राशिफल

राशिफल 1 अप्रैल 2018 : आज के दिन इन 4 राशियों पर बरसेगी कृपा और चमकेगी किस्मत, पढ़ें राशिफल

राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशि के अनुसार व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य से जुड़ी कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है। ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर ही राशिफल का निर्माण किया जाता है। ग्रहों की चाल हमेशा बदलती रहती है इसलिए हमारे दैनिक जीवन में घट रही घटनाएं भी हमेशा समान नहीं होती। आज रविवार 1 अप्रैल का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? आज का दिन आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन ला सकता है? आपके इन सभी सवालों का जवाब आपको आज के इस राशिफल में मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल। Rashifal 1 April 2018.

Rashifal 1 april 2018, 1 april horoscope, 1 अप्रैल राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 1 अप्रैल

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :rashifal 1 april 2018

आज आप मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। दिनचर्या अच्छी रहेगी। आज आप मानसिक रूप से थोड़ा परेशान रह सकते है। आज आप अपने व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी। आज का दिन काम को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :rashifal 1 april 2018

आज अपनी वाणी पर संयम बरतने से वाद-विवाद की संभावना कम हो जाएगी। आज सारे आर्थिक कार्य भी सुखपूर्वक संपन्न होंगे। रोमांटिक जिन्दगी में बदलाव मुमकिन है। कामकाज में कोई भारी गलती हो सकती है। पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। पर्यटन क्षेत्र आपको बढ़िया करिअर दे सकता है। आपका जीवनसाथी आपको प्यार का एहसास देना चाहता है, उसकी मदद करें। कार्यक्षेत्र में आपकी एक नई छवि का विकास होगा। संतान के कार्य में खर्च के साथ प्रसन्नता भी रहेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफल होंगे। व्यवसाय में स्वप्रयत्नों से अनुकूल स्थिति पाएंगे। जिम्मेदारियों को ठीक से निभा लेंगे।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :rashifal 1 april 2018

आज मानसिक रूप से भी आप बहुत आनंदित रह पाएंगे। आपका स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहेगा। आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। सभी काम मन मुताबिक पूरा हो जायेगा। परिवार में किसी सदस्य से चल रही अनबन आज खत्म हो जायेगी। किसी नये काम को शुरू करने में अपनो का साथ मिलेगा , साथ ही आर्थिक मदद भी मिल सकती है। अपनी नई परियोजनाओं के लिए अपने माता-पिता को विश्वास में लेने का सही समय है। आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आ सकता है जो आपको जीवन के लिए मार्गदर्शन देगा। आपको आज अपने धैर्य और दृढ़ता के साथ बने रहना होगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :rashifal 1 april 2018

आज आपका बौद्धिक कार्यों से धनार्जन होगा। आर्थिक रुप से आपको लाभ होगा। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। आपकी खुशियों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। आपको पता नहीं है कि आपके सकारात्मक विचार व्यवहार आपके कार्यों में भी दिखाई देंगे। इससे आपके साथ काम करने वाले लोग आपसे बहुत ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। आज आपके भाग्यवृद्धि होने के भी संकेत है। किसी भी काम में अतिरेक या उत्साह से बचें। शारीरिक रूप से आपको अस्वस्थता का अनुभव होगा। फिर भी आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :rashifal 1 april 2018

आज आप जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। व्यापार ठीक चलेगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। हर कार्य दृढ़ मनोबल से पूरा होगा। प्रवास के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भागीदारी मे लाभ होगा। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। परिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु मन चिन्तित होगा। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। आपका जीवनसाथी आपकी कमजोरियों को सहलाएगा और आपको सुखद अनुभूति देगा। आज कोई व्यक्ति आपके करियर की समस्या का सही समाधान निकाल सकता है। रास्ता साफ होते ही आप उस दिशा में कोशिशें शुरू कर दें।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके विचारों में स्पष्टता आएगी और कुछ गंभीर मुद्दों पर आप स्पष्टता से सोच पाएंगे। हर समस्या का समाधान अब आपको साफ दिखने लगेगा। इसी स्पष्टता से आपको सफलता भी मिल सकती है। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतिएगा। पूंजी निवेश करने से पहले ध्यान रखिएगा। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। कुछ छोटे-मोटे मतभेद अचानक उभरेंगे। प्रेम के दृष्टिकोण से उत्तम दिन है। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। प्रेम सम्बंधो में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं।

Rashifal 1 april 2018, 1 april horoscope, 1 अप्रैल राशिफल, astrological predictions, daily predictions, आज का राशिफल, दैनिक राशिफल, राशिफल, राशिफल 1 अप्रैल

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। अपने लक्ष्य को पाने में सफल रहेंगे। महिलायें जरूरी वस्तुओं की खरीद्दारी करेंगी। आकस्मिक धन लाभ होने की संभावना है। आपकी सारी समस्याएं जल्द ही सुलझ जाएंगी, बस थोड़ा समय का इंतजार करें। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। बारीकी से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज आप मानसिक तौर पर एक्टिव हो जाएंगे। कुछ नए मौके भी आपके सामने आ सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :rashifal 1 april 2018

आज मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। बेहतर यही होगा कि आप जिनके साथ रहते हैं उनके साथ विवादों में पड़ने की बजाय विवादों से दूर ही रहें। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए आज कष्ट का अनुभव होगा। धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। कोई खोई हुई वस्तु आज मिलने की संभावना अधिक है। सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखिएगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से प्रयास करें। आप अपने कामों पर ध्यान दें। अपने काम पर ध्यान देने से आपका ध्यान परेशानियों पर नहीं जाएगा।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :rashifal 1 april 2018

गणेश जी कहते हैं आज तबियत पर ध्यान दें और आवश्यकता पड़ने पर चिकित्सक की सलाह लें। आज आप खुशमिजाज रहेंगे। आपका रुका हुआ कार्य पूरा होगा। अपने लक्ष्य के प्रति आपका संकल्प मजबूत रहेगा परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। धन का लाभ होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात होगी। यह दिन पारिवारिक स्तर पर काफी उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य की तबीयत बिगड़ सकती है। करियर को दिशा देने के लिए यह समय अच्छा हैं। आज आप अपने प्रति ईमानदार रहें क्योकि इसी से आप हर एक स्थिति में खुश रह पायेंगे।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :rashifal 1 april 2018

आज आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नजर आ रही है। विदेशी व्यापार से जुडे़ हुए लोगों को आज विशेष सफलता और लाभ मिलेगा। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार ही करना होगा। आज अपूर्ण कार्यों को भी सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। अचानक आए अप्रत्याशित खर्चे आपके ऊपर आर्थिक तौर पर बोझ डाल सकते हैं। आज आपको संभलकर चलना होगा। आज के दिन आप आत्मचिंतन करते हुए भविष्य के लिए कार्ययोजनाएं तैयार करेंगे और सफलता के मार्ग पर अग्रसर रहेंगे। संतान की सफलता से खुशी मिलेगी।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आपकी वाणी आपके सफल जीवन का आधार है आपकी बातें लोगो का दिल जीत लेती है। स्वजनों के साथ उग्र वाद-विवाद होने से मनमुटाव रहेगा। आज थकान, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए समय अनुकूल नहीं है। सामाजिक काम में आपको सफलता हाथ लगेगी। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावनाएँ हैं।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। धन लाभ के साथ कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। आज का दिन आपके लिए बहुत खास है। बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। आज पैसों से संबंधित कोई बड़ा फैसला ना लें। परिवार के लोगों के साथ हंसी-मजाक से दिन खुशनुमा बीत सकता है। आज के दिन आपके किसी भी कार्य में कोई अड़चन नहीं आएगी आज के दिन आप कही बहार घूमने अपने परिवार के साथ जा सकते है। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक संकट आ सकता है। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको आज जरूर कामयाबी मिलेगी।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Back to top button