरे दिन की थकान मिटा सकें। डॉक्टरों का भी कहना है कि व्यक्ति को स्वस्थ्य रहने के लिए बी भरपूर मात्रा में सोना बहुत जरुरी होता है। लेकिन आज के समय में बहुत कम लोग ही हैं जो भरपूर मात्रा में सो पाते हैं।

इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि आज के समय में ज्यादातर लोग अपना अधिक से अधिक समय मोबाइल चलाते हुए बिता देते हैं। मोबाइल चलाने से नींद नहीं आती है तो बाद में स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक साबित होती है। इसके साथ ही व्यक्ति सुबह देर तक भी सोता है, जो धार्मिक दृष्टि से भी सही नहीं माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार व्यक्ति को सूर्योदय से पहले ही बिस्तर छोड़ देना चाहिए। सूर्य निकलने से पहले ही जो लोग बिस्तर का त्याग कर देते हैं, उन्हें जीवन में किसी चीज की परेशानी नहीं होती है।

अक्सर आपने देखा होगा कि बुजुर्ग लोग आज भी सुबह उठने के बाद सबसे पहले भगवान का नाम लेते हैं, जबकि आज की युवा पीढ़ी अपनी एक आँख खोलते ही पहले मोबाइल देखती है। ऐसा माना जाता है कि सुबह उठने के बाद पहले अच्छी चीजें देखने से व्यक्ति का पूरा दिन अच्छा-अच्छा रहता है। जबकि अगर कोई बुरी चीज देख ली जाए तो उसका पूरा दिन बर्बाद हो जाता है। सुबह उठते ही अगर भगवान का नाम लिया जाए तो अच्छा होता है अगर इसके साथ ही अंगडाई आ जाये तो यह और भी अच्छा माना जाता है।

ऐसा माना जाता है कि अंगड़ाई लेने से बॉडी में तुरंत ही एनर्जी आ जाती है। इससे व्यक्ति का दिन अच्छा हो जाता है और वह दिनभर अपने काम को बेहतर तरीके से कर सकता है। वास्तु एक्सपर्ट शिवनारायण मुंधड़ा ने बताया है कि दो ऐसी चीजें हैं, जिन्हें सुबह उठने के बाद देखने से बचना चाहिए। इनके अनुसार रात को सोते समय व्यक्ति के आस-पास नकारात्मक उर्जा रहती है, ऐसे में अगर किसी नकारात्मक चीज को देख लिया जाये तो सबकुछ ख़राब होने लगता है। इसलिए भूलकर भी इन दो नकारात्मक चीजों को ना देखें।

सुबह उठने के बाद ना देखें इन दो चीजों को:

सुबह उठते ही शीशा देखना अशुभ माना जाता है। इसीलिए इसे सोने वाले कमरे में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से दिनभर के कामों में असफलता मिलने की सम्भावना बढ़ जाती है।

*- नकारात्मक चित्र:

सुबह उठने के तुरंत बाद किसी भी तरह के नकारात्मक चित्र को देखने से बचना चाहिए। जिन चित्रों को देखकर मन में बुरे विचार आते हैं, ऐसे चित्रों को हो सके तो कभी नहीं देखें।

वास्तु के अनुसार अगर सुबह उठते ही आपके कानों में मोर की आवाज या मंदिर के घंटे की आवाज आती है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें ये सभी चीजें वास्तुशास्त्री शिवनारायण मुंधड़ा के अनुसार लिखी गयी हैं। अगर आपको कोई शंका हो तो आप किसी अन्य वास्तुशास्त्री से इसके बारे में सलाह ले सकते हैं।

Back to top button