विशेष

बॉलीवुड के इस दिग्गज डायरेक्टर ने कहा ‘मुझे पाकिस्तान से प्यार है’, लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

विशाल भारद्वाज: भारत और पाकिस्तान के बीच किस तरह के रिश्ते हैं, किसी को बताने की जरुरत नहीं है। कभी एक ही देश का हिस्सा रहने वाला पाकिस्तान आज भारत को तरक्की करता हुआ नहीं देख पाता है। किसी ना किसी तरह से भारत को नुकसान पहुँचाने के लिए पाकिस्तान चाल चलता रहता है। भारत को नुकसान पहुँचाने के लिए पाकिस्तान आतंकियों की मदद भी लेता है। आतंकियों की मदद से पाकिस्तान ने भारत में कई हमले करवाए हैं। इन हमलों में सैकड़ों लोगों ने अपनी जानें भी गँवाई है।

पीठ में खंजर घोपना बन गयी है पाकिस्तान की आदत:

भारत हर बार पाकिस्तान से दोस्ती करना चाहता है, लेकिन पाकिस्तान भारत को फूटी आँख भी नहीं देखना चाहता है। हर बार पीठ में खंजर घोपना जैसे पाकिस्तान की आदत बन गयी है। हालाँकि आज भी कुछ लोगों को छोड़कर ज्यादातर भारतीय यही चाहते हैं कि पाकिस्तान के साथ दोस्ती हो जाये। जो भी पाकिस्तान कभी भारत का ही तो हिस्सा रहा है। ठीक ऐसी ही सोच पाकिस्तान के कुछ लोगों की भी है। हालाँकि वहां भी ज़हर घोलने वालों की कमी नहीं है। पाकिस्तान के ज़हर घोलने वाले तो यही चाहते हैं कि भारत-पाकिस्तान कभी एक ना हो पायें।

सिनेमा है देशों की बाउंड्री से परे:

ऐसा कहा जाता है कि सिनेमा बाउंड्री से परे होता है। यह किसी भी देश की सीमा में बंधकर नहीं रह सकता है। इस बात को आसानी से देखा जा सकता है। पाकिस्तान के कई कलाकार भारत में ही रहते हैं और यही काम करते हैं। पाकिस्तानी फ़िल्मी दुनिया की हालत बहुत खराब चल रही है। इसी वजह से आये दिन पाकिस्तानी फिल्म कलाकार भारत में काम के लिए आते रहते हैं। भारत के भी कई स्टार्स पाकिस्तान जाते हैं, लेकिन काम करने के लिए नहीं, बल्कि भारत के पुराने हिस्से को देखने के लिए।

दोनों एक होते तो बन सकते हैं बड़ी ताकत:

हाल ही पाकिस्तान के करांची में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। इस फेस्टिवल में भारत के 7 बार नेशनल अवार्ड विनर डायरेक्टर विशाल भारद्वाज भी पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी रेखा भारद्वाज भी पाकिस्तान गयी हुई थीं। इस फेस्टिवल के दौरान विशाल भारद्वाज ने एक ऐसा बयान दिया जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आपको बता दें विशाल भारद्वाज ने वहां की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वो पाकिस्तान से प्यार करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर दोनों देश एक हो जाते तो आज दुनिया में एक बड़ी ताकत बन सकते हैं।

बनी रहती है भारत-पाकिस्तान के बीच हर समय टेंशन:

आपकी जानकारी के लिए बता दें विशाल भारद्वाज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि. “मैं पाकिस्तान से प्यार करता हूँ। लेकिन इस बात का दुःख है कि भारत-पाकिस्तान के बीच हर समय टेंशन बनी रहती है।“ आपको बता दें विशाल भरद्वाज के इस बयान का कुछ लोग समर्थन कर रहे हैं, तो वहीँ कई लोग इस बयान की वजह से उनके ऊपर निशाना भी साध रहे हैं। विशाल भारद्वाज लगभग 5 सालों बाद पाकिस्तान गए हैं। पाकिस्तान विजिट के बारे में विशाल ने कहा कि, “यहाँ आने के बाद मुझे दोबारा आने का कारण मिल जाता है। इतने सालों में यहाँ कुछ भी नहीं बदला है। हाँ हमारे लिए लोगों का प्यार जरुर बढ़ गया है।“

Back to top button